MP News: धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 13000 से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, 10 अक्टूबर लास्ट डेट
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन की प्रक्रिया 15 सितम्बर से शुरू हो चुकी है। पंजीयन को लेकर किसानों में उत्साह दिखाई दे रहा है, अब तक 13 हजार 508 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। 10 अक्टूबर तक पंजीयन की अंतिम तारीख है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन प्रक्रिया जारी है, डॉ यादव के निर्देश हैं कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, पंजीयन कराने पहुंचें किसी भी किसान को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए, सीएम के निर्देश के बाद से खाद्य मंत्री खुद प्रक्रिया पर नजर बनाये हुये हैं।
इन केंद्रों पर निःशुल्क, यहाँ सशुल्क होगा पंजीयन
किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों के साथ-साथ सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र तथा निजी साइबर कैफे के माध्यम से सशुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों पर प्रति पंजीयन अधिकतम 50 रुपये शुल्क लिया जा सकेगा। पंजीयन के दौरान भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।
भुगतान के लिए बैंक खाते में आधार लिंक होना जरूरी
विभाग ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर किसान द्वारा बेची गई उपज का भुगतानकिसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसी कारणवश आधार लिंक खाते में भुगतान संभव नहीं होने पर पंजीयन के दौरान उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसानों को पंजीयन के समय बैंक खाता नंबर और IFSC कोड उपलब्ध कराना होगा। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते तथा फिनो, एयरटेल और पेटीएम जैसे खाते पंजीयन के लिए मान्य नहीं होंगे। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाइल नंबर लिंक कराकर उसे अपडेट रखें। आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिए पंजीयन के दौरान मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/JIT पोर्टल के माध्यम से एक रुपये का ट्रांजेक्शन भी कराया जाएगा।
जिला कलेक्टर्स को शासन के निर्देश
सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि जिला और तहसील स्तर पर बनाये गए आधार पंजीयन केन्द्रों को क्रियाशील रखा जाए जिससे किसान वहां जाकर आसानी से अपना मोबाईल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सके। इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिये पंजीयन के दौरान ही एक रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा।
आधार वेरिफिकेशन जरूरी
पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। यह वेरिफिकेशन आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP अथवा बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन तभी मान्य होगा, जब भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। नाम में विसंगति होने पर तहसील कार्यालय के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद ही पंजीयन मान्य होगा।
किसानों को एसएमएस से दी जाएगी जानकारी
विगत रबी एवं खरीफ सीजन में पंजीयन कराने वाले जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस के माध्यम से पंजीयन की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर जानकारी प्रदर्शित करने, गांवों में डोंडी पिटवाने तथा समिति एवं मंडी स्तर पर बैनर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
DUSU Election: ABVP ने 3-0 से मारी बाजी, एक पद निर्दलीय के खाते में, NSUI का सूपड़ा साफ़, अमित शाह ने दी बधाई
भारत की राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election) का परिणाम घोषित हो गया है और इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने तीन शून्य से जीत हासिल की है, अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने विजय हासिल की है वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है, इस चुनाव में NSUI का सूपड़ा साफ़ हो गया है, उसे किसी भी पद पर जीत नहीं मिली।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव वैसे तो हर साल चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार जंतर मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के बाद इसके परिणामों को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे, NSUI के छात्र नेताओं सहित कांग्रेस एक बड़े बड़े नेता इस बार NSUI की 4-0 से जीत के दावे कर रहे थे लेकिन आज जब परिणाम आया तो उसने चौंका दिया, NSUI को 4-0 से जीत नहीं मिली बल्कि हार मिली, ABVP ने 3-0 से इस चुनाव को जीत लिया।
गृह मंत्री अमित शाह ने दी जीत की बधाई , कहा ये राष्ट्र प्रथम की विचारधारा की जीत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर छात्र नेताओं को बधाई दी है- उन्होंने X पर लिखा- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहितों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।
झूठे नेरेटिव को स्टूडेंट्स ने नकार दिया, Gen Z, ABVP और देश के साथ: DUSU अध्यक्ष
न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए अध्यक्ष पर पर निर्वाचित यश डबास ने कहा कि ये जीत पूरे देश की जीत है जो एक फेक नेरेटिव चलाने की कोशिश की जा रही थी उसे दिल्ली विश्वव विद्यालय के छात्रों ने नकार दिया है और दिखा दिया है कि Gen Z, ABVP के साथ खड़ा है Gen Z देश के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा यह सिर्फ़ NSUI की हार नहीं है यह इंदिरा भवन की हार है। यह राहुल गांधी और विनोद जाखड़ की हार है जिन्होंने लाशों पर राजनीति करने की कोशिश की थी। छात्रों ने स्थिति को समझा, उन्हें नकारा और भारी अंतर से जीत विद्यार्थी परिषद की झोली में डाली।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे
- अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उन्होएँ NSUI के विजय शंकर मीणा को पीछा छोड़ा, मीणा को 22,523 वोट मिले।
- उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 30,615 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ABVP के उम्मीदवार ईशु मौर्या को 16,910 वोट मिले।
- सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 21,650 वोटों के साथ विजयी रहीं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले और वे हार गईं।
- संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की जबकि NSUI के उम्मीदवार गोपाल चौधरी तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 15,206 वोट मिले।
ABVP ने X पर लिखा VOICE > NOISE
ABVP 3-0 NSUI
Three seats. One organisation. Zero excuses. ????
While ABVP delivered where it mattered, NSUI is left with ZERO.
The verdict is out. The campus has spoken. ????#ABVPWinsDUSU #DUSUElection2026 #DUSU2026 pic.twitter.com/GbbSTN5eCk
— ABVP (@ABVPVoice) September 19, 2026
अमित शाह ने छात्र नेताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में @ABVPVoice की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस…
— Amit Shah (@AmitShah) September 19, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









