Responsive Scrollable Menu

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, 23,550 के पार खुला Nifty; IT Stocks में जोरदार तेजी

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। ग्लोबल संकेतों और बाजार के सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। खास बात यह रही कि निफ्टी 23,550 के ऊपर खुला, जबकि IT सेक्टर के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स 587 अंक से ज्यादा चढ़ा
बीएसई सेंसेक्स ने आज मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 587.87 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 75,369.63 के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही प्रमुख शेयरों में खरीदारी का रुख देखने को मिला, जिससे सेंसेक्स को शुरुआती बढ़त मिली।

23,576 के ऊपर खुला Nifty
एनएसई का निफ्टी भी तेजी के साथ खुला। निफ्टी ने 178.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 23,576.15 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। इससे बाजार में शुरुआती तौर पर निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया। IT Stocks में खरीदारी का असर भी बाजार की चाल पर दिखाई दिया।

सुबह से हरे निशान में Gift Nifty
बाजार खुलने से पहले ही Gift Nifty सकारात्मक संकेत दे रहा था। सुबह करीब साढ़े 7 बजे Gift Nifty 85.50 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,529 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Gift Nifty में मजबूती के चलते घरेलू बाजार में भी तेज शुरुआत के संकेत मिल रहे थे, जो बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में दिखाई दिए।

IT Stocks में शानदार तेजी
शुरुआती कारोबार में IT Stocks में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। IT सेक्टर के शेयरों में तेजी ने बाजार के सेंटीमेंट को सपोर्ट किया। हालांकि, दिनभर के कारोबार में बाजार किस दिशा में आगे बढ़ता है, यह वैश्विक संकेतों, सेक्टोरल गतिविधियों और निवेशकों की खरीद-बिक्री पर निर्भर करेगा।

नोट: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Continue reading on the app

Gold ETF: गोल्ड ईटीएफ 1% से ज्यादा टूटा, सिल्वर ईटीएफ में 3% तक गिरावट; जानें क्यों बिकवाली

सोने-चांदी में हाल की तेजी के बाद अब मुनाफावसूली शुरू हो गई। शुक्रवार, 11 सितंबर को शेयर बाजार में सिल्वर ईटीएफ पर खासा दबाव दिखा। दोपहर 3 बजे प्रमुख सिल्वर ईटीएफ में करीब 3% या उससे ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी। गोल्ड ईटीएफ भी नीचे रहे, लेकिन इनमें गिरावट अपेक्षाकृत कम रही।

सिल्वर ईटीएफ में मिराए एसेट सिल्वर ईटीएफ सबसे ज्यादा गिरा। यह 3.17% टूटकर 220.70 रुपए पर आ गया। एसबीआई सिल्वर ईटीएफ 3.11% गिरकर 222.02 रुपए और निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ 2.96% नीचे आकर 226.58 रुपए पर रहा। एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ में 3.09% और सिल्वर आईईटीएफ में 2.95% की गिरावट रही।

गोल्ड ईटीएफ में भी बिकवाली रही। चॉइस गोल्ड ईटीएफ 1.28% गिरकर 149.89 रुपए और 360 वन गोल्ड ईटीएफ 1.04% टूटकर 147.60 रुपए पर आ गया।

अचानक क्यों गोल्ड ईटीएफ में बढ़ी बिकवाली?
जानकारों के मुताबिक यह गिरावट सोने-चांदी की कहानी खत्म होने का संकेत नहीं है। हाल की तेज तेजी के बाद निवेशक मुनाफा निकाल रहे हैं। ब्याज दरों और डॉलर में अचानक मजबूती ने भी दबाव बढ़ाया है।

बोनांजा के वरिष्ठ शोध विश्लेषक निरपेंद्र यादव के मुताबिक, निचले स्तर पर खरीदे गए ईटीएफ में मुनाफा वसूली स्वाभाविक है। खासकर चांदी में हाल की तेजी सोने के मुकाबले ज्यादा तेज और सट्टेबाजी वाली रही है। इसलिए इसमें गिरावट भी ज्यादा तेज दिख रही है।

तेल से लेकर डॉलर तक, चार बड़े कारण
पहला बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमत है। मध्य-पूर्व, अमेरिका-ईरान और लाल सागर से जुड़ी आपूर्ति चिंताओं के बीच ब्रेंट कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ा। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ी और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें बदलीं।

दूसरा, अमेरिकी 10 साल की सरकारी बॉन्ड पर ब्याज करीब 5% पहुंच रहा है। ऐसे में बिना ब्याज देने वाली सोने की तुलना में ब्याज वाले निवेश ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं। तीसरा, डॉलर मजबूत हुआ है। डॉलर सूचकांक करीब 99 पर पहुंच गया, जो करीब एक सप्ताह का सबसे मजबूत स्तर है। मजबूत डॉलर से सोने-चांदी पर आमतौर पर दबाव बढ़ता है।

चौथा कारण चांदी की प्रकृति है। चांदी का इस्तेमाल निवेश के साथ औद्योगिक कामों में भी होता है। हाल की तेज तेजी के बाद इसमें मुनाफावसूली सोने से ज्यादा तेज हो सकती है। चांदी का बाजार छोटा और कम कारोबार वाला होने से कीमतों में उतार-चढ़ाव भी ज्यादा होता है।

इसलिए मौजूदा गिरावट को फिलहाल सोने-चांदी में लंबी अवधि की कहानी टूटने के बजाय हाल की तेजी के बाद आया तेज सुधार माना जा रहा है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, सिर पर मंडराया बड़ी हार का साया

ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे चार-दिवसीय मैच में भारत ए के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ 364 रनों की बढ़त हासिल की. अब मेजबान टीम को इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम दिन या तो 337 रन बनाने होंगे या फिर मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करनी होगी. Thu, 1 Oct 2026 23:44:46 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz News: खुल गया Strait of Hormuz? ईरान के ऐलान से मचा हड़कंप! Iran News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T23:30:31+00:00

Fire breaks out in boat engine at Omkareshwar; passengers have a narrow escape.! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T23:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers