Responsive Scrollable Menu

‘अमेरिका में जो सीखा, उसका प्रयोग पालदा में करिए’, महापौर पुष्यमित्र भार्गव से बोले कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्हें अमेरिकी विदेश विभाग के इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम यानी IVLP के लिए आमंत्रित किया गया है। दरअसल करीब दो सप्ताह के इस कार्यक्रम में शहरी प्रशासन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर संवाद हो रहा है। इसी बीच कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने महापौर के लौटने के बाद उनके पहले दौरे को लेकर पालदा वार्ड का नाम सामने रखा है।

दरअसल कांग्रेस पार्षद सोलंकी ने कहा कि विदेश दौरे में महापौर जिन व्यवस्थाओं और नए प्रयोगों को देख रहे हैं उनका फायदा इंदौर के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि अमेरिका से लौटने के बाद महापौर सबसे पहले पालदा वार्ड पहुंचें और यहां स्थानीय जरूरतों के हिसाब से नए प्रयोगों की शुरुआत करें। पार्षद ने कहा कि वे खुद महापौर को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचेंगे।

पालदा वार्ड में सबसे पहले पानी की व्यवस्था सुधारने की मांग

वहीं कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने पालदा में प्राथमिकता के आधार पर जल व्यवस्था को बेहतर करने की बात कही है। उनके मुताबिक इसके बाद सड़क और स्वच्छता व्यवस्था पर फोकस किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि विदेश में देखे गए मॉडल को उसी रूप में लागू करने के बजाय पालदा की स्थानीय जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल किया जाए। इससे वार्ड में काम करने के नए तरीके सामने आ सकते हैं।

पालदा में लागू करके देखा जा सकता है: पार्षद सोलंकी

दरअसल कांग्रेस पार्षद सोलंकी ने महापौर से आग्रह करते हुए कहा कि विदेश यात्रा से मिले अनुभवों की शुरुआत किसी ऐसे वार्ड से होनी चाहिए, जहां उनकी जरूरत को जमीन पर देखा और समझा जा सके। उन्होंने पालदा को इस प्रयोग के लिए सामने रखा है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका में देखे गए जल प्रबंधन, सड़क, सफाई और तकनीक से जुड़े तरीकों में से कुछ मॉडल इंदौर के हिसाब से उपयोगी हैं तो उन्हें पालदा में लागू करके देखा जा सकता है। इसी वजह से उन्होंने महापौर के लौटने के बाद पालदा के दौरे को लेकर अपनी बात रखी है।

इसके साथ ही पार्षद सोलंकी ने यह भी कहा कि महापौर को एयरपोर्ट से ही लेकर आने की जिम्मेदारी वे खुद निभाएंगे। उनके इस बयान के बाद अब महापौर के लौटने और पालदा दौरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अमेरिकी विदेश विभाग के International Visitor Leadership Program यानी IVLP में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आमंत्रित किया गया है।

Continue reading on the app

तीरों से रचा इतिहास, मिलिए भारत की 3 शेरनियों से, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल

Indian Women Archery Gold Medal: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए चीन को हराकर स्वर्ण पदक बरकरार रखा. ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन को 238-234 से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का धमाका, रिकॉर्ड शतक के साथ वनडे में 12000 रन पूरे, बने सिर्फ तीसरे भारतीय

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 72 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. रोहित वनडे में ये 35वां शतक है. Wed, 30 Sep 2026 20:44:25 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | SIR पर तीनों चुनाव आयुक्तों की बड़ी बैठक #ytshorts #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T15:42:42+00:00

अब किन्नर भी नहीं बचेंगे,मजहब की करतूतों से..एक रास्ता बचा है केवल,इनका इलाज हो जूतों से #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T15:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers