अचार ने बदली आनंदी देवी की जिंदगी, बिहार के गांव से शुरू कारोबार अब विदेशों तक पहुंचा
बिहार के छपरा की आनंदी देवी ने जीविका से प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग लेकर अचार बनाने का कारोबार शुरू किया और आज इसे सफल उद्योग के रूप में खड़ा कर लिया है. जलालपुर प्रखंड के बसडीला गांव की रहने वाली आनंदी देवी के यहां हरी मिर्च, आम, आंवला, कटहल, लाल मिर्च, बरहर और ओल समेत एक दर्जन से अधिक तरह के अचार तैयार किए जाते हैं. उनके अचार की मांग बिहार के कई जिलों में है और दुबई व सऊदी अरब तक रहने वाले लोग भी इन्हें मंगाते हैं. कारोबार बढ़ने के साथ आनंदी देवी आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं और अचार की कमाई से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और घर बनाने का खर्च भी उठा रही हैं.
Success Story: पैसा छापने वाले वॉरेन बफेट का 'किसान बेटा', जिसे सौंपी 13 लाख करोड़ की कंपनी
वॉरेन बफेट ने अपने बेटे हावर्ड ग्राहम बफेट को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बर्कशायर हैथवे की कमान सौंप दी है. लेकिन क्या आपको पता है कि हावर्ड ग्राहम बफेट एक किसान हैं. उनकी कहानी आपको चौंकाती है, बहुत कुछ सिखाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











