Responsive Scrollable Menu

कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा:e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 6 बदलाव

अक्टूबर 2026 से सिलेंडर, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े 6 नियम बदल रहे हैं। इन्हें आसान भाषा में नीचे समझाया गया है: 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹70 रुपए तक महंगा कर दिया है। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं 2. वेरिफिकेशन नहीं तो LPG सब्सिडी नहीं बदलाव: 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले रेट पर LPG गैस सिलिंडर बुक करने के लिए ग्राहकों को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA / e-KYC) पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लोगों का e-KYC पहले से है, उनके लिए कोई बदलाव नहीं होगा। असर: जिन ग्राहकों ने बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया है, वे सब्सिडी वाले रेट पर गैस बुक नहीं कर पाएंगे। हालांकि, गैस सिलिंडर की सप्लाई या बुकिंग बंद नहीं होगी। जैसे ही ग्राहक अपना e-KYC पूरा कर लेंगे, उन्हें फिर से सब्सिडी वाले दामों पर सिलेंडर मिलने लगेगा। 3. UPI पेमेंट पर मर्चेंट चार्ज बदवाल: 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होगा। जिन दुकानदारों की महीने में UPI से कुल कमाई ₹1 लाख तक है, उनके लिए सभी ट्रांजैक्शन बिल्कुल मुफ्त रहेंगे, भले ही पेमेंट ₹2,000 से ज्यादा का हो। असर: आम ग्राहकों पर इसका असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। वहीं अगर कोई छोटा व्यापारी लगातार 3 महीने तक ₹1 लाख से ज्यादा का UPI पेमेंट लेता है, तो बैंक उसे बड़े व्यापारियों की लिस्ट में डाल देंगे और फिर उस पर भी चार्ज लागू होगा। पर्सन टू पर्सन ट्रांजैक्शन फ्री है। 4. SBI के ATM से पैसे निकालने के नियम बदलाव: SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर अगर किसी दूसरे बैंक के ATM या ADWM मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब उन्हें महीने में सिर्फ 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। पहले यह लिमिट 10 फ्री ट्रांजेक्शन की थी। इसमें बैलेंस चेक करना और पैसे निकालना शामिल है। असर: प्रति ट्रांजेक्शन ₹15 + GST लगेगा। 5. AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज आज से 8% तक महंगे बदलाव: 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज की कीमतों में 3% से 8% तक की बढ़ोतरी कर रही हैं। 2026 में कंपनियों की ओर से की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुड़े कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की तरफ से यह कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी। असर: त्योहारों के दौरान बिक्री पर इसका तुरंत बड़ा असर नहीं पड़ेगा। डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 1 से 1.5 महीने का पुराना स्टॉक जो पुरानी दरों पर खरीदा गया था उपलब्ध है। ग्राहक दीवाली तक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पुरानी कीमतों पर ही खरीद सकेंगे। 6. रेपो रेट पर फैसला बदलाव: RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 के बीच होगी। 7 अक्टूबर को इस बैठक में रेपो रेट को लेकर फैसला लिया जाएगा कि इसमें बदलाव किया जाए या इसे स्थिर रखा जाए। इस बार रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी की जा सकती है। मौजूदा स्थिति: अगस्त की समीक्षा के बाद से रेपो रेट 5.25% पर है। असर: RBI रेपो रेट में बढ़ाता है, तो बैंकों होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दर बढ़ा देंगे। इससे EMI बढ़ जाएगा। इसके विपरीत, रेट घटने पर EMI सस्ती हो सकती है।

Continue reading on the app

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद शुभमन गिल का पहला बयान

Shubman Gill first reactions after smashes 223 runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 223 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान शुभमन गिल ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद बड़ा बयान दिया. गिल ने कहा कि 400 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करना कभी आसान नहीं होता. दोपहर की भीषण गर्मी के कारण इस समय मेरा पूरा शरीर ऐंठन से जूझ रहा है. मैंने खेल को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटा और अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाने के बाद मैं बहुत खुश हूं.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से आगे सिर्फ विराट कोहली

5 batsman fastest 12000 ODI Runs: गुवाहाटी में भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे ऐतिहासिक रहा. वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के बेहतरीन शतकों की बदौलत वनडे में अपना सर्वोच्च स्को बनाया. वहीं, 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने एक खास मुकाम हासिल किया. रोहित ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए.वह वनडे में 12 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे तेज दूसरे बल्लेबाज बने. Thu, 1 Oct 2026 07:08:46 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरें! | Trump | Hormuz War | Houthi Attack | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:30:06+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात| Trump | Hormuz | Middle East | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:36:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers