Responsive Scrollable Menu

'प्रेशर कभी भी हम पर नहीं था...' शुभमन गिल का बयान हुआ वायरल, बताया तीसरे वनडे की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को देंगे मौका

Shubman Gill Statement : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में गुवाहाटी में ऐतिहासिक पारी खेलकर अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने 223 रनों की मैराथन पारी खेलने के साथ ही 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक नाबाद रहकर अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी. इस जीत के बाद शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अगले मैच के टीम कॉम्बिनेश के बारे में बात करने के अलावा इस मैच में टीम के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी है. गिल ने और क्या-क्या कहा है. आइए जानते हैं.

शुभमन गिल ने जीत पर दिया बड़ा बयान

शुभमन गिल ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मेरे शरीर के हर हिस्से में अभी ऐंठन हो रही है और दोपहर में बहुत गर्मी थी. जब हमारे पास लगभग 13 ओवर थे, तो ऐसा लग रहा था कि हमने पहले ही 20-25 ओवर फील्डिंग कर ली है, जिस तरह से वे बैटिंग कर रहे थे. तो मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया गेम था. आधे रास्ते पर, बोर्ड पर 400 रन थे. हम पर थोड़ा प्रेशर था. चाहे विकेट कितना भी अच्छा हो, चाहे ग्राउंड कितना भी छोटा हो, 400 का पीछा करना कभी आसान नहीं होता. इसलिए परफॉर्मेंस से बहुत खुश हूं और बहुत खुश हूं कि मैं आखिर तक टिक सका और टीम के लिए गेम खत्म कर सका'.

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि, 'यह सिर्फ खेलने के बारे में है, मैं गेम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटता हूं. सबसे पहले पावरप्ले में हमारा टारगेट था कि अगर हम बिना कोई विकेट खोए 75-80 रन बना लें, तो यह एक अच्छी शुरुआत होगी. शुरू में नई गेंद से गेंद थोड़ी काम कर सकती थी. एक बार गेंद पुरानी हो जाने पर विकेट बैटिंग के लिए बहुत बेहतर हो जाएगा और एक तरफ बहुत छोटी थी, इसलिए हमने सोचा कि जब भी फास्ट बॉलर आएंगे तो हम उस तरफ को टारगेट करेंगे और लगभग 25 ओवर में मुझे लगा कि अगर हम 200-210 के आसपास हैं, तो हम अच्छी जगह पर होंगे लेकिन हम 230-240 के आसपास थे और मुझे लगता है कि पावरप्ले के बाद प्रेशर कभी भी हम पर नहीं था'.

गिल ने अंत में कहा कि, 'यह उन पर ज्यादा था और हमने अपनी इनिंग्स के आधे रास्ते तक कोई विकेट नहीं खोया, इसलिए यह हमारे लिए एक बड़ा बोनस था. शुरू में हमने पावरप्ले में उतनी अच्छी बॉलिंग नहीं की, पहले गेम की तरह ही. हमने पावरप्ले में अच्छी बॉलिंग नहीं की और उन्होंने बहुत फ्रीडम के साथ बैटिंग की. उन्होंने काफी अच्छी बैटिंग की और मुझे लगता है कि एक समय ऐसा लगा कि वे 420-430 रन भी बना सकते हैं. मैं पक्का उन प्लेयर्स को मौका देना चाहता हूं जिन्हें मौका नहीं मिला है, उन्हें मौका देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम देखेंगे कि कौन सा कॉम्बिनेशन हमें सूट करता है और उन्हें कुछ मौके मिलेंगे'.

कैसा रहा भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे का हाल

भारत वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 50 ओवर में 405 रन बनाए. टीम इंडिया ने 43.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को 406 रन बनाकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 223 रनों की पारी खेली. वहीं रोहित शर्मा ने 101 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद के साथ टीम के लिए कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें : 'बॉल से थोड़ा और टाइट...' भारत से मिली हार पर ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप, इस पल को माना मैच का टर्निंग प्वाइंट

 

Continue reading on the app

Uttarakhand News : उत्तराखंड में आज की बड़ी खबरें | Uttarakhand News | Breaking News | CM Dhami

Uttarakhand News : उत्तराखंड में आज की बड़ी खबरें | Uttarakhand News | Breaking News | CM Dhami #UttarakhandNews #UttarakhandNewsToday #उत्तराखंड #उत्तराखंडन्यूज #BreakingNews #UttarakhandBreakingNews #Dehradun #Haridwar #Haldwani #Nainital #Rishikesh #UttarakhandNews #HindiNews #LatestNews #News18 Uttarakhand News Today: उत्तराखंड की आज की बड़ी और ताजा खबरों पर नजर डालिए। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी समेत पूरे उत्तराखंड की प्रमुख खबरें इस वीडियो में जानिए। उत्तराखंड में बिजली बिल, मौसम, मंडुवा खरीद, प्रशासन, राजनीति, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और विकास से जुड़े अहम अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। वीडियो में जानिए उत्तराखंड की हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट और महत्वपूर्ण जानकारी। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs AUS A: मैच बीच में छोड़कर कहां गया ये भारतीय खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह

IND A vs AUS A: इंडिया A की टीम ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल रही है. इसी बीच टीम का एक स्टार गेंदबाज मुकाबले से बाहर हो गया है, जिसके पीछे की बड़ी वजह सामने आई है. Thu, 01 Oct 2026 14:12:24 +0530

  Videos
See all

इसराइल में सुरक्षित लैंडिंग, यात्रियों ने मनाई खुशी..भारतीय कैप्टन स्मित की बहादुरी से बची फ्लाइट #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T09:15:40+00:00

UP BJP News : यूपी बीजेपी से जुड़ी बहुत बड़ी खबर! BJP News | UP Election 2027 | SP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T09:11:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers