दुबई-तेल अवीव फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट:इजराइल ने फाइटर जेट भेजा, लैंडिंग के बाद पता चला- पायलटों में कहासुनी हुई थी
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट से अचानक हाइजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल में हड़कंप मच गया। विमान ने पहले सामान्य इमरजेंसी का 7700 कोड भेजा और फिर 7500 कोड भेजा, जो हाइजैक या विमान में गैरकानूनी दखल का संकेत होता है। इसके बाद इजराइल ने विमान की तरफ फाइटर जेट भेज दिए। फ्लाइट ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर उतर गई। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। इसमें से 150 से ज्यादा इजराइली थे। लैंडिंग के बाद सामने आया कि विमान में हाइजैक जैसी स्थिति नहीं थी। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पायलटों के बीच कहासुनी के बाद ये सिग्नल भेजे गए थे। पहले 7700, फिर 7500 कोड भेजा फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने सऊदी अरब के ऊपर पहुंचने के बाद पहले 7700 कोड भेजा। यह विमान में किसी सामान्य आपात स्थिति की जानकारी देने वाला सिग्नल है। कुछ देर बाद विमान से 7500 कोड भेजा गया। यह कोड आमतौर पर विमान के हाइजैक होने या उसमें किसी तरह का गैरकानूनी दखल होने पर इस्तेमाल किया जाता है। अलर्ट मिलते ही इजराइल ने फाइटर जेट भेजे 7500 कोड मिलने के बाद इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट विमान की तरफ भेजे गए। हिब्रू मीडिया के मुताबिक, इजराइल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी मामले को लेकर इमरजेंसी बातचीत की। अधिकारियों ने विमान की स्थिति और उसमें सवार यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई। कुछ समय बाद विमान फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइटों पर दिखाई देना बंद हो गया। पायलटों में किस बात पर कहासुनी हुई, साफ नहीं सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, विमान से 'गैरकानूनी दखल' और सामान्य इमरजेंसी का सिग्नल पायलटों के बीच हुई कहासुनी के बाद भेजा गया था। हालांकि, पायलटों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि 7500 कोड जानबूझकर भेजा गया था या किसी और वजह से विमान के ट्रांसपोंडर पर आया। फिलहाल अधिकारी घटना की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। खबर अपडेट हो रही है…
जोधपुर एयरबेस से एक साथ उड़े सुखोई और राफेल:28 देशों ने देखी मेक इन इंडिया की ताकत, देखिए 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास की तस्वीरें
जोधपुर में चल रहे युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' में सुखोई और राफेल ने एक साथ उड़ान भरी। इसके साथ ही 28 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय डिफेंस कंपनियों के दौरों में मेक इन इंडिया की ताकत देखी। फ्रांस के एयरबस A400M, राफेल और MRTT विमान ने मंगलवार को जोधपुर के आसमान में उड़ान भरी। इस दौरान भारतीय फाइटर जेट सुखोई ने फ्रांस के राफेल को लीड किया। 12 अक्टूबर तक चलने वाले वायुसेना के इस युद्धाभ्यास में 8 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें राफेल, एफ-35 जेट और तेजस फाइटर जेट के अलावा ट्रांसपोर्ट विमान भी शामिल हैं। तरंग शक्ति- 2026 युद्धाभ्यास की फोटो 28 देशों के प्रतिनिधिमंंडल ने किया भारतीय डिफेंस कंपनियों का दौरा युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 में भाग लेने वाले देशों के पर्यवेक्षकों ने बेंगलुरु में भारत की दिग्गज डिफेंस कंपनियों का दौरा किया और मेक इन इंडिया की ताकत को करीब से जाना। इसमें भारत के मित्र देशों के 28 से ज्यादा पर्यवेक्षक शामिल हुए। इनमें इंडोनेशिया, थाईलैंड, ब्राजील, पेरू, अल्जीरिया, नाइजीरिया, आइवरी कोस्ट और मालदीव समेत अन्य देश शामिल हैं। प्रतिनिधिमंंडल के दौरों की फोटो प्रमुख रक्षा संस्थानों में पहुंची विदेशी टीम प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (NAL) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस, रक्षा और उन्नत तकनीकी क्षमताओं को करीब से समझा। क्यों अहम है यह दौरा रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस औद्योगिक दौरे का मकसद सिर्फ युद्धाभ्यास तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि मित्र राष्ट्रों के सामने भारतीय हथियारों और रक्षा उपकरणों की क्षमता साबित करना है। इससे आने वाले दिनों में भारतीय रक्षा उत्पादों के निर्यात (एक्सपोर्ट) और विदेशी सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी। --- ये खबर भी पढ़ें… पहली बार एक साथ उड़े तेजस और F-35 फाइटर विमान:जापानी एयरबेस से आए अमेरिकी जेट, जोधपुर में 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास की 10 तस्वीरें जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति-2026' युद्धाभ्यास में भारत के स्वदेशी विमान तेजस और दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-35ए ने एक साथ उड़ान भरी। भारत में दोनों विमानों की एक साथ यह पहली उड़ान है। अमेरिका के एफ-35ए भारत में पहली बार युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे हैं। 6 फाइटर जेट जापान में स्थित अमेरिका के एयरबेस से जोधपुर आए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








