Responsive Scrollable Menu

Ram Mandir News: 'राम' का नाम कौन कर रहा बदनाम? Reality Explained | Ram Mandir | SP | BJP

Ram Mandir News: 'राम' का नाम कौन कर रहा बदनाम? Reality Explained | Ram Mandir | SP | BJP #Ram #RamMandir #Ayodhya #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #Politics #Trending #News18 #ViralNews #Debate #Hindu #Sanatan #TodayNews #Bharat #CurrentAffairs #LiveNews #YouTubeNews #HindiSamachar news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, uttar pradesh weather, uttarakhand weather, assam flood latest update, sawan somwar 2026, bankipur bypoll, bankipur bypoll result, bankipur byelection result, datia bypoll result, us iran war news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP             https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                   https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार में नदियां उफान पर, 17 राज्यों में कुदरत का बड़ा अलर्ट; 70kmph की रफ्तार से आएगी आंधी

कल का मौसम, 04 अगस्त: देशभर में भीषण उमस और चुभती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी का संकट मंडरा रहा है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की पूरी संभावना बनी हुई है.

बारिश और आंधी का यह दोहरा प्रहार सबसे ज्यादा उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है. प्रशासन ने आम जनता से बेहद सावधान रहने और बिना वजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है. अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के इलाकों में हालात और बिगड़ सकते हैं.

देश में क्यों बदला मौसम का मिजाज

पश्चिमी भारत के राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में एक बार फिर से मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. वहीं दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में भी झमाझम बारिश की सख्त चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव हो चुका है. इसके साथ ही जम्मू डिवीजन के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर भी साफ देखा जा रहा है. इन दो बड़े मौसमी तंत्रों के मिलने से देश का मौसम पूरी तरह बदल गया है.

17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. निचले इलाकों में जलभराव, पेड़ों के गिरने और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.

आईएमडी ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए खेती से जुड़े काम करने की सलाह दी है. वहीं मछुआरों से खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाने और प्रशासन की सलाह का पालन करने को कहा गया है. लोगों को भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

शहर अधिकतम तापमान (4 अगस्त) न्यूनतम तापमान (4 अगस्त)
दिल्ली 31°C 27°C
मुंबई 29°C 27°C
चेन्नई 36°C 27°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 30°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 31°C 25°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 23°C 20°C
नैनीताल 22°C 21°C

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में 4 अगस्त को मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी और तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान घटकर 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. हालांकि बारिश के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 4 अगस्त को बारिश और भयंकर आंधी का अलर्ट है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, बहराइच, आजमगढ़, गोंडा, बलिया, अंबेडकरनगर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, खीरी, प्रतापगढ़, सीतापुर, बुलंदशहर और ज्योतिबाफुले नगर में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है. लखनऊ में दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार और झारखंड में अलर्ट जारी

बिहार के पश्चिमी चंपारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पटना, लखीसराय, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा और सुपौल में मूसलाधार बारिश के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा.

झारखंड के पलामू, रांची, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा, देवघर, लातेहार, सरायकेला, रामगढ़, गोड्डा और जामताड़ा में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और ऋषिकेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का खतरा है. हवा की गति 60 से 65 किलोमीटर तक जा सकती है. देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पहाड़ों पर भूस्खलन की आशंका के चलते यात्रियों को चौकस रहने को कहा गया है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, ऊना, शिमला, कुल्लू, बिलासपुर और किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी, अनंतनाग, सांबा, पुंछ, रामबन, बड़गाम, कुलगाम और गांदरबल में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. श्रीनगर में तापमान 26 डिग्री और 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

मैदानी और अन्य राज्यों का हाल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग और कूचबिहार में 30 से 35 किलोमीटर की हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है. कोलकाता का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. पंजाब के होशियारपुर, पठानकोट, रूपनगर, नवाशहर, भटिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का में तेज बारिश के आसार हैं.

दूसरी तरफ राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, उदयपुर, जैसलमेर, अनूपगढ़, अलवर, करौली और जोधपुर में बारिश की जगह चिपचिपी गर्मी परेशान करेगी. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मध्य प्रदेश के सतना, गुना, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, इंदौर, छतरपुर, बालाघाट, विदिशा, देवास, मांडला, खंडवा और छिंदवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Continue reading on the app

  Sports

Jonty Sidhu: अंपायर ने कहा- बैट बदलो, तो बल्लेबाज ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, वीडियो वायरल

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाज जोंटी सिद्धु ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के खिलाफ धुआंधार अंदाज में 75 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उनकी इस पारी के दौरान जोंटी का एक मजेदार वीडियो भी वायरल हुआ. इस वीडियो में वह अपने बैट को पीटकर ठीक करते हुए दिखे. Tue, 4 Aug 2026 09:24:03 +0530

  Videos
See all

Bull Viral Video : बैल के हमले से मची अफरा-तफरी! Didawana | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:30+00:00

Assam Flood Updates: असम से कश्मीर, गुजरात तक...बाढ़ से भयंकर तबाही | Monsoon | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:45:35+00:00

Flood News: केरलम, जम्मू-कश्मीर, जोधपुर...मूसलाधार बारिश से भयंकर आफत |Weather |Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:15:25+00:00

नेपाल में बदलती डेमोग्रेफी नेपाल के लिए बनता जा रहा खतरा..हिंदुओं पर हमले के बाद भड़की हिंसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers