आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने तंजानिया में ऐतिहासिक टीसीए एरिना का उद्घाटन किया
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने तंजानिया में ऐतिहासिक टीसीए एरिना का उद्घाटन किया
टीम इंडिया में खेलने वाला कौन था जम्मू-कश्मीर का पहला खिलाड़ी? जानें आकिब नबी का नंबर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. दरअसल भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. आकिब बुमराह को रिप्लेस करेंगे. नबी जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है. उनके पहले 2 खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं, तो चलिए जानते हैं जम्मू-कश्मीर के अब तक कितने खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं.
टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे परवेज रसूल
टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी परवेज रसूल थे. वो एक ऑफ-स्पिनर और बॉलिंग ऑलराउंडर थे, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि, परवेज रसूल का टीम इंडिया में उनका सफर लंबा नहीं चला. वो भारत के लिए सिर्फ दो इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए. रसूल ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने एकमात्र वनडे में 2 विकेट चटकाए थे. इसके बाद उन्होंने जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए टी20 मैच में एक विकेट लेने में कामयाब हुए थे.
आईपीएल में भी खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे परवेज रसूल
इतना ही नहीं परवेज रसूल जम्मू-कश्मीर के पहले ऐसे क्रिकेटर भी थे, जिन्होंने आईपीएल खेला. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बने थे और फ्रेंचाइजी के लिए 1 सीजन खेले थे. हालांकि 37 साल के रसूल अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं.
जम्मू-कश्मीर के दूसरे खिलाड़ी बने उमरान मलिक
परवेज रसूल के बाद टीम इंडिया में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे खिलाड़ी तेज गेंदबाज उमरान मलिक थे. उमरान ने आईपीएल में अपनी सनसनीखेज रफ्तार से सुर्खियां बटोरने के बाद साल 2022 में टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी. आईपीएल 2022 में उन्होंने 157 किमी/घंटा (सटीक रूप से 156.9 किमी/घंटा) की स्पीड से गेंद फेंककर नया इतिहास रचा था. वो आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे. उन्हें रफ्तार के सौदागर भी कहा गया. उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन टीम इंडिया में वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. उमरान लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. 26 साल के उमरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की राह देख रहे हैं.
अब आकिब अली ने बनाई टीम इंडिया में अपनी जगह
अब भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने वाले आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी बने हैं. नबी एक मध्यम-तेज गति के स्विंग गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. नबी ने टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस किया है. जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिसके कारण वो इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. जिसके बाद नबी को टीम में जगह मिली है. आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी खतरनाक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के 2 सीजन में 104 विकेट लेकर धमाल मचाया था. एक सीजन में उन्होंने 10 मैचों में खेलते हुए 60 विकेट लेने का कारनामा किया था.
????????????????:
— BCCI (@BCCI) August 3, 2026
Auqib Nabi replaces Jasprit Bumrah in India's Test squad.
Details ???? #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/lAf25FbpDN
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation






















