Breaking News Today Live Updates: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद, मरम्मत कार्य के लिए रोकी गई आवाजाही
Breaking News Today Live Updates: आज 01 अक्टूबर 2026 और दिन गुरुवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश बीजेपी आज लखनऊ में संगठनात्मक बैठक करेगी. इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, सभी सह-प्रभारियों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दिल्ली-NCR में आज से बिना PUC के पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम फिर बढ़े, जानें नई कीमत
आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो रहा है. इस महीने दशहरा और उसके बाद दिवाली है. इन त्योहारों से ठीक पहले, देश की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल (या हलवाई) सिलेंडर की कीमत ₹62.50 बढ़ा दी है. इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत ₹2,810 हो गई है. नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










