Responsive Scrollable Menu

बुरहानपुर पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, 10 गोवंश और 5 वाहन बरामद

बुरहानपुर में पुलिस की गोवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिली। निंबोला थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच अलग-अलग वाहन बरामद किए हैं जिनमें से 10 बैल मिले हैं। इन्हें ले जा रहे पांच आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह सूचना मिली थी कि वाहनों के जरिए गोवंश की तस्करी की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए इन पांच वाहनों को पकड़ा गया जिनमें से बैल मिले हैं। यह तस्कर गोवंश को सनावद से महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने पकड़े गोवंश तस्कर

पुलिस ने जो गोवंश बरामद किए हैं उन्हें महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी तस्करी की जा रही थी। जब वाहनों को पकड़ने के बाद इनमें से गोवंश मिले तो इन्हें ले जा रहे 5 आरोपियों के पास किसी भी तरह के वैध दस्तावेज नहीं थे। गोवंश और वाहनों की अनुमानित कीमत 20.98 लाख बताई जा रही है।

पांच वाहन भी जब्त

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुक्ताईनगर के रहने वाले इमरान काजीपुरा को दो बैल और एक छोटा हाथी वाहन के साथ पकड़ा है। बोदरली के रहने वाले विशाल राठौर को बोलोरो पिकअप में दो बैल ले जाते हुए पकड़ा गया। मनोज पवार निवासी बड़झिरी को छोटा हाथी वाहन में बैल ले जाते हुए दबोचा गया। चिंचाला के सुरेश यादव को छोटा हाथी वाहन और दो बैल के साथ पकड़ा गया। खामनी का रहने वाला निलेश मोतेकर छोटे हाथी वाहन और बैल के साथ पकड़ा गया।

सभी के खिलाफ केस दर्ज

बुरहानपुर पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2018 की धारा और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इनकी तस्करी कहां की जाने वाली थी।

Continue reading on the app

काशी के दलदल ने 'राक्षस ट्रक' को जकड़ा, डबल इंजन हाइड्रा भी नहीं निकाल पाया, जेसीबी से लेकर बुलडोजर तक सब फेल

वाराणसी में 308 पहियों वाला 200 टन का विशालकाय ट्रेलर दलदल में फंस गया. भारी मशीनों की मदद के बावजूद इसे निकालने में अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.

The post काशी के दलदल ने 'राक्षस ट्रक' को जकड़ा, डबल इंजन हाइड्रा भी नहीं निकाल पाया, जेसीबी से लेकर बुलडोजर तक सब फेल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा टी-20 क्रिकेट मैच, ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को टी-20 मैच होगा. टिकट बिक्री 5-6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए काउंटर और district.in पर होगी. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकता है. Wed, 30 Sep 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain Alert:IMD की चेतावनी से मचा हड़कंप, कई राज्यों में बारिश! Weather News Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T23:30:16+00:00

SIR Row | INDIA Bloc की बैठक के बाद Mamata Banerjee का बड़ा हमला, ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कह गईं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T23:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers