Responsive Scrollable Menu

शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास, ODI क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

Shubman Gill Double Century: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गुवाहाटी के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. गिल ने वनडे क्रिकेट में एक ऐसा गोल्डन चैप्टर लिख दिया है, जिसकी कल्पना करना भी नामुमकिन था. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. गिल ने कैरेबियाई गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हुए सिर्फ 117 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया. इसी के साथ शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं.

शुभमन गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ तोड़ा ईशान किशन का रिकॉर्ड 

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब तक भारत के ही ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में यह कारनामा किया था. लेकिन अब गुवाहाटी के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल के इरादे कुछ और ही थे. उन्होंने विंडीज के गेंदबाजों पर ऐसा प्रहार किया कि ईशान किशन के रिकॉर्ड को 9 गेंद पहले ही तोड़कर दुनिया के नए 'किंग' बन गए. गिल ने सिर्फ 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़ वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया है.  

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक 

• 117 गेंदें – शुभमन गिल (भारत) बनाम वेस्टइंडीज, 2026
• 126 गेंदें – ईशान किशन (भारत) बनाम बांग्लादेश, 2022
• 128 गेंदें – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, 2023
• 138 गेंदें – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, 2015

रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में एंट्री, गिल ने जड़ा दूसरा दोहरा शतक

शुभमन गिल के वनडे करियर का यह दूसरा दोहरा शतक है. इससे पहले उन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 208 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. आज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक जड़ते ही वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं. गिल अब रोहित के बाद वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले वर्ल्ड के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:  ODI क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, पूरे किए 12000 रन, भारतीय सरजमीं पर 200 छक्के जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

Continue reading on the app

CBI ने रिश्वत लेते WCL के सीनियर ओवरसियर को रंगे हाथों पकड़ा, 40 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में तैनात सीनियर ओवरसियर (सिविल) पवन नखाते को गिरफ्तार किया है. CBI ने 30 सितंबर 2026 को शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था.

50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

CBI के मुताबिक, शिकायतकर्ता को WCL की ओर से पिरवा गांव के पुनर्वास स्थल पर पेयजल आपूर्ति के लिए दो बोरवेल बनाने और सबमर्सिबल पंप लगाने के साथ मुख्य लाइन और वितरण पाइपलाइन बिछाने का काम दिया गया था.

शिकायत में आरोप लगाया गया कि गोकुल मुरपार सब एरिया, उमरेड एरिया, WCL के सीनियर ओवरसियर (सिविल) पवन नखाते ने काम के तीसरे बिल का भुगतान जारी कराने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. यह रकम करीब 25.35 लाख रुपये के कुल बिल की 2 फीसदी बताई गई.

40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद CBI ने 30 सितंबर को जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. इसके बाद CBI ने पवन नखाते को गिरफ्तार कर लिया.

जांच जारी

CBI ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की मांग और भुगतान से जुड़े मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan :राजस्थान क्रिकेट के लिए बड़ी खबर, BCCI ने RCA को जारी किए 30 करोड़ रुपए, बैंक लोन का पूरा भुगतान

Rajasthan Cricket Association: BCCI ने RCA को 30 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जिससे RCA ने बैंक लोन चुका दिया है. यह राशि RCA की खेल गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी. RCA की खेल गतिविधियों के लिए राशि जारी करने का प्रस्ताव प्रशासक IAS भास्कर ए. सावंत ने BCCI के सामने रखा था. Wed, 30 Sep 2026 23:34:35 +0530

  Videos
See all

Premanand Ji Maharaj Disciple Death News Live Updates:Rasik Dulari की मौत पर होश उड़ाने वाला खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:14:29+00:00

Houthi Attack Saudi: पाकिस्तानी मौलाना ने हूती विद्रोही गुट पर क्या कहा? | #houthis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers