KWK 9: 22 साल बाद खत्म होने जा रहा करण जौहर का टॉक शो! Koffee With Karan के आखिरी सीजन का ऐलान
Koffee With Karan Season 9: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफ विद करण’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। करण ने शो के 9वें सीजन का ऐलान करते हुए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया, लेकिन इस ऐलान ने लोगों का दिल भी तोड़ दिया। करण जौहर का कॉफी विद करण का 9वां सीजन आखिरी सीजन होने वाला है।
जी हैं, 22 साल से चला आ रहा है ये पॉपुलर चैट शो अब अपने आखिरी सीजन के साथ वापसी करेगा। करीब दो दशक से सितारों की पर्सनल लाइफ, रिश्तों, विवादों और मजेदार खुलासों को लेकर चर्चा में रहने वाला यह शो अब एक आखिरी बार दर्शकों के बीच आएगा।
एक आखिरी कप कॉफी के साथ शो को कहेंगे अलविदा
करण जौहर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘कॉफ विद करण सीजन 9’ का प्रोमो साझा किया। इसके साथ उन्होंने बताया कि शो का नया और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा।
प्रोमो में करण काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि साल 2004 में उन्होंने अपने पिता यश जौहर से टॉक शो शुरू करने का आइडिया साझा किया था। हालांकि, इसके कुछ ही समय बाद उनके पिता का निधन हो गया। उसी साल अगस्त में शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ और इसके बाद ‘कॉफ विद करण’ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
‘नेपोटिज्म’ से लेकर रिश्तों तक, शो ने खूब बटोरी सुर्खियां
‘कॉफ विद करण’ ने बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दों को चर्चा के केंद्र में पहुंचाया। करण ने अपने नए प्रोमो में शो के सफर को याद करते हुए ‘नेपोटिज्म’ जैसे विवादित मुद्दे का भी जिक्र किया।
शो में कई ऐसे सितारे भी पहुंचे, जिनकी दोस्ती या रिश्ते उस वक्त चर्चा में थे। कुछ मेहमान बाद में शादी के बंधन में बंधे, तो कुछ के रास्ते अलग हो गए। करण ने अपने अंदाज में यह भी मजाक किया कि शो ने कुछ बड़े सितारों के करियर को लगभग खत्म करने तक की नौबत ला दी थी।
करण जौहर ने भावुक अंदाज में कही दिल की बात
शो के खत्म होने को लेकर करण जौहर ने एक प्रेस नोट भी जारी किया। उन्होंने कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं बनाई जाती, बल्कि एक समय ऐसा आता है जब भीतर से महसूस होता है कि अब उन्हें विदा कहने का वक्त है।
करण के मुताबिक, ‘कॉफ विद करण’ उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है। इस शो ने उन्हें दोस्ती, यादें, कई मजेदार पल और दर्शकों का प्यार दिया। इसके साथ ही शो के हिस्से में कई विवाद भी आए।
उन्होंने कहा कि शो को अलविदा कहना भावुक पल है, लेकिन उन्हें लगता है कि अब यह सही समय है। आखिरी सीजन उनके लिए दर्शकों और शो से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताने का एक तरीका है।
‘लोग मेरी अगली फिल्म से ज्यादा शो के बारे में पूछते हैं’
प्रोमो में करण जौहर यह भी कहते नजर आते हैं कि उनकी अगली फिल्म के मुकाबले ज्यादा लोग उनसे ‘कॉफ विद करण’ के नए सीजन के बारे में सवाल करते हैं। अब वह एक बार फिर अपने खास अंदाज में सितारों से बातचीत, गॉसिप, रैपिड-फायर राउंड और कॉफी हैम्पर्स के साथ लौटने के लिए तैयार हैं।
2026 में खत्म होगा दो दशक पुराना सफर
‘कॉफ विद करण’ की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। इतने लंबे सफर में यह शो बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी टॉक शोज में शामिल रहा है। अब 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाला नौवां सीजन इसका आखिरी अध्याय होगा।
Mangaluru Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में भीषण धमाका, दूर-दराज तक भूकंप जैसे झटके महसूस
कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु में एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहाँ के जोकट्टे क्षेत्र के पास स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के परिसर में बुधवार को एक भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद प्लांट में आग भड़क उठी। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज और कंपन दूर-दूर तक महसूस की गई, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
मंगलुरु की एमआरपीएल रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलुरु की प्रमुख तेल रिफाइनरी MRPL के भीतर हुआ। बुधवार को अचानक हुए इस जोरदार धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक के लोग सहम गए। शुरुआती रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि यह विस्फोट रिफाइनरी के तीसरे प्लांट के आसपास हुआ है, जिसके तुरंत बाद पूरे परिसर में धुएं का गुबार फैल गया।
VIDEO | Mangaluru, Karnataka: Massive fire at MRPL Refinery Phase 3 plant, thick smoke engulfs area; firefighting operations underway. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/oqoUTjAEMC
— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2026
भूकंप जैसे झटकों से हिले घर और टूटी खिड़कियां
विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जोकट्टे, बाजपे, कलवारू, बैकमपाडी, सुरथकल और कटीपल्ला जैसे दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों को धरती हिलने जैसी अनुभूति हुई, जिसे कई लोगों ने भूकंप के झटकों के रूप में महसूस किया।
धमाके के दबाव के कारण जोकट्टे ग्राम पंचायत भवन और आसपास के कई मकानों के दरवाजे और खिड़कियों के कांच टूटकर बिखर गए। कुछ इमारतों की दीवारों में दरारें आने की भी सूचना है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपने घरों को छोड़कर बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
Mangaluru, Karnataka: A massive explosion occurred at the Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited (MRPL) premises. The blast shook nearby buildings and houses, while thick black smoke was seen rising from the refinery unit. https://t.co/Ne3up2L7KE
— IANS (@ians_india) September 30, 2026
दमकल और प्रशासनिक अमला मुस्तैद, राहत कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया। आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए मंगलुरु और पांडेश्वर से दमकल की कई गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। किसी भी संभावित गंभीर आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों के साथ-साथ कई एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात कर दी गईं ताकि घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता दी जा सके।
#WATCH | Mangaluru, Karnataka | A local says, "Windows of my house and the Panchayat building broke due to a loud sound at around 1230 hours. We don't know what happened inside." https://t.co/STK4cM0jnJ
— ANI (@ANI) September 30, 2026
पुलिस कमिश्नर का दौरा और प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार
घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। इस बीच, DYFI नेता मुनीर कटीपल्ला समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिक जोकट्टे पंचायत भवन और रिफाइनरी के बाहर जमा होकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे।
हालाँकि, इस दुर्घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद MRPL प्रबंधन की ओर से हादसे के मूल कारणों, नुकसान या किसी के हताहत होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









