अखिलेश ने अंबानी के करीबी को राज्यसभा का टिकट दिया:धनराज परिमल, रामगोपाल के साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे, तीसरे नाम पर सस्पेंस
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में चौंकाने वाला नाम उतारा है। उन्होंने जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के करीबी धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है। वह आज सुबह 11 बजे सपा महासचिव रामगोपाल यादव के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान अखिलेश भी मौजूद रहेंगे। धनराज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं। जामनगर और वडोदरा मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन से जुड़े रहे हैं। वह रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड में भी डायरेक्टर हैं। उनके पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर हैं। झारखंड से राज्यसभा सांसद भी हैं। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है। मौजूदा विधायकों की संख्या के लिहाज से NDA को 8 और सपा को 2 सीटें मिलना तय है। हालांकि, अखिलेश 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, तीसरा उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। धनराज परिमल नथवानी के बारे में जानिए- तीसरा नाम सरप्राइजिंग होगा, पूर्व सांसद ने दावेदारी पेश की अखिलेश ने मंगलवार को दोबारा अपने विधायकों को पार्टी ऑफिस बुलाया था। इससे पहले, राज्यसभा में नामांकन के लिए पर्चे खरीद लिए गए थे। सपा के पुराने नेता और बदांयू से सांसद रह चुके सलीम इकबाल शेरवानी भी सपा कार्यालय पहुंचे थे। अखिलेश से मुलाकात कर राज्यसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। अखिलेश ने उन्हें 4 अक्टूबर तक लखनऊ में ही रहने को कहा है। कार्यालय से बाहर निकलते हुए सलीम ने कहा था- हमारी ख्वाहिश है कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजे। उम्मीद करते हैं कामयाबी मिलेगी। 2 कैंडिडेट का चुना जाना तय, तीसरे के लिए 12 और विधायकों की जरूरत यूपी विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 403 है। मौजूदा समय में 7 सीटें खाली हैं। यानी, मौजूदा समय में 396 विधायक हैं। राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए जो फॉर्मूला अपनाया जाएगा, वह 396/11+1 होगा। यानी 396 को 11 से भाग देने पर जो संख्या आएगी, उसमें एक जोड़ा जाएगा। यानी एक सदस्य को चुनने के लिए 37 प्रथम वरीयता वोट की जरूरत पड़ेगी। सपा के पास मौजूदा समय में 100 विधायक ही हैं। इसमें से भी रमाकांत यादव जेल में बंद हैं। यानी संख्या घटकर 99 रह जाती है। ऐसे में सपा को तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए कम से कम 12 और वोटों की जरूरत पड़ेगी। सपा को ऐसे प्रत्याशी की तलाश है, जो इस अंतर को खत्म कर सके। भाजपा को 8वां कैंडिडेट जिताने के लिए 6 वोटों की जरूरत पड़ेगी वहीं, भाजपा को 8वां कैंडिडेट जिताने के लिए कम से कम 6 वोटों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में दूसरी और तीसरी वरीयता के वोटों की गिनती अहम हो जाती है। इसके लिए विधायकों को बकायदा प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि किस विधायक को किस कैंडिडेट के लिए प्रथम वरीयता पर रखना है और किसे दूसरी व तीसरी वरीयता पर। इसी तरह गिनती में निर्धारित कोटे तक पहुंचने पर संबंधित प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया जाता है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- भाजपा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में अखिलेश:10 विधायक तोड़कर राज्यसभा में तीसरी सीट जीतने की तैयारी...?; क्या है पूरा प्लान यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव है। इसके प्रत्याशियों को लेकर सोमवार (28 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो वे बोले, ‘सरप्राइज के लिए तैयार रहिए…।’ आज यूपी एक्सप्लेनर में अखिलेश के इसी ‘सरप्राइज प्लान’ को डिकोड करेंगे। पूरी खबर पढ़िए
पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह करीब 7:07 बजे एक ई-मेल भेजा गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली, स्कूलों, देवी तालाब मंदिर और बसों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में जालंधर के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे, श्री देवी तालाब मंदिर में दोपहर 12:11 बजे, कोर्ट परिसर में 2:11 बजे और एक कार्यालय में 3:11 बजे धमाका करने की धमकी का जिक्र है। धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है। ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ. गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो. गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। साढ़े 12 बजे श्री देवी तलब मंदिर पहुंचेंगे शाह दोआबा की 23 विधानसभा सीटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे परागपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली में भाजपा की ओर से निकाली गई नशामुक्त पंजाब की 4 यात्राओं का समापन होगा। अमित शाह करीब साढ़े 12 बजे श्री देवी तलब मंदिर पहुंचेंगे। यहां आधा घंटा रुककर संत समाज से मिलेंगे। इसके बाद रैली स्थल पर जाएंगे। फिर हेलिकॉप्टर से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। जालंधर वेस्ट से भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि 35 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। यहां करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। जालंधर नॉर्थ से पूर्व विधायक और भाजपा नेता केडी भंडारी ने कहा कि अमित शाह का दौरा भाजपा को मजबूती देने वाला है। चर्चा है कि अमित शाह 2027 के चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। शाह के लिए दो हेलीपैड बनाए गए गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा। गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद में रैली स्थल पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब को नशा के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। नशा मुक्त यात्रा का जालंधर में होगा समापन गृह मंत्री के दौरे से पहले पंजाब बीजेपी की तरफ से निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा का जालंधर में स्वागत के साथ समापन होगा। पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत पठानकोट जिले के माधोपुर से 18 सितंबर 2026 को हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा ने लगभग 4000 किलोमीटर का सफर तय किया और राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया। पंजाब भाजपा का 2027 के लिए मिशन-26 एलईडी से भाषण सुनाने का किया गया इंतजाम पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक रैली को अब तक की बड़ी सभाओं में शामिल करने के लिए इंतजाम किए गए हैं। रैली में अमित शाह के संबोधन को सुनने के लिए पंडाल के अंदर और बाहर LED स्क्रीन लगाई गई हैं। रैली स्थल के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग जोन तैयार किए गए हैं। दोआबा, माझा और मालवा से आने वाले वाहनों के रूट के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार बसों के जरिए लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ************ ये खबर भी पढ़ें: अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले लिखे खालिस्तानी नारे:वीडियो जारी कर आतंकी पन्नू बोला- भाजपा चिट्टे की होलसेलर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से एक दिन पहले जालंधर के रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर ‘भाजपा भगाओ, पंजाब बचाओ’ और ‘पंजाब दा हल खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। (पढ़ें पूरी खबर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










