Responsive Scrollable Menu

'छोटे कपड़े पहनती हूं, इसलिए लोग मुझे मुस्लिम नहीं मानते', Rakhi Sawant ने धर्म बदलने को लेकर की बात

Rakhi Sawant on Islam: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. अपनी निजी जिंदगी और विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी ने इस बार धर्म परिवर्तन, अपनी पहचान और लोगों की सोच को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म अपनाने के बावजूद आज भी कई लोग उन्हें मुसलमान नहीं मानते, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने बताया कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद का धर्म चुनने का अधिकार है और किसी को भी ये तय करने का हक नहीं है कि कौन किस धर्म का पालन कर सकता है.

इस्लाम अपनाने के बाद भी नहीं मिली स्वीकार्यता?

बीबीसी हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत से पूछा गया कि क्या इस्लाम धर्म अपनाने के बाद लोगों ने उन्हें एक मुस्लिम के रूप में स्वीकार किया. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग उन्हें मुसलमान नहीं मानते. राखी ने कहा, "लोग तो मुझे मुस्लिम मानते ही नहीं हैं, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता." उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके पहनावे और प्रोफेशन के आधार पर उनकी धार्मिक पहचान तय करने की कोशिश करते हैं.

'लोग कहते हैं मैं मुस्लिम नहीं'

राखी सावंत ने कहा कि लोग अक्सर ये कहते हैं कि वो बॉलीवुड में काम करती हैं, ग्लैमरस कपड़े पहनती हैं और स्क्रीन पर बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं, इसलिए उन्हें मुस्लिम नहीं माना जा सकता. उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कि मैं छोटे कपड़े पहनती हूं, फिल्मों में काम करती हूं, इसलिए मैं मुस्लिम नहीं हो सकती. लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि आखिर ये फैसला करने वाले आप कौन होते हैं?" राखी ने कहा कि किसी व्यक्ति के कपड़ों या पेशे के आधार पर उसके धर्म पर सवाल उठाना गलत है.

'मुझे किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं'

राखी ने आगे कहा कि उन्हें अपनी धार्मिक पहचान साबित करने के लिए किसी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, "कौन मुझे मुसलमान मानेगा या नहीं मानेगा, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरा रिश्ता मेरे खुदा से है." उनका कहना था कि आस्था व्यक्ति का निजी विषय है और इसमें किसी दूसरे को दखल देने का अधिकार नहीं होना चाहिए.

उमराह का किया जिक्र

राखी सावंत ने बातचीत के दौरान उमराह का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार पवित्र यात्रा करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा, "कुछ लोग करोड़पति हैं, लेकिन उन्हें एक बार भी उमराह करने का मौका नहीं मिला. मैं खुद आठ बार उमराह कर चुकी हूं. ये मेरे लिए खुदा की नेमत है." राखी ने ये भी कहा कि किसी भी धर्म या उसके फॉलोअर्स के बारे में अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए.

'हर धर्म का सम्मान करना चाहिए'

राखी सावंत ने कहा कि चाहे कोई हिंदू हो, मुस्लिम हो या ईसाई, सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "आप किसी भी धर्म को बुरा नहीं कह सकते. किसी को ये हक नहीं है कि वो दूसरे के धर्म का अपमान करे." उनका मानना है कि समाज में धार्मिक टॉलरेंस और आपसी सम्मान सबसे जरूरी है.

'मुझे अपनी जिंदगी और धर्म चुनने का अधिकार है'

राखी ने कहा कि भारतीय संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद का धर्म चुनने की आजादी देता है और उन्हें भी अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा, "मुझे मेरी जिंदगी जीने का हक है. मुझे धर्म चुनने की आजादी है. मेरी मां का निधन ईसाई धर्म में हुआ और मेरे पिता हिंदू थे. मुझे जीवन देने वाला और मेरी रक्षा करने वाला मेरा खुदा है."

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या साउथ सिनेमा भी करता है बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी, जानें इसके पीछे की सच्चाई

Continue reading on the app

Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर वो दावा..जो हो रहा जबरदस्त वायरल! | Debate | Hindi News

Rashtravad Debate Show: बांकीपुर सीट पर जारी उपचुनाव की मतगणना में 30 राउंड पूरे होने का बाद भी प्रशांत किशोर जीत की तरफ बढ़त बना चुके हैं. उनकी जीत को लेकर राजनीतिक विश्लेषक शुभास्थ्रा ने एक जबरदस्त दावा किया है. देखिए बिहार की राजनीति और प्रशांत किशोर की जीत को लेकर शुभास्थ्रा ने क्या कहा..? #rashtravad #debate #prashantkishor #hindinews #bankipurbyelection #bankipurresult #bankipurcounting #bankipurlive #bihar #biharelection #byelection #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Michael Smith: वनडे-T20 में कभी नहीं मारा शतक, ना खेला इंटरनेशनल क्रिकेट, अब बन गया पाकिस्तान का बैटिंग कोच

Pakistan New Test batting coach: पाकिस्तान की टेस्ट टीम को नया बल्लेबाजी कोच मिलने जा रहा है. साउथ अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर माइकल स्मिथ ये बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले हैं. Mon, 03 Aug 2026 18:03:19 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo: टिकट को लेकर बस में भिड़ीं महिला कॉन्स्टेबल और कंडक्टर! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T13:36:08+00:00

West Bengal Weather: भारी बारिश के बाद दक्षिण Kolkata के कई इलाकों में जलभराव | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T13:36:16+00:00

Pappu Yadav News: पप्पू यादव की वकीलगिरी पर एंकर ने की कांग्रेस नेता की बोलती बंद! | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T13:40:12+00:00

#shortvideo : राम के नाम पर कितनी 'नौटंकी'? | Ram Mandir Donation Row | Pappu Yadav | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T13:34:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers