Responsive Scrollable Menu

क्या एक अक्टूबर से WhatsApp पर लगेगा चार्ज? जानिए किसे देना होगा पैसा और किसे नहीं?

WhatsApp Charge: क्या अपने दोस्तों को भेजे गए मैसेज का भी अब चार्ज लगेगा? क्या WhatsApp इस्तेमाल करना महंगा होने वाला है? और अगर आपको किसी बैंक, एयरलाइन या फिर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से व्हाट्सएप  पर मैसेज आता है तो क्या उसका पैसा भी आपकी जेब से ही जाएगा? इन सवालों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. लेकिन पूरा मामला थोड़ा सा अलग है. दरअसल, 1 अक्टूबर 2026 से व्हाट्सएप पर बिजनेस प्लेटफार्म के नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है. और सबसे जरूरी बात यह है कि इसका सीधा असर आम व्हाट्सएप यूजर्स की जेब पर नहीं पड़ेगा.

तो आखिर किससे पैसे लिए जाएंगे? कितने पैसे लिए जाएंगे और कौन-कौन से व्हाट्सएप मैसेज अब पेड होंगे? आइए पूरा मामला समझते हैं. सबसे पहले यह समझिए कि व्हाट्सएप और WhatsApp बिजनेस प्लेटफार्म  एक चीज नहीं है. हम अपने फोन में जिस व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, उस पर 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने का कोई नया चार्ज नहीं लग रहा है. इसी तरह छोटे दुकानदार और कारोबारी जो व्हाट्सएप बिजनेस ऐप इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए भी यह बदलाव सामान्य व्हाट्सएप इस्तेमाल की तरह लागू नहीं है.

ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप 'यूजर नेम फीचर' संदेह बरकरार, सुरक्षा को लेकर सरकार जल्द बनाएगी सख्त नियम

Continue reading on the app

'राजा बेटा को सिखाएं...', महिलाओं के खिलाफ अपराध पर भड़कीं Dia Mirza, पेरेंट्स को दी ये सलाह

Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखती हैं. हाल ही में उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जो चर्चा में आ गया है. रेप और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों के बीच दिया ने इस पोस्ट के जरिए पेरेंट्स से भी खास अपील की है.एक्ट्रेस ने पेरेंट्स को बच्चों की परवरिश और उन्हें महिलाओं के सम्मान के बारे में सिखाने की जरूरत पर जोर दिया है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

दिया मिर्जा का वायरल पोस्ट

दिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें  बेटों की परवरिश करते समय उन्हें दूसरों का सम्मान करना सिखाना जरूरी है लिखा गया था. पोस्ट में लिखा था- 'लड़कियों को नुकसान से बचने की सीख न दें, ऐसे बेटों की परवरिश करें जो किसी को नुकसान न पहुंचाएं.' इसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा कैप्श भी लिखा और अपने बेटे की परवरिश को लेकर मैसेज शेयर किया.

बेटो को  क्या सिखाती हैं दिया?

दिया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'मैं हर दिन अपने बेटे को सभी के लिए परवाह, सम्मान, हमदर्दी और दयालुता की अहमियत समझाने की कोशिश करती हूं. इसका मतलब है कि उसे ये समझने में मदद करना कि रिजेक्शन पर कैसे रिएक्टर करना है, दूसरों की बाउंड्रीज की रिस्पेक्ट  कैसी करनी है और उन छोटे-छोटे हिंट्स को भी पहचानना और उनका सम्मान करना है, जिनसे कोई इंसान अपनी असहजता जाहिर कर सकता है.'

Dia Mirza Post

ये भी पढ़ें- Koffee With karan 9 के बाद नहीं आएगा अगला सीजन, करण जौहर ने किया इमोशनल अनाउंसमेंट, बताई वजह

रिजेक्शन को लेकर कही ये बात

वहीं, अपने पोस्ट में दिया मिर्जा ने रिजेक्शन को कैसे लेना चाहिए इस पर भी बात कही. उन्होंने लिखा- 'मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा समझे कि सहमति का मतलब सिर्फ 'ना' न होना नहीं है, बल्कि सामने वाले की अपनी इच्छा से कही गई 'हां' भी जरूरी है. किसी पर भी उसका ध्यान, प्यार या नजदीकी पाने का हक नहीं है. रिजेक्शन कोई अपमान नहीं है और न ही ऐसी चीज है जिसे चुनौती दी जाए, उस पर बातचीत करके बदला जाए या व्यक्तिगत तौर पर लिया जाए.'

दिया मिर्जा ने पेरेंट्स को दी ये सलाह

अपने पोस्ट में दिया या मिर्जा ने पेरेंट्स को भी सलाह दी. आखिर में उन्होंने लिखा- 'आज बेटे की परवरिश करने वाले हर माता-पिता को इस बात की कोशिश करनी चाहिए. तभी हम अपनी बेटियों के लिए एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं, जो ज्यादा सुरक्षित, बराबरी वाली और बेहतर हो.' बता दें, दिया का ये पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली-एनसीऔर और बिहार से कईरेप और यौन उत्पीड़न के कथित मामले सामने आ रहे हैं.

दिया मिर्जा की शादी और बच्चे

दिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी. दोनों ने बेहद सादगी से शादी की थी. शादी के बाद दिया और वैभव एक बेटे के माता-पिता बने. उनके बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी है. दिया ने बताया था कि उनका बेटा प्रीमैच्योर पैदा हुआ था और जन्म के बाद उसे कुछ समय तक मेडिकल केयर में रखा गया था. वहीं, दिया से शादी से पहले वैभव की एक बेटी भी है जिसकी दिया ही परवरिश करती हैं.

दिया मिर्जा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिया मिर्जा फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘संजू’, ‘थप्पड़’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो कई OTT प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं. हाल ही में उन्हें ऑपरेशन सफेद सागर सीरीज में देखा गया था. इससे पहले वो आलिया भट्ट की अल्फा और इक्का फिल्म में भी नजर आई थी.

ये भी पढ़ें: बिना शादी मां बनना चाहती है ये कुंवारी एक्ट्रेस? दुबई के इस करोड़पति बिजनेसमैन को कर रही डेट

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan :राजस्थान क्रिकेट के लिए बड़ी खबर, BCCI ने RCA को जारी किए 30 करोड़ रुपए, बैंक लोन का पूरा भुगतान

Rajasthan Cricket Association: BCCI ने RCA को 30 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जिससे RCA ने बैंक लोन चुका दिया है. यह राशि RCA की खेल गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी. RCA की खेल गतिविधियों के लिए राशि जारी करने का प्रस्ताव प्रशासक IAS भास्कर ए. सावंत ने BCCI के सामने रखा था. Wed, 30 Sep 2026 23:34:35 +0530

  Videos
See all

Premanand Ji Maharaj Disciple Death News Live Updates:Rasik Dulari की मौत पर होश उड़ाने वाला खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:14:29+00:00

Houthi Attack Saudi: पाकिस्तानी मौलाना ने हूती विद्रोही गुट पर क्या कहा? | #houthis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers