Responsive Scrollable Menu

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर अनशन जारी, माता-पिता ने की प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग

(फोटो के साथ) मुंबई, 30 सितंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने बुधवार को एक बार फिर संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। न्याय की मांग को लेकर उनका अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जारी प्रदर्शन में मुंबई युवा कांग्रेस और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कुछ कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

उन्होंने साहिल की तस्वीरें हाथ में लेकर 22-वर्षीय छात्र के लिए न्याय की मांग की। साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया, जबकि परिवार के वकील ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस बीच, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा ने अब तक साहिल वाकोडे के माता-पिता, साथी छात्रों और आईआईटी के छात्रावास कर्मचारियों समेत 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि हालांकि प्रोफेसर डूला का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है। उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ताओं ने साहिल के दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक टैबलेट को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खोलने और उनमें मौजूद जानकारी हासिल करने के लिए कलीना स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।

पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल सामग्री मिलने के बाद महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आ सकते हैं, जिससे बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत से पहले घटनाओं के सही क्रम को स्थापित करने में मदद मिलेगी। संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे (22) का शव 18 सितंबर की शाम उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान वाकोडे के कथित तौर पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई।

उसके माता-पिता ने प्रतिष्ठित संस्थान में बेटे के साथ जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है और वे प्रोफेसर डूला तथा आईआईटी मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साहिल के माता-पिता ने कहा है कि वे तब तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिल जाता और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। रवींद्र वाकोडे ने इससे पहले कहा था, ‘‘जब तक दोनों प्रोफेसरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, हमारा अनशन जारी रहेगा।’’ परिवार के वकील ने बताया कि आजाद मैदान पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति दे दी है और परिवार अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आंदोलन जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि परिवार ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच तथा दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग दोहराई है। वकील ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले, विधायक अमीन पटेल, जयदीप कवाड़े और महादेव जानकर बुधवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और साहिल के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने परिवार की मांगों और न्याय के लिए जारी संघर्ष के प्रति समर्थन और एकजुटता व्यक्त की।

वकील ने कहा, ‘‘जनप्रतिनिधियों और नेताओं की ओर से लगातार मिल रहे समर्थन से परिवार का न्याय पाने का संकल्प मजबूत हुआ है और वह कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगा।’’ साहिल के पिता की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने पहले ही प्रोफेसर डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस को दिए बयान में साहिल के पिता ने आरोप लगाया था कि आखिरी मुलाकात के दौरान उनके बेटे ने कहा था कि प्रोफेसर डूला पिछले तीन महीने से आईआईटी मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे के कहने पर उसके साथ जातिसूचक दुर्व्यवहार कर रहे थे और उसे झूठे मामले में फंसाए जाने का डर था। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा 18 सितंबर की घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

जांचकर्ताओं ने यह पता लगाने के लिए छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों से पूछताछ की है कि साहिल के परीक्षा कक्ष से निकलने के बाद क्या हुआ था। आईआईटी-मुंबई के बोर्ड ने पहले ही छात्र की मौत से जुड़े हालात की जांच के लिए 10-सदस्यीय समिति गठित की थी। कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने सोमवार को आजाद मैदान में प्रदर्शन कर रहे वाकोडे परिवार से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया था।

Continue reading on the app

SIR Row | INDIA Bloc की बैठक के बाद Mamata Banerjee का बड़ा हमला, ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कह गईं?

INDIA गठबंधन की महाबैठक के बाद Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar को लेकर विपक्ष का हमला और तेज हो गया है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख Mamata Banerjee ने CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद तीखी टिप्पणी की और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ममता ने “Gyanesh Kumar chor hai” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर गंभीर सवाल उठाए। #mamtabanerjee #gyaneshkumar #cecg yaneshkumar #electioncommission #sircontroversy #specialintensiverevision #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 India Medals Tally: क्रिकेट में गोल्ड मेडल मैच पर नजरें, भारत-पाकिस्तान हॉकी सेमीफाइनल आज

India Asian Games Medals Tally Today- एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत की नजरें मेडल संख्या बढ़ाने पर होगी। भारत अभी तक 10 गोल्ड समेत 60 मेडल जीत चुका है। Thu, 01 Oct 2026 08:12:55 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात| Trump | Hormuz | Middle East | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:36:06+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरें! | Trump | Hormuz War | Houthi Attack | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers