"पीछे नहीं हटूंगी...": संघर्षों को चीरकर सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी के खास विचार
Chikitha Taniparthi motivational quotes: भारत की युवा और होनहार तीरंदाज चिकिता तनिपार्थी (Chikitha Taniparthi) की यह कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखता है. एशियन गेम्स में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाली चिकिता का सफर इस बात की मिसाल है कि कैसे पिता का त्याग, कड़ा संघर्ष और "पीछे नहीं हटूंगी" जैसी मजबूत जिद इंसान को सफलता के शिखर पर पहुंचा सकती है. जानिए उनके जीवन के वे खास विचार, जो आपके अंदर भी कुछ कर गुजरने का जज्बा भर देंगे.
Apple Pay भारत में लॉन्च: iPhone-Apple Watch से कर सकेंगे कार्ड पेमेंट; जानें सेटअप का तरीका
Apple ने भारत में अपनी Apple Pay सर्विस शुरू कर दी है। अब यूजर्स iPhone, iPad और Apple Watch के जरिए कार्ड से पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी ने भारत में यह सुविधा 30 सितंबर से शुरू की है। फिलहाल Apple Pay पर सिर्फ Axis Bank द्वारा जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। आने वाले समय में अन्य बैंकों के कार्ड को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
Apple Pay के जरिए पेमेंट करने के लिए हर बार OTP या PIN दर्ज करने की जरूरत नहीं होती। यूजर अपने Apple डिवाइस पर ही पेमेंट को ऑथेंटिकेट कर सकता है। इससे स्टोर पर कार्ड से पेमेंट की प्रोसेस आसान हो जाती है। कंपनी के मुताबिक, Apple Pay का इस्तेमाल सपोर्टेड ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी किया जा सकता है।
क्या है Apple Pay और कैसे करता है काम?
Apple Pay, Apple की डिजिटल पेमेंट सर्विस है, जिसमें यूजर्स अपने योग्य क्रेडिट या डेबिट कार्ड को जोड़ सकते हैं। पेमेंट के समय कार्ड की जानकारी बार-बार दर्ज करने के बजाय डिवाइस पर ही ऑथेंटिकेशन किया जाता है। भारत में फिलहाल इसका इस्तेमाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड के साथ किया जा सकता है। कार्ड से जुड़े रिवॉर्ड और दूसरे बेनिफिट्स भी Apple Pay से पेमेंट करने पर जारी रहते हैं।
iPhone में ऐसे सेट करें Apple Pay
Apple Pay का इस्तेमाल शुरू करने के लिए iPhone में Wallet ऐप खोलना होगा। यहां ऊपर दिए गए + आइकन पर टैप करके अपना योग्य कार्ड जोड़ सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले निर्देशों को फॉलो करना होगा। Axis Bank के ग्राहक बैंक के ऐप के जरिए भी कार्ड को Apple Pay में जोड़ सकते हैं। कार्ड सफलतापूर्वक जुड़ने के बाद इसका इस्तेमाल पेमेंट के लिए किया जा सकता है।
स्टोर पर iPhone से कैसे करें पेमेंट?
स्टोर पर Apple Pay से पेमेंट करने के लिए iPhone के Side Button या Home Button को दो बार दबाना होगा। इसके बाद Face ID, Touch ID या डिवाइस के पासकोड से पेमेंट को ऑथेंटिकेट करना होगा। ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद iPhone के ऊपरी हिस्से को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट रीडर के पास ले जाना होगा। इसके बाद कार्ड से पेमेंट पूरा हो जाएगा।
Apple Watch से भी कर सकेंगे पेमेंट
Apple Pay का इस्तेमाल Apple Watch के जरिए भी किया जा सकता है। इसके लिए सपोर्टेड Apple Watch को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट रीडर के पास ले जाकर पेमेंट किया जा सकता है। इसके अलावा, सपोर्टेड ऐप्स और वेबसाइट्स पर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान भी Apple Pay का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे यूजर्स को हर बार कार्ड की जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किन iPhone और Apple Watch पर चलेगा Apple Pay?
Apple Pay iPhone XR और इसके बाद के मॉडल पर उपलब्ध है, लेकिन डिवाइस में कम से कम iOS 18 होना जरूरी है। वहीं, Apple Watch Series 6 और इसके बाद के मॉडल में watchOS 11 या उससे ऊपर होने पर Apple Pay का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन जगहों पर कर सकेंगे Apple Pay से पेमेंट
भारत में लॉन्च के समय Apple Pay को Apple Store, Blinkit, Chaayos, Comet, Croma, Interflora, Ixigo, Le15 Patisserie, Reliance Brands, Tata 1mg और Zomato जैसे मर्चेंट्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, समय के साथ इसमें और मर्चेंट्स और ऐप्स को जोड़ा जाएगा। Apple Pay दुनियाभर के 90 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है और इसके साथ 11,000 से अधिक बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स जुड़े हुए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







