भारतीय पायलट की बहादुरी और सूझबूझ ने इजरायल जा रहे विमान यात्रियों की बचाई जान, चाकुओं से हमले को झेला
दुबई की फ्लाइट में बुधवार को जिस पायलट पर को-पायलट ने हमला किया, वह भारतीय मूल के हैं. पायलट का नाम स्मित मछार बताया गया है. को-पायलट के साथ हुई झड़प में स्मित बुरी तरह से घायल हो गए. यह तब हुआ जब विमान 34 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर था. इस दौरान दो मिनट के अंदर ही विमान 17 हजार से अधिक फीट नीचे आ गया. को-पायलट ओमान का निवासी था. उसे स्मित पर चाकू से हमला किया. बाद में किसी तरह से विमान को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंड कराया गया. को-पायलट को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान स्मित की हालत गंभीर बनी हुई है.
कौन हैं स्मित मछार?
उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, स्मित मछार जून 2022 से फ्लाइट दुबई के बोइंग 737 फ्लीट के कैप्टन हैं.इससे पहले उन्होंने मुंबई में स्पाइसजेट के साथ 11 साल काम किया. उन्होंने स्पाइसजेट में पायलट-इन-कमांड के तौर पर 6,400 घंटे से अधिक उड़ान भरी है. नवंबर 2020 से वह स्पाइसजेट में लाइन ट्रैनिंग कैप्टन के तौर पर दूसरे पायलटों को ट्रैनिंग देते थे.
वो गांव, जहां सैकड़ों पुरुषों की उनकी पत्नियों ने हत्या कर दी
बीसवीं सदी के शुरुआती दशकों में हंगरी का छोटा-सा गांव नादीरेव यूरोप के सबसे अजीब आपराधिक मामलों में से एक का केंद्र बन गया. यहां दर्जनों महिलाओं पर अपने पतियों और परिवार के दूसरे पुरुष सदस्यों को ज़हर देकर मारने का आरोप लगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News









