Responsive Scrollable Menu

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार, राहुल-अखिलेश-ममता की तस्वीरों के साथ ECI और EVM पर सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से पहले राजधानी का सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। मध्य दिल्ली के कई इलाकों में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें विपक्षी नेताओं पर चुनाव आयोग (ECI) और EVM को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया गया है। इन पोस्टरों में राहुल …

The post INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार, राहुल-अखिलेश-ममता की तस्वीरों के साथ ECI और EVM पर सवाल appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

सलमान खान मंगलवार देर रात रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे। बिग बॉस 20 में पैपराजी की आलोचना के बाद वे फोटोग्राफर्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे। सलमान काउबॉय लुक में नजर आए। उन्होंने जींस, ब्लैक शर्ट और सिर पर हैट पहनी थी। स्टूडियो पहुंचने पर उनके साथ सिक्योरिटी टीम भी थी। अंदर जाने से पहले सलमान रुके और पैपराजी को तस्वीरें लेने दीं। सलमान फोटोग्राफर्स के पास आने का इंतजार करते दिखे। वे पैपराजी के साथ धैर्य से खड़े रहे और उन्हें तस्वीरें लेने दीं। वहीं सलमान खान को इससे पहले सोमवार को बांद्रा में स्पॉट किया गया था और वह बिना रुके सीधे कार में जाकर बैठ गए थे। सलमान ने एक नजर पैपराजी की ओर देखा और तुरंत नजरें फेरते हुए आगे बढ़ गए। सलमान ने पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई थी ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने पैपराजी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से लेने पर सवाल उठाए। सलमान ने कहा कि कई बार कैमरे महिलाओं की टांगों और पीछे से तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला इससे असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए। सलमान ने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नेहा भी ऐसे मामलों में पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं। सलमान ने सवाल किया कि महिलाओं की ऐसी तस्वीरों के साथ ‘पहचानो ये कौन है’ जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं। उन्होंने महिलाओं से ऐसे मामलों में विरोध करने की अपील की। सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर में 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां महिलाओं को गलत एंगल से शूट नहीं किया जाता। पूरी खबर यहां पढें… ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस से भारत लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन मंगलवार रात पेरिस फैशन वीक से लौटकर भारत पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने इंतजार कर रहे पैपराजी से गर्मजोशी से बात की। ऐश्वर्या ने पैपराजी को साथ में फोटो लेने के लिए बुलाया। उन्होंने एक फैन को ऑटोग्राफ भी दिया और फिर सभी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। ऐश्वर्या ने पैपराजी से कहा, "आओ सभी लोग एक फोटो लेते हैं। चलिए, यह सब बंद करते हैं और ग्रुप में आइए।" ट्रेंच कोट और ओवरफ्लेयर जींस में दिखीं भारत लौटते समय ऐश्वर्या ने सिंपल और बड़ा ट्रेंच कोट पहना था। इसके साथ उन्होंने ओवरफ्लेयर जींस और टॉप पहना। उन्होंने सिर पर सनग्लासेस लगाए थे। एयरपोर्ट से निकलते समय वह मुस्कुराती रहीं और आसपास मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाया। फैशन वीक में इन सितारों के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन फैशन वीक में इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के साथ शामिल हुई थीं। इनमें उनकी करीबी दोस्त ईवा लॉन्गोरिया भी थीं। कार्यक्रम में केंडल जेनर, जेन फोंडा, सेलीन डियोन, हेइडी क्लम और वियोला डेविस भी शामिल हुईं। कारा डेलेविंग्ने, एंडी मैकडॉवेल, मीका अब्दाला और सिमोन एशली भी वहां मौजूद थीं। इनके अलावा कई अन्य सितारे भी फैशन वीक में पहुंचे। ब्लैक वेलवेट गाउन में रैंप वॉक किया फैशन इवेंट के लिए ऐश्वर्या ने 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था। उन्होंने इसके साथ क्रिस्टल से सजा लंबा वेलवेट केप पहना। उन्होंने डायमंड टियारा और कई डायमंड रिंग्स से अपना लुक पूरा किया। रैंप वॉक के लिए उन्होंने पंप्स पहने थे। कार्यक्रम में ऐश्वर्या बाकी सितारों के साथ रैंप पर चलती दिखीं। एक वीडियो में वह केंडल जेनर का हाथ पकड़े नजर आईं। दूसरे वीडियो में वह ‘ब्रिजर्टन’ स्टार सिमोन एशली से उत्साह के साथ बात करती दिखीं। दोनों ने हाथ पकड़कर दूसरे फैशन शो देखे और बातचीत की।

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: US को इराक से निकलना पड़ा! ईरान+हूती का दबदबा? | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T22:30:35+00:00

Moment Esther Rantzen reunites man with children he saved. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T22:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers