VIDEO: पीपल के पेड़ पर क्यों लगाई जाती है मृतकों की तस्वीर? जानिए काशी की इस परंपरा की मान्यता
Kashi Tradition: पितृ पक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपने पूर्वजों की शांति और मोक्ष की कामना लेकर वाराणसी के पिशाच मोचन तीर्थ पहुंच रहे हैं. यहां पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध की परंपरा है. मान्यता है कि इस तीर्थ पर किए गए धार्मिक अनुष्ठानों से पितरों को शांति मिलती है.
पिशाच मोचन तीर्थ पर पितृ पक्ष के दौरान नारायण बलि, त्रिपिंडी श्राद्ध, गया पिंडदान और पार्वण श्राद्ध जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु अपने पूर्वजों के नाम से पिंडदान और तर्पण करते हैं. इस दौरान महिलाएं भी पिंडदान और श्राद्ध कर्म में शामिल होती हैं.
अकाल मृत्यु वालों के लिए विशेष अनुष्ठान
पिशाच मोचन तीर्थ की सबसे चर्चित परंपराओं में से एक अकाल मृत्यु को प्राप्त लोगों से जुड़ी है. स्थानीय पुजारियों के मुताबिक, जिन लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है, उनके लिए यहां नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध कराया जाता है. इस दौरान पीपल के पेड़ पर मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाई जाती है और पेड़ में कील लगाई जाती है. पुजारियों के अनुसार, यह एक धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा है. मान्यता है कि इससे मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है और उसे प्रेत योनि से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. एक स्थानीय पुजारी ने बताया कि अकाल मृत्यु को प्राप्त व्यक्ति के नाम से त्रिपिंडी श्राद्ध और पूजा कराई जाती है. मृत व्यक्ति की तस्वीर भी पेड़ पर लगाई जाती है. उनके मुताबिक, यह प्रक्रिया आत्मा की शांति की धार्मिक मान्यता से जुड़ी हुई है.
पूरी खबर के लिए देखिए वीडियो...
पैपराजी ने की फराह खान की तस्वीर लेने की कोशिश, दिलाई भाईजान की बात याद, बोलीं- 'पीछे से फोटोज नहीं लेना है'
Farah Khan Reminds To Paparazzi Salman Khan Warning: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ दिन पहले वीकेंड का वार एपिसोड में ट्रोलर्स और पैपराजी की जमकर क्लास लगाई थी. उन्होंने पैपराजी कल्चर को लेकर गुस्सा जाहिर किया था कि पैप्स जिस तरीके से बिना अनुमित एक्ट्रेस की पीछे से फोटो लेते हैं वो गलत है. उनका कहना था कि इस पर रोक लगनी चाहिए और पैपराजी को भी सलमान ने नसीहत दी थी. उन्होंने एक्ट्रेस से भी कहा था अगर कोई पैपराजी उनके साथ ऐसा करो तो उनके घुमाकर थप्पड़ मारना. अब फराह खान (Farah Khan) ने पैपराजी को सलमान की इन्हीं बातों को याद दिलाया है, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फराह खान ने दिलाई भाईजान की बात याद
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में फराह खान अपनी कार की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं. इस बीच वहां मौजूद कई सारे पैपराजी उनकी पीछे से फोटो लेने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है और वह रुक कर बोलती हैं और पैपराजी को सलमान खान की बात याद दिलाती हैं. फराह कहती हैं, 'सलमान ने कहा था ना कि पीछे से फोटोज नहीं लेना है.टर्न करो...टर्न करो जल्दी. साथ ही फराह पैपराजी पर नाराज होती नजर आईं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फराह खान का नेटिजन्स ने किया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर फराह खान के इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनका सपोर्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि फराह खान को जो चीज ठीक नहीं लगी उन्होंने तुंरत टोक दिया, अगर इस तरह सभी एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी करें तो यह सब रुक सकता है. एक यूजर्स ने कमेंट किया, 'पैपराजी में सलमान खान की वजह से बदलाव आ रहा है.' वहीं. दूसरे ने कहा, 'सलमान खान की डांट के बाद पैपराजी सुधर जाएंगे.' वहीं, तीसरे ने फराह खान को लेकर कहा, 'वेल डन'. एक अन्य ने कमेंट किया. 'बहुत अच्छे.'
पैपराजी को लेकर क्या कहा था सलमान खान ने
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने एक्ट्रेस की गलत एंगल से फोटो खींचने को लेकर पैपराजी की जमकर क्लास लगाई थी. सलमान ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई बार फोटोग्राफर्स जानबूझकर बैक-शॉट्स तस्वीरें लेते हैं, जो बेहद 'घिनौना' (Disgusting) है. उन्होंने सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलीज़ेह का जिक्र करते कहा था कि ऐसी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर 'पहचानो ये कौन है' जैसे कैप्शन क्यों लिखे जाते हैं? सलमान ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्ट्रेस को सलाह दी कि अगर वे ऐसी हरकतों से असहज महसूस करती हैं, तो उन्हें पलटकर तमाचा मारना चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि क्या वे अपनी मां-बहन की भी ऐसी तस्वीरें खींचेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस के घर में भी 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां कभी किसी महिला को गलत एंगल से नहीं दिखाया जाता, इसलिए पैपराजी को भी अपनी हद में रहना चाहिए.
फराह खान लॉक अप: सच या सचा का दूसरा सीजन करेंगी होस्ट
फराह खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन को होस्ट करने जा रही हैं. इस शो में वह एक्टर रितेश देशमुख के साथ होस्टिंग की कमान संभालती हुई नजर आएंगीं. फराह खान का यह अपकमिंग शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर मेकर्स ने अभी तक प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बतौर होस्ट फराह खान इस शो के जरिए एक बार फिर लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार निभाएंगे लीड रोल? फिल्म की प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










