Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.77 करोड़ से शुरू; जानिए कितनी खास
Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्ट हो गई है और इसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपये से शुरू होती है. टॉप Turbo Electric वेरिएंट 1,156HP की पावर और महज 2.5 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ता है. 113kWh बैटरी के साथ SUV 642KM तक की रेंज देती है. खास बात ये है कि Porsche पेट्रोल Cayenne को भी अगले दशक तक बिक्री में बनाए रखेगी.
IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, देखें तबादला सूची
देशभर में प्रशासनिक फेरबदल कर सिलसिला जारी है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। पश्चिम बंगाल में भी दो आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
आईएएस अधिकारी बाबूलाल मीणा को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव उद्यान खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम पद का प्रभार सौंपा गया है। विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण पद का अतिरिक्त प्रभार भी सोपा गया है।
अमृत अभिजात को मिला अतिरिक्त प्रभार
यूपी सरकार ने आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वर्तमान में वह अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं परिवहन पद पर तैनात हैं। अफसरों को तत्काल प्रभाव ने नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
पश्चिम बंगाल में इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2020 के आईएएस अधिकारी वंदावासी तेजा दीपक एडीएम उत्तर दिनाजपुर को सिलीगुड़ी नगर निगम आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सिलीगुड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पद का अतिरिकर प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी वैभव चौधरी को रजिस्टार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज पश्चिम बंगाल पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में लैंड रिकॉर्ड्स एंड सर्वे के निदेशक और एल एंड आर एवं आरआर एंड आर डिपार्टमेंट के विशेष सचिव और कॉर्पोरेट कॉरपोरेशन डिपार्मेंट के विशेष सचिव पद पर कार्य करते हैं।
राज्य में 28 सितंबर को भी दो आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया था। नीलम मीना को मुख्य निर्वाचन अधिकारी पश्चिम बंगाल और एक्स-ऑफिशियो प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम एंड हिल्स अफेयर्स (इलेक्शन) डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया था। सुमित गुप्ता को पर्यावरण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News









