Responsive Scrollable Menu

मां विंध्यवासिनी धाम का कॉरिडोर नवरात्रि से पहले गुलाबी पत्थरों के साथ मेटैलिक रंगों से बढ़ेगी भव्यता, 50 लाख से बदलेगी तस्वीर

मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि को लेकर तैयारी की जा रही है. नवरात्रि को लेकर करीब 50 लाख रुपये कॉरिडोर, परिसर व आसपास खर्च किए जाने हैं. ऐसे में धाम की पेंटिंग के साथ ही कॉरिडोर में बने हुए परिक्रमा पथ के पिलर्स को भी अलग-अलग रंगों से पेंट किया जा रहा है. पहले परिक्रमा पथ को तैयार करने के बाद गुलाबी पत्थरों से पिलरों को तैयार किया गया था, जहां अब पिलर को नया रूप दिया जा रहा है.

Continue reading on the app

30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

महाराष्ट्र के लातूर में 1993 में 30 सितंबर को जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और 2008 में इसी दिन जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। वहीं, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 लोगों को बरी किया गया था।

तीस सितंबर 2024 को ब्रिटेन का आखिरी कोयला आधारित बिजली संयंत्र ‘रैटक्लिफ-ऑन-सोर स्टेशन’ बंद हो गया, जिससे देश में औद्योगिक क्रांति को जन्म देने वाली कोयला विद्युत की 142 साल पुरानी व्यवस्था समाप्त हो गयी। देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया। 1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म।

उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 से अधिक लोगों की मौत। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था।

1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना। 1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया। 1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया।

आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत। 2000 : ऑस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए।

2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया। 2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत। 2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।

2012 : इराक के बगदाद, ताजी, कुत, और बलद शहरों में सिलसिलेवार कार बम धमाके और हमले हुए थे, जिसमें 32 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। 2018 : ईरान में जहरीली शराब पीने से 42 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। कम से कम 16 लोग हमेशा के लिए अंधे हो गए और 170 से अधिक लोगों की किडनी खराब होने के कारण डायलिसिस करना पड़ा।

2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया। 2022 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिक्षा केंद्र पर आत्मघाती हमलावर के हमले में 19 लोगों की मौत। 2023 : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आत्मघाती विस्फोटों में 65 लोगों की मौत।

2024 : अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हुई। 2025 : गाजा पर इजराइली हमले में 31 फलस्तीनियों की मौत।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 India Medals Tally: तीरंदाजी में आया गोल्ड, अंकिता भक्त, कीर्ति और कुमकुम चमकी

Asian Games 2026 India Medals Tally Today: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कॉन्टिनेंटल इवेंट में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। Fri, 02 Oct 2026 07:31:33 +0530

  Videos
See all

PM Modi visited Rajghat on Gandhi Jayanti | गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:15:10+00:00

Om Birla paid tribute to Bapu at Rajghat | ओम बिरला ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers