Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के झारखंड भवन में लिफ्ट हादसा, 6 लोग फंसे, बेहोशी की हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

दिल्ली के झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से बड़ा हादसा सामने आया है. यहां लिफ्ट में करीब 6 लोग काफी देर तक फंसे रहे. लंबे समय तक लिफ्ट के अंदर बंद रहने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी को इलाज के लिए बसंत विहार स्थित होली एंजिल्स अस्पताल ले जाया गया.

पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के सदस्य

जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में फंसे सभी 6 लोग पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. परिवार के लोग दिल्ली स्थित झारखंड भवन में ठहरे हुए थे. अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद सभी लोग उसके अंदर फंस गए.

काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थिति गंभीर होने पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट खोलने का ऑपरेशन शुरू किया. सभी छह लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

एक सदस्य अभी भी अस्पताल में भर्ती

रेस्क्यू के बाद सभी प्रभावित लोगों को होली एंजिल्स अस्पताल में चिकित्सा सहायता दी गई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार का एक सदस्य अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है.

लिफ्ट के रखरखाव पर उठे सवाल

इस घटना के बाद झारखंड भवन में लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद रेस्क्यू में कितना समय लगा और आपात स्थिति के लिए भवन में मौजूद सुरक्षा एवं तकनीकी व्यवस्था कितनी प्रभावी थी. गौरतलब है कि जून 2026 में झारखंड भवन के औचक निरीक्षण के दौरान भवन की मेंटेनेंस, सुरक्षा, हाउसकीपिंग और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई थी. फिलहाल इस घटना में लिफ्ट की तकनीकी खराबी के वास्तविक कारण और रेस्क्यू में लगी अवधि को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. घटना के बाद भवन की लिफ्ट व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी जांच की जरूरत सामने आई है.

Continue reading on the app

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 4 लोगों की मौत का दावा; बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमले की खबर सामने आई है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, गरम्सिर जिले में हुई इस एयरस्ट्राइक में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

दो रिहायशी मकानों को बनाया गया निशाना

स्थानीय प्रांतीय अधिकारी मौलाना शेर मोहम्मद वहदत के अनुसार, हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए. उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमले में कई लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव का काम किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में चार लोगों की जान गई है और छह लोग घायल हुए हैं. स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, हमले से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान की ओर से इस विशेष हमले को लेकर उपलब्ध जानकारी और अफगान अधिकारियों के दावों के बीच अंतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

पहले भी हो चुके हैं हवाई हमले

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है. पाकिस्तान अफगानिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकवादी समूहों को लेकर चिंता जताता रहा है, जबकि अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता है. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हवाई हमलों और सीमा पर झड़पों की कई घटनाएं सामने आई हैं. सितंबर में भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए थे. पाकिस्तान ने इन हमलों को सैन्य ठिकानों और ड्रोन गतिविधियों से जुड़े ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बताया था, जबकि अफगान अधिकारियों ने नागरिकों के मारे जाने का दावा किया था.

बढ़ते तनाव से क्षेत्र में चिंता

लगातार हो रही सीमा झड़पों और हवाई हमलों के कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है. सीमा विवाद के साथ-साथ आतंकवादी गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं. ऐसे में ताजा एयरस्ट्राइक के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

Continue reading on the app

  Sports

एक वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, 2 के नाम तो शर्मनाक शतक भी दर्ज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेले गए मुकाबले में रनों का अंबार लग गया. दोनों टीमों को मिलाकर कुल 811 रन बने. इससे साफ पता चलता है कि मुकाबले में गेंदबाजों की किस कदर धुनाई हुई होगी. खास तौर पर भारतीय गेंदबाजों की मैच में हालत खराब रही. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिनके नाम वनडे में सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है. Fri, 2 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Patna में ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी, थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:35:35+00:00

DM gave biscuits to a child picking up trash, then got him admitted to school.! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers