Saurabh Rajput Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान का क्या होगा? सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला
Saurabh Rajput Murder Case: लव मैरिज अफेयर, पति का मर्डर और नीले ड्रम में सीमेंट से जकड़ी गई लाश. मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड का खौफनाक सच यही है. अदालत में करीब 13 महीने तक चली लंबी सुनवाई के बाद इस केस में फैसला आज यानी 30 सितंबर को आने वाला है. मेरठ के जिदा जिला अदालत में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल के भविष्य का फैसला होना है.
मार्च 2025 से अब तक नीले ड्रम वाले केस में बहुत कुछ हुआ. मुस्कान रस्तोगी यह नाम सुनते ही नीला ड्रम याद आता है और मेरठ में हुई सौरभ राजपूत हत्याकांड का खौफनाक मंजर सामने आ जाता है. 3 मार्च 2025 को वो तारीख जब सौरभ का मर्डर हुआ. शव के 15 टुकड़े किए गए. बॉडी पार्ट्स को नीले ड्रम में भरा गया और ऊपर से सीमेंट डाल दिया. प्यार, धोखा और कत्ल के पीछे मुस्कान की खौफनाक और फुल प्रूफ प्लानिंग थी. इस काम में उसके प्रेमी साहिल ने पूरा साथ दिया. अपनी नापाक मोहब्बत की राह में रूढ़े बने सौरभ को हटाने के लिए मुस्कान ने नवंबर 2024 में ही फुल प्रूफ प्लान बना लिया था. देखें ये रिपोर्ट...
ये भी पढ़ें: Meerut Neela Drum Case: मेरठ जेल में बंद 6 महीने की गर्भवती मुस्कान ने जताई अनोखी इच्छा
अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से पीयूष गोयल ने की मुलाकात, भारतीय छोटे एवं मध्यम उद्यमों के साथ साझेदारी के लिए किया आमंत्रित
मिलवॉकी/नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि उन्होंने नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (एनएएम) द्वारा आयोजित एक बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित किया और अमेरिकी निर्माताओं को भारत में अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।
इसमें राउंडटेबल बैठक में अमेरिका के छोटे और बड़े मैन्युफैक्चरर्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान मंत्री ने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों में मजबूत गति के साथ-साथ भारत के बढ़ते औद्योगिक आधार और कुशल कार्यबल को रेखांकित किया।
गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी निर्माताओं को भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने, भारतीय छोटे एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) के साथ साझेदारी करने और उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में सह-निवेश करने के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इससे ऐसी मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं तैयार करने में मदद मिलेगी, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए मूल्य सृजित करेंगी।
भारत और अमेरिका संतुलित एवं दोनों देशों के लिए लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में गोयल की अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीयर के साथ आगामी बैठक को व्यापार समझौते को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गोयल, यूएसटीआर के निमंत्रण पर विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में होने वाली जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों पक्ष 7 फरवरी, 2026 को भारत और अमेरिका द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुरूप एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे।
बैठक के दौरान भारत एक नियम-आधारित, खुले, समावेशी, पारदर्शी, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण वैश्विक व्यापार ढांचे की वकालत करेगा, जिसमें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को केंद्र में रखा जाएगा।
गोयल अमेरिका में कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे, जिनका उद्देश्य व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना है। इन चर्चाओं में किसानों, मछुआरों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और अन्य कारोबारों के लिए अधिक अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
आधिकारिक बैठकों के अलावा, गोयल मिलवॉकी और शिकागो में विनिर्माण, उपभोक्ता वस्तुओं, कृषि-व्यवसाय, रिटेल और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों की प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








