Responsive Scrollable Menu

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने तंजानिया में ऐतिहासिक टीसीए एरिना का उद्घाटन किया

दार एस सलाम, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने सोमवार को यूनिवर्सिटी ऑफ दार एस सलाम (यूडीएसएम) में तंजानिया क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के नए के नए टीसीए एरिना का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया, जो देश का पहला आईसीसी-मंजूरशुदा क्रिकेट वेन्यू है। इसे तंजानिया और पूरे अफ्रीका में क्रिकेट के विकास के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। शाह ने इसे क्षेत्र में खेल के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम बताया।

Continue reading on the app

कर अपील की सीमा बढ़ाने से विवादित कर मांग में 16,690 करोड़ रुपए की गिरावट आई: सरकार

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि विभागीय कर विवादों में अपील दायर करने की मौद्रिक सीमा बढ़ाए जाने के बाद विवादित कर मांग में अनुमानित 16,690 करोड़ रुपए की कमी आई है। इस कदम से आयकर अपीलीय मंचों पर लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

लोकसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद अधिसूचित नई मौद्रिक सीमाओं के चलते आयकर विभाग ने बड़ी संख्या में अपीलें वापस ले लीं या उन्हें दायर नहीं किया। इसका असर आयकर अपीलीय अधिकरण, उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय में लंबित कर विवादों पर पड़ा।

उन्होंने बताया कि आयकर अपीलीय अधिकरण में 443 मामले वापस लिए गए, जबकि 11,390 अपीलें दायर नहीं की गईं। इससे विवादित कर मांग में अनुमानित 3,662.82 करोड़ रुपए की कमी आई।

इसी प्रकार, उच्च न्यायालयों में 4,791 मामले वापस लिए गए और 5,565 अपीलें दायर नहीं की गईं, जिससे विवादित कर मांग में लगभग 9,218.71 करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई।

वहीं, सर्वोच्च न्यायालय में 744 मामले वापस लिए गए, जबकि 534 मामलों में अपील दायर नहीं की गई। इससे विवादित कर मांग में अनुमानित 3,807.15 करोड़ रुपए की कमी आई।

वित्त मंत्री ने बताया कि तीनों अपीलीय मंचों को मिलाकर विवादित कर मांग में कुल 16,690 करोड़ रुपए की अनुमानित कमी आई है।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय बजट 2024-25 के तहत प्रत्यक्ष कर मामलों में विभागीय अपील दायर करने की मौद्रिक सीमा 17 सितंबर 2024 से बढ़ाकर आयकर अपीलीय अधिकरण के लिए 60 लाख रुपए, उच्च न्यायालय के लिए 2 करोड़ रुपए और सर्वोच्च न्यायालय के लिए 5 करोड़ रुपए कर दी गई है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पिछले 12 वर्षों में कर अनुपालन को सरल बनाने और करदाताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं।

इन सुधारों में पहले से भरे हुए आयकर रिटर्न, संशोधित प्रपत्र 26एएस, अद्यतन आयकर रिटर्न दाखिल करने की सुविधा, फेसलेस निर्धारण और अपील प्रणाली, रिटर्न दाखिल न करने वालों के लिए उच्च टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों को हटाने, सुरक्षित सीमा व्यवस्था का युक्तिकरण तथा अनुमानित कराधान योजना का विस्तार जैसे कदम शामिल हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan के स्पिनरों का कमाल, West Indies दूसरी पारी में 103/6 पर सिमटी

पोर्ट ऑफ स्पेन, पांच अगस्त (एपी) स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज के छह विकेट 103 रन पर झटककर दूसरे टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। वेस्टइंडीज के पास अभी केवल 60 रन की बढ़त है और उसके चार विकेट शेष हैं। पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत में अब्दुल्ला शफीक की नाबाद 160 रन की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की पहली पारी के 344 रन के जवाब में 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की।

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 112 रन देकर छह विकेट चटकाकर पाकिस्तान को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपॉल (17) और केवेम हॉज (34) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़कर बढ़त लगभग समाप्त कर दी थी, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के स्पिनरों ने शानदार वापसी की। साजिद खान ने 32 रन देकर चार विकेट और अली उस्मान ने 29 रन देकर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 103 रन तक समेट दिया।

साजिद ने पहले चंद्रपॉल और आमिर जंगू (13) को पवेलियन भेजा। इसके बाद शाई होप और कप्तान रोस्टन चेज ने उपयोगी साझेदारी कर टीम का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन तक पहुंचाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज बिना कोई और विकेट गंवाए दिन का खेल समाप्त कर लेगा।

अंतिम पांच ओवरों में हालांकि मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। साजिद ने पहले शाई होप (15) और फिर जेडन सील्स को पगबाधा आउट किया। दिन की अंतिम गेंद पर चेज (17) एकाग्रता खो बैठे और गेंदबाज अली उस्मान को आसान कैच थमा बैठे।

पाकिस्तान के पास अब बुधवार को वेस्टइंडीज के शेष चार विकेट लेकर वर्ष 2023 के बाद विदेशी धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने का सुनहरा अवसर है। तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी दुर्भाग्यशाली रहे और शतक से पहले रन आउट हो गए। वह चार वर्षों बाद अपना पहला टेस्ट शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 88 रन पर उनकी पारी समाप्त हो गई।

उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ 183 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। बाबर के आउट होने के समय पाकिस्तान पहली पारी में अभी भी 63 रन पीछे था। बाबर को रन आउट करने की कोशिश में ब्रैंडन किंग चोटिल हो गये जिससे दूसरी पारी में उनके मैदान पर उतरने में संशय है।

इससे पहले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने पुरानी और नई, दोनों गेंदों से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अवैस जफर को एक रन पर आउट किया। इसके बाद शमार जोसेफ ने सलमान अली आगा को पगबाधा किया, जबकि नई गेंद से वारिकन ने मोहम्मद रिजवान (18) को बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की।

इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की पारी के अंतिम तीन विकेट महज चार गेंदों के भीतर लेकर टीम को 387 रन पर समेट दिया। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में 90 रन की जीत के दम पर पहले ही 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Wed, 05 Aug 2026 10:33:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video | टाइगर की घर वापसी ने जीत लिया दिल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:17+00:00

Uttarakhand News : उत्तराखंड में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी! | Breaking News| Uttarakhand Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:05:59+00:00

Uttarakhand: भारतीय छात्र Lucky Rawat का ऐतिहासिक सफर, 22 देशों को पीछे छोड़कर पहुंचा North Pole #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:30+00:00

Viral Video माथे में सिंदूर नहीं, अपनी मौत भर रहे थे राजा! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers