Top 10 News: कॉकपिट में पायलट पर चाकू से हमला, मोदी-ट्रंप से Apple Pay तक 10 बड़ी खबरें
Top 10 News 01 October 2026: क्या आसमान में रची गई थी कोई खौफनाक साजिश या फिर एक खून से लथपथ पायलट ने बचाई सबकी जान? देखिए मध्य पूर्व के सुलगते मैदानों से लेकर खेल के रिकॉर्ड्स तक, आज की 10 सबसे बड़ी और चौंका देने वाली खबरें!
SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बुधवार को पंजाब सरकार से पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश करने का आग्रह किया। एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि अगर पंजाब सरकार तीन दिन के भीतर मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपती है तो वह अपनी मांग को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। धामी ने कहा कि बुधवार को एसजीपीसी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पंजाब सरकार से आनंदपुर साहिब की घटना को लेकर एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया गया।
उन्होंने कहा कि औपचारिक मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराई जानी चाहिए और जांच से जुड़े मुद्दों को ‘‘सोशल मीडिया ट्रायल’’ का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। एक महिला की शिकायत के बाद चावला के खिलाफ आनंदपुर साहिब में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्होंने एसजीपीसी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi










