Responsive Scrollable Menu

Bank Holidays October 2026: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आपके बैंक संबंधित कोई भी काम हैं तो जल्द से जल्द पूरे कर लीजिए, क्योंकि अक्तूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होने वाला है। इस महीने में साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा महात्मा गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ समेत कई मौकों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बैंकों में अवकाश रहने वाला है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।  कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी और कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही रहेंगी। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, Net Banking और ATM 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रहेंगी। चेक क्लियरिंग और शाखा से जुड़े कैश ट्रांसफर जैसे कामों के लिए छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर योजना बना सकते हैं।

अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक (प्रमुख त्योहार/ जयंती)

  1. ​2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती, पूरे देश में बैंक बंद
  2. ​10 अक्टूबर (शनिवार): दूसरा शनिवार (पूरे देश में), महालय अमावस्या (कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में )
  3. ​17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी / दुर्गा पूजा (अगरतला)
  4. ​19 अक्टूबर (सोमवार):दशहरा, महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा (अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, पटना, रांची और शिलांग में बंद रहेंगे)
  5. ​20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी / दशहरा (गंगटोक और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)
  6. ​21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, बीजोया दशमी (अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम
  7. 22 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा/दशैन गंगटोक
  8. 23 अक्टूबर (शुक्रवार ): दुर्गा पूजा/दशैन गंगटोक
  9. 24 अक्टूबर (शनिवार, चौथा): देशभर में बैंक बंद रहेंगे
  10. ​26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती (अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे)
  11. 29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ, शिमला में बंद रहेंगे
  12. 31 अक्टूबर (शनिवार ): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे)

साप्ताहिक छुट्टियां (सभी राज्यों में अनिवार्य)

  1. ​4 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  2. ​11 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  3. ​18 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  4. ​25 अक्टूबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

ऑनलाइन बैंक सुविधाएं चालू रहेंगी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई (Google Pay, phonePe, paytm) और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस और ब्रांच से जुड़े अन्य काम अवकश के दिन नहीं हो सकेंगे।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Continue reading on the app

इंदौर में बाइक टैक्सी के खिलाफ आज सड़क पर उतरेंगे ऑटो-कार चालक, पलासिया पुलिस मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन, कमिश्नर को देंगे ज्ञापन

इंदौर में बाइक टैक्सी के खिलाफ ऑटो रिक्शा और कार टैक्सी चालक आज प्रदर्शन करेंगे। दरअसल आज 1 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे पलासिया स्थित पुलिस मुख्यालय पर चालक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। चालक बाइक टैक्सी के संचालन, पुलिस वेरिफिकेशन, निजी वाहनों के कमर्शियल इस्तेमाल और यात्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।

दरअसल महासंघ के शहर अध्यक्ष निलेश सूर्यवंशी, पंकज मालवीय और हरीश पंवार ने बताया कि बाइक टैक्सी के खिलाफ 2019 से कई आंदोलन किए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि शहर में 20 हजार से ज्यादा बाइक टैक्सी ड्राइवर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के बाइक टैक्सी चला रहे हैं। इसके अलावा डोमेस्टिक वाहनों का इस्तेमाल कमर्शियल काम में किए जाने की बात भी कही गई है।

क्या है आंदोलन का मुद्दा?

महासंघ के मुताबिक, इंदौर में दूसरे शहरों और राज्यों की बाइक भी बाइक टैक्सी के तौर पर चल रही हैं। संगठन का कहना है कि बाइक टैक्सी के एक्सीडेंट होने पर यात्री को एक्सीडेंट बीमा नहीं मिलता। इन्हीं मुद्दों को लेकर अब ऑटो चालकों ने दोबारा प्रदर्शन का फैसला लिया है। उनका कहना है कि बाइक टैक्सी के संचालन से जुड़े नियमों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई करनी चाहिए।

पुलिस वेरिफिकेशन पर सवाल

वहीं ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ने बाइक टैक्सी चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन का मुद्दा भी उठाया है। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 20 हजार से ज्यादा बाइक टैक्सी ड्राइवर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के संचालन कर रहे हैं। साथ ही निजी यानी डोमेस्टिक वाहनों को कमर्शियल इस्तेमाल में लाने की बात भी कही गई है। संगठन का आरोप है कि दूसरे शहरों और राज्यों की बाइक भी इंदौर में चल रही हैं। महासंघ ने बाइक टैक्सी से जुड़े एक्सीडेंट बीमा को लेकर भी सवाल उठाया है।

परिवहन विभाग की अनुमति नहीं होने का भी दावा

संगठन के मुताबिक बाइक टैक्सी से हादसा होने पर यात्री को एक्सीडेंट बीमा नहीं मिलता है। इसके अलावा बाइक टैक्सी कंपनी को परिवहन विभाग की अनुमति नहीं होने का भी दावा किया गया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर जाटव ने बाइक टैक्सी संचालन बंद करने के निर्देश दिए थे लेकिन ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। महासंघ का कहना है कि 2024 में हाईकोर्ट ने भी इस मामले को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग ने कुछ दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की लेकिन संगठन के मुताबिक उसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ा।

पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

वहीं बाइक टैक्सी के मुद्दे को लेकर इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ने पिछले दिनों बैठक की थी। बैठक में तय किया गया कि 1 अक्टूबर को दोपहर 4.30 बजे पलासिया स्थित पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Chandauli में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया 43 लाख कैश, पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सौंपा मामला #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T18:30:58+00:00

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बेजुबान, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर | #Panna #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T18:32:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers