अमेरिका शांति वार्ता के लिए हुआ तैयार? ईरानी विदेश मंत्री अरागची को वॉशिंगटन से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
US Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्त को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं. पहले न्यूयॉर्क में यूएन महासभा में अमेरिका ने ईरान के 7 दिवसीय प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. अब अमेरिका की तरफ से ईरान को सकारात्मक संकेत मिले हैं. रिपोर्ट्स में इसको लेकर खुलासा हुआ है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची को मंगलवार (29 सितंबर 2026) को अमेरिका की ओर से एक प्रस्ताव पर जवाब मिला. यह जवाब कतर के मध्यस्थों के जरिए वॉशिंगटन और तेहरान के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए तैयार की गई सात दिन की योजना को लेकर दिया गया. मामले से जुड़े एक गैर-ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि दोनों पक्षों के बीच मुख्य विवाद यह है कि इन कदमों को किस क्रम में लागू किया जाए.
क्या बोला ईरान?
ईरान ने बुधवार को कहा कि उसे खाड़ी में टूटे युद्धविराम को दोबारा लागू करने के अपने नए प्रस्ताव पर अमेरिका की प्रतिक्रिया मिल गई है. यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्ताव खारिज किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है. ईरान के मुताबिक, अमेरिका के इराक से हटने के बाद उसे इस प्रस्ताव पर वॉशिंगटन का जवाब मिला है.
इराक से अमेरिकी सेना ने किया पैकअप
बुधवार को ईरान के सहयोगी देशों में अमेरिका के इराक से अपनी आखिरी सेना वापस बुलाने को लेकर जश्न का माहौल रहा. इराक से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी कम होने के तौर पर देखा जा रहा है. इराक युद्ध के दौरान करीब 4,500 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी. वहीं, 2003 में अमेरिकी सेना ने तानाशाह सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया था. इसके बाद देश में फैली हिंसा और अराजकता के दौरान 2 लाख से ज्यादा इराकी नागरिकों की जान गई. ईरान इस अमेरिकी वापसी को अपने सहयोगी सशस्त्र समूहों के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहा है. तेहरान लंबे समय से पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी खत्म करने की मांग करता रहा है और इसे उसी दिशा में एक कदम के तौर पर देखता है.
नंदीग्राम से तय होंगे ममता और कांग्रेस के रिश्ते, रेजीनगर में होगा हैसियत का आकलन
रेजीनगर में कांग्रेस और ममता गुट अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे यह सीट इस बात की परीक्षा बनकर उभरी है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के समर्थन के बिना कितने वोट जुटा सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan












