Responsive Scrollable Menu

जयपुर में डांस का मजाक उड़ाया,ममता कुलकर्णी ने दिया जवाब:एक्ट्रेस बोलीं- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जयपुर में अपने डांस के कारण चर्चा में हैं। जयपुर में उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कुछ यूजर्स ने ट्रोल (मजाक उड़ाना) लिया था। इस पर ममता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर कड़ा जवाब दिया है। ममता ने अपनी पोस्ट में लिखा- अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे। ये उनको भी दिखाते और कहते कि ये कैसा भगवान जो नाचता है। उस रास में महादेव भी पहुंचे थे, दाढ़ी और मूंछो के साथ। यहां देखिए डांस से जुड़े फोटोज जयपुर में अपने ही हिट गानों पर थिरकी थीं ममता राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का 14वां संस्करण 26 सितम्बर को जयपुर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ था। समारोह में ममता कुलकर्णी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी दौरान जब उनकी फिल्मों के लोकप्रिय गाने बजाए गए तो ममता ने कुछ स्टेप पर डांस भी किया। वहीं एक दिन पहले भी उन्होंन इसी फेस्टिवल में स्टूडेंट्स के साथ डांस परफॉर्म किया था। उनकी प्रस्तुति में ‘घातक’ के ‘कोई जाए तो ले आए’, ‘करण अर्जुन’ के ‘एक मुंडा मेरी उम्र का’, ‘भंगड़ा पाले’, सबसे बड़ा खिलाड़ी फिल्म का ‘भोली भाली लड़की’ जैसे गीत शामिल रहे। ममता ने विद्यार्थियों के साथ इन गानों पर डांस किया। प्रस्तुति के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। डांस के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा ममता की इस प्रस्तुति की एक वजह यह भी रही कि पिछले कुछ समय से उनकी सार्वजनिक पहचान उनके फिल्मी दौर के बजाय आध्यात्मिक जीवन से जुड़ी रही हैं। ऐसे में जब वह अचानक अपने 90 के दशक के गानों पर उसी अंदाज में डांस करती नजर आईं तो सोशल मीडिया पर उनके पुराने फिल्मी अवतार की चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके डांस को उनके मौजूदा आध्यात्मिक जीवन से जोड़कर प्रतिक्रिया दी। इसी माहौल के बीच ममता की इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई। पोस्ट में उन्होंने सीधे किसी व्यक्ति या टिप्पणी का नाम नहीं लिया, बल्कि श्रीकृष्ण के गोपियों के साथ रास का उदाहरण देते हुए यह सवाल उठाया कि अगर उस समय सोशल मीडिया का दौर होता तो उस प्रसंग को भी लोग अपनी-अपनी नजर से देखते और सवाल उठाते। ये भी पढ़ें… जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

Continue reading on the app

ऑटो में बैठकर शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत:ऑटो से उतरकर फैंस का अभिवादन किया; 'धर्मन' फिल्म की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे हैं। यहां शूटिंग सेट पर वह सादगी भरे अंदाज में ऑटो-रिक्शा में बैठकर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऑटो से उतरने के बाद रजनीकांत ने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन किया। अश्वथ मारिमुथु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को कमल हासन की कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और टरमरिक मीडिया के आर महेंद्रन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बीच रजनीकांत की एक और फिल्म 'जेलर 2' भी 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जून में सामने आया था पहला लुक, डॉक्टर के रोल में दिखेंगे फिल्म 'धर्मन' में रजनीकांत के किरदार का पहला पोस्टर इसी साल जून में जारी किया गया था। पोस्टर में रजनीकांत अपने ट्रेडमार्क सनग्लासेस पहने और हाथ में खून से सना सर्जिकल चाकू (स्केल्पल) थामे नजर आए थे। इसके बैकग्राउंड में एक ऑपरेटिंग थिएटर दिखाया गया था। फिल्म में रजनीकांत एक डॉक्टर की भूमिका में हैं। उनके साथ सिमरन बग्गा, राशी खन्ना और योगी बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म से अलग हो चुके दो डायरेक्टर 'धर्मन' की शुरुआत से अब तक इसके डायरेक्शन डिपार्टमेंट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। साल 2025 में जब इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ था, तब सुंदर सी. को डायरेक्टर के तौर पर चुना गया था। हालांकि कुछ कारणों से उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद 'डॉन' फेम डायरेक्टर सिबी चक्रवर्ती ने कमान संभाली और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा किया। बाद में वे भी बिना किसी स्पष्ट कारण के फिल्म से अलग हो गए। आखिरकार अश्वथ मारिमुथु को फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई। 15 अक्टूबर को रिलीज होगी 'जेलर 2' 'धर्मन' की शूटिंग के साथ ही रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' भी रिलीज की तैयारी में है। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर 'जेलर' के इस सीक्वल का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में दिखाई देंगे। इस बार कहानी में वे बदला लेने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट से टकराते नजर आएंगे। विद्या बालन समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल 'जेलर 2' में पहली फिल्म के कलाकार राम्या कृष्णन और योगी बाबू अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं। वहीं इस सीक्वल में विद्या बालन, एस.जे. सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, विजय सेतुपति और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकारों की नई एंट्री हुई है। इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन के भी कैमियो रोल में नजर आने की खबर है। ये खबर भी पढ़ें सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं सलमान खान मंगलवार देर रात मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए गए। टीवी शो बिग बॉस में पैपराजी की आलोचना के बाद उन्होंने पहली बार रुककर फोटोग्राफर्स को पोज दिए। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK Preview: एशियन गेम्स फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, टीम इंडिया के पास गोल्ड जीतने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की एक और हाई-वोल्टेज भिड़ंत के लिए मंच तैयार है। एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट फाइनल में शनिवार सुबह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि पुरुष एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की टीमें इससे पहले कभी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं।

टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 14 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी अपने नाम किए हैं। ऐसे में शनिवार के फाइनल में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर समेटकर शानदार जीत दर्ज की थी। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। आखिर में अब्दुल समद ने 15 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

साहिबजादा फरहान पर पाकिस्तान की नजरें
पाकिस्तान को कप्तान साहिबजादा फरहान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पिछले टी20 एशिया कप में भारत के खिलाफ उन्होंने 57, 58 और 40 रन बनाए थे। पाकिस्तान तीनों मैच हार गया था, लेकिन फरहान ने शुरुआती बल्लेबाजी में टीम को मजबूती दी थी। भारत के खिलाफ चार टी20 पारियों में उनके नाम दो अर्धशतक हैं और औसत 38.75 का है। उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा नौ छक्के भी लगाए हैं।

संजू सैमसन के पास भी मौका
भारत की ओर से संजू सैमसन की नजरें बड़ी पारी पर होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ उनका टी20 स्ट्राइक रेट 100 से कम है, हालांकि उन्होंने इस टीम के खिलाफ सिर्फ दो पारियां खेली हैं। सेमीफाइनल में वह 7 रन बनाकर बोल्ड हुए थे। सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला और सैमसन नंबर-3 पर उतरे। फाइनल में भी उनकी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव संभव है।

भारत ने सेमीफाइनल में अर्शदीप सिंह को बाहर रखकर जसप्रीत बुमराह को एकमात्र प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में खिलाया था। संभव है कि फाइनल में अर्शदीप को मौका मिले, ताकि वह बिना गेंद डाले टूर्नामेंट से वापस न लौटें।

निसिन में शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत है और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पिच से सेमीफाइनल की तरह टर्न और उछाल मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान चार स्पिनरों के साथ उतर सकता है।

Fri, 02 Oct 2026 16:38:50 +0530

  Videos
See all

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi ने SIR को बताया बैकडोर NRC #owaisi #sir #nrc #shorts #bjp #aimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:44:34+00:00

Gold Silver Price Today: कितने गिरे सोने-चांदी के दाम,आज का भाव देखिए ! Sona Ka Bhav | Business News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:46:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers