बाराबंकी के CISF अफसर की कठुआ में मौत, कैंप में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 जवानों की गई जान
UP Crime News: कठुआ CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, UP के असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवान शहीद। पत्नी-बच्चे को लेकर विवाद बनी वजह? पूरी जानकारी जानें।
The post बाराबंकी के CISF अफसर की कठुआ में मौत, कैंप में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 जवानों की गई जान appeared first on Prabhat Khabar.
Tomato Sauce Recipe: बच्चों को पसंद है टोमैटो सॉस? घर पर बनाएं मीठी-खट्टी सॉस, स्नैक्स का बढ़ जाएगा स्वाद
Homemade Tomato Sauce: टोमैटो सॉस का मीठा और हल्का खट्टा स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है। इसे घर पर बनाना भी मुश्किल नहीं है। पके हुए लाल टमाटर, थोड़ा मीठापन और कुछ सामान्य मसालों की मदद से ऐसा सॉस तैयार किया जा सकता है, जिसे स्नैक्स के साथ आसानी से परोसा जा सकता है।
घर की बनी सॉस में स्वाद को अपनी पसंद के हिसाब से हल्का या थोड़ा चटपटा रखा जा सकता है। बच्चों के लिए बनाते समय ज्यादा मिर्च या तेज मसाले डालने से बचें और काली मिर्च भी कम रखें। घर पर सॉस बनाना चाहते हैं, तो टमाटर से तैयार सॉस ट्राई कर सकते हैं।
टमाटर से सॉस बनाना के लिए सामग्री
- पके हुए लाल टमाटर – 5 से 6
- चीनी – 2 से 3 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- अदरक – छोटा टुकड़ा
- लहसुन – 2 से 3 कलियां
- काली मिर्च – थोड़ी सी
- सिरका या नींबू का रस – 1 से 2 चम्मच
- पानी – जरूरत के अनुसार
बनाने की विधि
स्टेप 1: सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2: एक पैन में टमाटर, अदरक और लहसुन डालकर धीमी-मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक टमाटर अच्छी तरह नरम न हो जाएं।
स्टेप 3: मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें और मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
स्टेप 4: अब इस पेस्ट को छान लें, ताकि सॉस एकदम स्मूद बने और टमाटर के बीज या छिलके अलग हो जाएं।
स्टेप 5: छने हुए टमाटर के पेस्ट को दोबारा पैन में डालें। इसमें चीनी, नमक और थोड़ी काली मिर्च मिलाएं।
स्टेप 6: सॉस को धीमी आंच पर पकाते रहें और बीच-बीच में चलाते रहें, जब तक इसका मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
स्टेप 7: आखिर में सिरका या नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें और गैस बंद कर दें।
स्टेप 8: सॉस को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।
किन स्नैक्स के साथ परोसें?
इस होममेड टोमैटो सॉस को फ्राइज, सैंडविच, समोसा, पकौड़े, कटलेट, नूडल्स या बच्चों के दूसरे स्नैक्स के साथ परोसा जा सकता है। बच्चों के लिए सॉस बनाते समय तीखी मिर्च और ज्यादा मसाले न डालें, ताकि स्वाद हल्का और बच्चों की पसंद के मुताबिक रहे।
ध्यान दें: घर की बनी सॉस में प्रिजर्वेटिव न होने के कारण इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने के बजाय साफ कंटेनर में रखकर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: सिर्फ सीने में दर्द ही नहीं, ये 5 बदलाव भी हो सकते हैं दिल की परेशानी का संकेत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









