Responsive Scrollable Menu

पाक एयरस्पेस का विकल्प बनेगा लेह-होतान रूट, चीन से बातचीत:नए रूट से सीधे पश्चिमी देश जा सकेंगे भारतीय विमान; पाकिस्तान एयरस्पेस 17 महीने से बंद

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के बाद यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली भारतीय उड़ानों को अरब सागर और मस्कट के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उड़ान का समय 45 मिनट से 2 घंटे तक बढ़ गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारत चीन के साथ शिनजियांग के होतान से नया एयर रूट शुरू करने पर बातचीत कर रहा है। इस रूट में दिल्ली और मुंबई से उड़ानें लेह जाएंगी। वहां से चीनी एयरस्पेस में प्रवेश कर किर्गिस्तान के रास्ते यूरोप, ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका के मौजूदा रूट से जुड़ेंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि दोनों देशों के बीच होतान रूट को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि, उन्होंने रूट शुरू होने की कोई समयसीमा नहीं बताई। पाकिस्तान का एयरस्पेस 17 महीने से बंद है। पाकिस्तानी एयरस्पेस से रोज गुजरते थे 100-150 भारतीय विमान पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से पहले करीब 100-150 भारतीय विमान रोजाना पाकिस्तानी एयरस्पेस से गुजरते थे। वहीं, भारतीय एयरस्पेस से पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA की करीब 6 उड़ानें हर हफ्ते गुजरती थीं, यानी औसतन रोजाना एक से भी कम उड़ान। पाकिस्तान के एयरस्पेस से बचने के लिए लंबे रूट का इस्तेमाल करना एयर इंडिया के लिए महंगा हो गया है। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से पश्चिमी देशों के लिए जाने वाली लंबी दूरी की उड़ानों पर काफी निर्भर है। एयर इंडिया के पूर्व सीईओ कैंपबेल विल्सन ने 2025 में अनुमान लगाया था कि पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयरलाइन को करीब 4,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। 2019 में भी पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया था बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया था। करीब 5 महीने बाद 16 जुलाई 2019 को पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए भी अपना एयरस्पेस खोल दिया। इस दौरान भारतीय एयरलाइंस को लंबे रूट से उड़ान भरनी पड़ी। एयर इंडिया को करीब ₹491 करोड़ का नुकसान हुआ था, जबकि सभी भारतीय एयरलाइंस का कुल नुकसान ₹550 करोड़ से ज्यादा बताया गया था। ------------ ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया विमान के PAK एयरस्पेस में घुसने की जांच:DGCA का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, क्रू पर एक्शन; 2025 से भारतीय विमानों के जाने पर मनाही एअर इंडिया का दिल्ली से अमृतसर जा रहा एक विमान 22 जून को लैंडिंग के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस में चला गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

अरब सागर से 3000 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई:तस्कर ईरानी नाव में 526kg ड्रग्स ला रहे थे, 5 पाकिस्तानी हिरासत में

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने अरब सागर में एक ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स जब्त की है। इसमें मेथामफेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं, जिसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। यह कार्रवाई 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास की गई थी। इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई है। नाव में सवार 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। नाव को मुंबई लाया गया खुफिया सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा से निगरानी की। संदिग्ध नाव को लक्षद्वीप के पश्चिम में रोककर तलाशी ली गई। नाव, चालक दल और ड्रग्स को सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है, जहां पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद में मतभेद, ईशान किशन की वजह से टीम छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा, सामने आई ये बड़ी वजह

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के रिटेंशन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फ्रेंचाइजी से नाखुश हैं और आगामी से सीजन से पहले वह अलग होना चाहते हैं. कुछ टीमों के साथ उनकी बात भी चल रही है. इस पूरे मामले में ईशान किशन का भी नाम सामने आ रहा है. Fri, 2 Oct 2026 18:28:48 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: PM Modi से Smit Machchhar की बात..! | 9/11 Attack | Israel | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:12:25+00:00

Indi Alliance Protest Against Gyanesh Kumar: राहुल को क्या समस्या? | Rahul | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T13:11:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers