स्मित मछार ने दिखाई गजब की हिम्मत.. Netanyahu और Donald Trump ने क्यों कहा 'Hero'?
Flydubai Flight FZ1073 में हुए खौफनाक कॉकपिट हमले के बाद भारतीय Captain Smit Machchhar की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। Dubai से Tel Aviv जा रही फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई घटना के दौरान Captain Machchhar घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में Saudi Arabia के Tabuk में सुरक्षित उतारा गया। #smitmachchhar #captainsmitmachchhar #netanyahu #donaldtrump #pmmodi #flydubai #flydubaifz1073 #indianpilot #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Flydubai Pilot Smit Machchhar: भारतीय पायलट की बहादुरी को PM मोदी और ट्रंप ने सराहा, बोले- हीरो ने टाली बड़ी त्रासदी
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुई हिंसक घटना के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल हो गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने हमले के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद मांगी, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने स्थिति संभालने में मदद की।
विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैप्टन मच्छर की बहादुरी की सराहना की है।
PM मोदी ने कहा- कैप्टन स्मित मच्छर 'हीरो'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया। PM मोदी ने कहा कि गंभीर खतरे और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ता दिखाई। उन्होंने कहा कि उनके साहस से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी टालने में मदद मिली। PM मोदी ने कैप्टन मच्छर के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की और कहा कि भारत को उन पर गर्व है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की प्रशंसा की। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस घटना को लेकर बात की थी। उनके मुताबिक, घायल होने के बावजूद पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने और मदद के लिए आवाज लगाने में सूझबूझ दिखाई।
हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह घटना के बारे में उन्हें मिली जानकारी बता रहे हैं और कुछ विवरणों की उन्होंने स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की थी।
कॉकपिट में पायलट पर चाकू से हमला
फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक घटना की रिपोर्ट सामने आई है। कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया और वह घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने कथित हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे।
विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे और घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।
नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट को सराहा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों तथा क्रू को कथित हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली।नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छर को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम किया।
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छर?
स्मित मच्छर जून 2022 से फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की स्पाइसजेट में करीब 11 साल काम किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









