Responsive Scrollable Menu

वनडे टीम से बाहर ऋषभ पंत बोले- बुरा लगता है:लेकिन यह खेल का हिस्सा, हर झटके के बाद वापसी का भी मौका

ऋषभ पंत भारत की वनडे टीम से बाहर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया। पंत ने इस पर कहा है कि टीम में जगह नहींं मिलने पर बुरा लगता है। पंत ने ‘बिजनेस ऑफ स्पोर्ट’ पॉडकास्ट में कहा- ‘जाहिर है, जब ऐसा कुछ होता है तो बुरा लगता है। लेकिन एक एथलीट की सोच आपको यह एहसास कराती है कि अगर कोई झटका लगता है, तो वापसी का मौका भी हमेशा होता है।’ पंत बोले- पता होता है कि कितनी मेहनत कर रहे हैं पंत ने कहा कि इस स्तर पर बने रहने के लिए खिलाड़ी को अपने रास्ते के बारे में स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा- ‘आपको पता होता है कि आप कितनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस लेवल पर बने रहने के लिए आपका रास्ता बिल्कुल साफ होता है।’ पंत के मुताबिक, बाहरी राय के बजाय खिलाड़ी को अपनी मेहनत और लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। उनके लिए टीम से बाहर होना एक झटका है, लेकिन इससे वापसी की संभावना खत्म नहीं होती। 7 अगस्त 2024 को खेला था आखिरी वनडे पंत ने भारत के लिए आखिरी वनडे 7 अगस्त 2024 को खेला था। इसके बाद से वे टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन वनडे टीम में उनकी जगह नहीं बन सकी। उन्होंने अब तक भारत के लिए 31 वनडे मैच खेले हैं। इसमें 871 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 125 रन है। राहुल, ईशान और जुरेल से चुनौती मिल रही वनडे टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर पंत के सामने चुनौती भी है। केएल राहुल ने इस भूमिका में अपनी जगह मजबूत की है। ईशान किशन भी विकल्पों में बने हुए हैं। इसके अलावा ध्रुव जुरेल को भी टीम में मौके मिल रहे हैं। इसके बावजूद पंत ने अपनी इच्छा साफ कर दी है कि वे भारत के लिए वनडे खेलना चाहते हैं। फिलहाल उनका फोकस वापसी के लिए मेहनत करने और अपने रास्ते पर आगे बढ़ने पर है। ईरानी कप में मिली कप्तानी पंत को ईरानी कप के लिए ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ टीम का कप्तान बनाया गया है। वनडे टीम से बाहर रहने के बीच यह उनके लिए अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से वापसी की दावेदारी मजबूत करने का मौका होगा। ईरानी कप का मैच रेस्ट ऑफ इंडिया और मौजूदा रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 1 अक्टूबर से शुरु हो रहा है। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ICC वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर:वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक का फायदा मिला; गिल पहले, रोहित चौथे नंबर पर विराट कोहली ICC की वनडे बैटर्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 139 रन की पारी खेलने का उन्हें फायदा मिला। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Drishyam 3 Cast Fees: ‘दृश्यम 3’ के लिए अजय ने घटाई फीस? तब्बू को मिली हीरो से 7 गुना कम सैलरी, जानें कास्ट की कमाई

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की दृश्यम 3 रिलीज को तैयार है. तब्बू से लेकर जयदीप अहलावत व प्रकाश राज जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. चलिए बताते हैं दृश्यम 3 के लिए स्टारकास्ट को कितनी फीस मिल रही है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 भारत का आज का शेड्यूल, 2 अक्टूबर; हॉकी समेत कई गोल्ड मेडल दांव पर

Asian Games 2026 India schedule today: भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही और आइची-नागोया 2026 में इसकी भरपाई करने के लिए बेताब होगी। Fri, 02 Oct 2026 07:17:33 +0530

  Videos
See all

UP में SP-Congress की खींचतान, SIR पर घमासान और Gyanesh Kumar के खिलाफ Protest | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:14:38+00:00

PM Modi visited Rajghat on Gandhi Jayanti | गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers