रियलिटी शो में पहुंचे तेज प्रताप, पेपर लीक पर भड़के:बोले- एग्जाम आते ही पेपर लीक हो जाता है; बिना किताब की लाइब्रेरी देख हैरान हुए
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेज प्रताप यादव रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में शामिल हो रहे हैं। शो के सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे यूनिवर्सिटी में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप एक यूनिवर्सिटी के क्लासरूम और लाइब्रेरी में छात्रों के बीच मौजूद हैं। वे छात्रों से यूनिवर्सिटी की बदहाली और सुविधाओं की कमी पर बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि एग्जाम होते ही पेपर लीक हो जाता है और करोड़ों का फंड गायब हो जाता है। बिना किताब की लाइब्रेरी देख हैरान हुए वीडियो में तेज प्रताप यादव क्लासरूम में छात्रों के पास जाकर उनसे पढ़ाई और यूनिवर्सिटी के माहौल के बारे में पूछते हैं। तेज प्रताप वहां मौजूद खाली रैक्स को देखकर कहते हैं कि बिना किताब वाली लाइब्रेरी वे पहली बार देख रहे हैं। इसके बाद वे यूनिवर्सिटी के फंड और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाते हुए पूछते हैं कि सरकार से आने वाला करोड़ों का फंड आखिर कहां चला जाता है। पेपर लीक पर जताई चिंता तेज प्रताप ने आगे कहा कि जब भी यूनिवर्सिटी या किसी परीक्षा का आयोजन होता है, तो पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने यूनिवर्सिटी की जर्जर इमारतों और सुविधाओं की कमी पर चिंता जाहिर की। बातचीत के दौरान उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या ऐसे भ्रष्टाचारियों को भगाना चाहिए या नहीं, जिस पर क्लास में मौजूद सभी छात्रों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। क्या है 'भोजपुरी बवाल' शो, जहां पहुंचे तेज प्रताप यादव यह पूरा वाकया एक नए शो 'भोजपुरी बवाल' का हिस्सा है, जो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इस शो में भोजपुरी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, राजनेताओं और कलाकारों से जुड़ी अनफिल्टर्ड बातचीत को दिखाया जाता है। शो के इसी एपिसोड में तेज प्रताप यादव छात्रों के बीच पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के मुद्दों पर बात करते दिखे हैं। पवन सिंह, निरहुआ और तेज प्रताप यादव एक साथ आएंगे नजर इस शो में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आने वाले हैं। शो का प्रसारण 2 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है। वहीं इस शो की मेजबानी मनीषा रानी और कृष्णा अभिषेक करेंगे। ये खबर भी पढ़ें भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने उड़ाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सर्जरी का मजाक:कहा- हमारा सब कुछ नैचुरल, बॉलीवुड में होते तो बतख जैसे होंठ कराने पड़ते भोजपुरी एक्ट्रेसेज आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सर्जरी कराने का मजाक उड़ाया है। वे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर ये बातें करती नजर आईं। दैनिक भास्कर के पास इस बात बातचीत का अनकट वीडियो पहुंचा है। इसमें रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और उनकी साथी एक्ट्रेस मेकअप रूम में बैठी नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत का अभिजीत दिपके कनेक्शन, कैसे CJP आंदोलन ने बदल दिया समीकरण? Explained
Bankipur Election Result CJP Connection Explained: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर बीजेपी का तीन दशक पुराना गढ़ ढहा दिया. उनकी जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज है कि NEET पेपर लीक के खिलाफ चले छात्र आंदोलन और CJP की सक्रियता ने इस चुनाव रिजल्ट को प्रभावित किया. उनका मानना है कि रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों ने चुनावी बहस को नई दिशा दी. बांकीपुर का परिणाम बिहार की राजनीति में बदलते युवा जनादेश का संकेत माना जा रहा है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










