Responsive Scrollable Menu

राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनोट पर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने कहा है कि वो अब सिर्फ एक मजाक बन चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि वो कंगना को फिल्मों में एक्टिंग करते देखना मिस करते हैं। बता दें कि राजीव मसंद और कंगना रनोट का विवाद पुराना है। दरअसल, कुछ सालों पहले राजीव मसंद ने पत्रकारिता से संन्यास लिया और करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (DCA) में बतौर COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) काम करने लगे। इस पर कंगना ने उन्हें चापलूस, चमचा और उनके खिलाफ जहरीली बातें लिखने वाला कहा। कंगना ने लिखा था, ‘राजीव ने सुशांत और मेरे बारे में सबसे जहरीली और बेबुनियाद बातें लिखीं। वह खुलेआम औसत दर्जे के स्टार किड्स की चापलूसी करता था और वाकई अच्छी फिल्मों को नेगेटिव रिव्यू देता था। पत्रकार रहते हुए भी वह हमेशा करण जौहर का चमचा बना रहा। अच्छा हुआ कि उसने पत्रकारिता का मुखौटा उतार दिया और आधिकारिक तौर पर करण जौहर के साथ जुड़ गया।’ इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, राजीव मसंद पर बॉलीवुड के कैंप चलाने का आरोप लगाया था। कंगना ने कहा था कि सुशांत के मामले में मुंबई पुलिस को इनसे पूछताछ करनी चाहिए। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है जब कंगना ने सरेआम किसी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स से सरेआम पंगा लिया है। इससे पहले भी वो तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ, जावेद अख्तर जैसे लोगों से भिड़ चुकी हैं। पढ़िए विवादों की कहानी- तापसी पन्नू वर्सेस कंगना सस्ती कॉपी कहा, परवरिश पर सवाल उठाए तापसी पन्नू और कंगना रनोट के विवाद की शुरुआत 2018-19 के आसपास हुई। तापसी ने फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि कंगना को अपनी बात कहने के लिए फिल्टर की जरूरत है। 2019 में तापसी ने कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ की, लेकिन कंगना का नाम नहीं लिया। इस पर कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया था। 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हुई। इसी दौरान कंगना ने तापसी और स्वरा भास्कर को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ कहा। कंगना ने कहा था कि दोनों आउटसाइडर होने के बावजूद नेपोटिज्म का समर्थन करती हैं। तापसी ने इस पर कहा था कि आउटसाइडर्स को आपस में नहीं लड़ना चाहिए। दोनों की सोशल मीडिया पर लंबी बहस हुई। हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में तापसी से पूछा गया कि क्या उन्होंने और कंगना ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं। तापसी ने कहा कि वह कंगना से कभी नहीं मिलीं और कथित विवाद शुरू होने से पहले भी उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। तापसी ने आगे कहा कि मेरी उनके बारे में राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दिखाती है। वह अपने नजरिए पर कायम हैं। तापसी के इस बयान पर कंगना ने शनिवार शाम बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘एक सस्ती कॉपी अपनी आने वाली B-ग्रेड फिल्म को लेकर भी हमेशा की तरह मीडिया में सिर्फ हेडलाइन बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आज उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने मेरी परवरिश और मेरे माता-पिता का बेहद बेशर्मी से मजाक उड़ाया।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपना बेस्ट करते हैं। मैं कभी किसी बहस में माता-पिता को नहीं लाती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर सके? इतनी सस्ती कॉपी क्यों? आपकी कोशिशों के लिए मुझे अफसोस है।’ कंगना रनोट वर्सेस स्वरा भास्कर कंगना ने कहा बी ग्रेड एक्ट्रेस, स्वरा ने शेयर कर दिए आइटम सॉन्ग के लिंक कंगना ने तापसी पन्नू के साथ स्वरा को भी बी-ग्रेड कहा। कंगना ने कहा कि उन्हें बिजली बिल भरने की चिंता होती है। इसके बाद से ही स्वरा भास्कर और कंगना की सोशल मीडिया पर बहस होने लगी। विवादित बयान के बाद एक बार कंगना ने पोस्ट कर लिखा कि कटरीना, दीपिका जैसी एक्ट्रेस आइटम सॉन्ग करती हैं और वो आइटम सॉन्ग ठुकराने वाली इकलौती एक्ट्रेस हैं। इस पर स्वरा ने फिल्म रज्जो में कंगना पर फिल्माए गए आइटम सॉन्ग का लिंक शेयर कर दिया था। कंगना ने जवाब में लिखा, "जब भी कभी मैं A-लिस्टर्स पर सवाल उठाती हूं, तब ये B-ग्रेड्स सिपाही की तरह उनके बचाव में आ जाते हैं। आइटम नंबर ऐसा गीत है, जिसका फिल्म की कहानी से कुछ लेना-देना नहीं है। इसमें महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। मैंने नाच गर्ल का किरदार निभाते हुए भी इस बात का ध्यान रखा कि यह महिलाओं के लिए अपमानजनक न हो।" कंगना ने आगे लिखा, "ये B-ग्रेड्स नहीं समझेंगे। लेकिन मैंने संजय लीला भंसाली और फराह खान को भी आइटम सॉन्ग करने से मना किया है, जिन्होंने कुछ A-लिस्टर्स को रातोंरात सेंसेशन बना दिया। आज मैं जो भी हूं, उसके लिए बहुत कुछ दांव पर लगाया है। वापस बी-ग्रेड लकड़बग्घों पर आते हैं। अगर ये डायरेक्टर आपको पीछे से गुजरने का भी ऑफर दें तो आप रेंगते हुए चले जाओगे।" कंगना रनोट वर्सेस दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन पर सिंगर को कहा करण जौहर का पालतू दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के समय कंगना ने एक बूढ़ी सिख महिला को शाहीन बाग का प्रोटेस्टर बताया था और कहा कि 100 रुपए में प्रदर्शन करने आ जाती हैं। दिलजीत जो प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे थे, उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट करनी शुरू कर दी। एक पोस्ट में दिलजीत ने लिखा, ढेले की अक्ल नहीं है तुमको, हमारी मांओं को तुमने 100 रुपए वाली कहा। बॉलीवुड की धमकी देकर किसी और को डराना जाकर। हम यहां बात करने ही जमे हैं। तू बॉलीवुड वालों को बोलती रहना। दूसरी पोस्ट में दिलजीत कहते हैं- बोलने की तमीज नहीं है तुझे कि किसी की मां-बहन को क्या कहना है। औरत होकर तू दूसरों को 100-100 रुपए वाला कहती है। हमारे पंजाब की मांएं हमारे लिए भगवान हैं। कंगना ने जवाब में दिलजीत को करण जौहर का चमचा कहते हुए कई आपत्तिजनक बयान दिए। दोनों की सोशल मीडिया पर हुई बहस काफी चर्चा में रही थी। कंगना रनोट वर्सेस उर्मिला मातोंडकर उर्मिला को कहा सॉफ्ट पोर्न स्टार, करारा जवाब मिला सितंबर 2020 में उर्मिला मातोंडकर और कंगना के बीच विवाद बॉलीवुड में ड्रग्स और फिल्म इंडस्ट्री की छवि को लेकर शुरू हुआ। कंगना ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स को ड्रग लेने वाला कहा, इस पर उर्मिला ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर बात होनी चाहिए। इसके बाद कंगना ने एक इंटरव्यू में उर्मिला को 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' कहा और उनकी एक्टिंग-फिल्मों पर सवाल उठाए। कंगना ने शिवसेना पार्टी से जुड़ने के बाद 3 करोड़ का दफ्तर खरीदने पर भी सवाल उठाए। उर्मिला ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने प्रॉपर्टी अपने पैसे से खरीदी है और इसके दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय बाद उर्मिला ने कंगना को रुदाली कहा, जिससे वह भड़क गईं। आगे एक इंटरव्यू में उर्मिला ने कहा "मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उन पर मुझे कोई खेद नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों कोई इंसान हमेशा विक्टिम कार्ड खेलता रहता है। जब इंडस्ट्री में आपका इतना लंबा और बेहतरीन करियर हो, जहां से आपको सबकुछ मिला हो? कंगना रनोट वर्सेस सोना मोहापात्रा सोना बोलीं-सुशांत की मौत का फायदा उठा रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनोट लगातार बॉलीवुड माफियाओं पर बयान दे रही थीं, जिसके बाद उन्होंने रिया पर भी कई ट्वीट किए थे। ये देखने के बाद सिंगर सोना मोहापात्रा ने कहा, कंगना ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म में एक्टर्स को गोल्ड डिगर, माफिया, सस्ती कॉपी और सोफ्ट पोर्न स्टार कह रही हैं और सुशांत की मौत का फायदा उठाकर मसीहा बनने की कोशिश कर रही हैं। सोना के कई ट्वीट आने के बाद कंगना ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। कंगना रनोट वर्सेस ऋतिक रोशन ऋतिक को कहा- सिली एक्स, स्टॉक करने के आरोप लगाए, कानूनी विवाद हुआ कंगना रनोट एक समय में फिल्म काइट और कृष 3 को स्टार ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। ब्रेकअप के बाद आप की अदालत में पहुंचीं कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा और बताया कि ऋतिक उनके पीछे पड़े हुए थे और पार्टी में उनके लिए फ्लोर पर लोट-पोटकर डांस कर रहे थे। कुछ समय बाद साल 2016 में ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ स्टॉकिंग और हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज की थी। केस होने के बाद कंगना ने ऋतिक पर काउंटर अटैक किया और कहा कि ऋतिक रोशन अपना अफेयर छिपाने के लिए ये सब कर रहे हैं, जिससे उन्हें तलाक में फायदा मिल सके। उस समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेने वाले थे। कई महीनों तक चर्चा में रहे इस केस को कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते बंद कर दिया था। कंगना ने आप की अदालत में भी ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे। कंगना रनोट वर्सेस जावेद अख्तर कंगना बोलीं- जावेद ने घर बुलाकर धमकाया, कोर्ट केस हुआ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और कैंप कल्चर के खिलाफ भी कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनका ऋतिक रोशन से विवाद चल रहा था, तब जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी कि ऋतिक को विवादों में न घसीटें। कंगना के इस बयान के बाद जावेद अख्तर ने 2020 में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 2 साल पहले कंगना ने कोर्ट में माफी मांगी, जिसके बाद ये केस बंद हुआ। कंगना ने सुलह के बाद जावेद अख्तर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि केस में सुलह कर ली है। जावेद जी बहुत अच्छे हैं और उन्होंने मेरी बतौर डायरेक्टर अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी हां कर दी है।'

Continue reading on the app

ट्रम्प ने AI का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस किया:बड़ी टेक कंपनियों के CEO से बोले- ये आर्टिफिशियल नहीं, इंटरनेट से भी बड़ी तकनीक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस (SI) करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रम्प ने हाल ही में हुई UN महासभा में AI को सुपर इंटेलिजेंस (SI) कहने की बात कही थी। बड़ी टेक कंपनियों के CEO के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि AI को आर्टिफिशियल (बनावटी) कहना ठीक नहीं है। यह इंटरनेट से भी बड़ी तकनीक है। ट्रम्प ने AI आधारित एक पोर्टल भी लॉन्च किया है। इसमें एक ही जगह से अमेरिकी सरकार की जानकारी और सरकारी सेवाएं मिलेंगी। ट्रम्प ने कहा कि अब पूरी अमेरिकी सरकार लोगों की हथेली में होगी। ट्रम्प ने बड़ी टेक कंपनियों के CEO के साथ बैठक की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों (CEO) के साथ बैठक की है। इसमें एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, सुंदर पिचाई और जेन्सेन हुआंग समेत कई टेक दिग्गज शामिल हुए। बैठक के दौरान ट्रम्प ने दोहराया कि अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अब सुपर इंटेलिजेंस कहा जाएगा। ट्रम्प ने AI की तेजी से बढ़ती क्षमता की तुलना इंटरनेट से की। उन्होंने कहा, यह इंटरनेट से भी बहुत बड़ी है। शायद अब तक की सबसे बड़ी चीज है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में इस तकनीक का तेजी से विकास हो रहा है। डेटा सेंटर के लिए स्थानीय लोगों के साथ काम करेंगी कंपनियां बैठक में AI के लिए जरूरी डेटा सेंटर और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर का मुद्दा भी उठा। ट्रम्प ने कहा कि जिन शहरों और कस्बों में डेटा सेंटर बनाए जाएंगे, टेक कंपनियों को वहां की स्थानीय कम्युनिटी के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कंपनियां इन समुदायों की मदद करेंगी। इसमें स्कूलों, शिक्षकों और दूसरी स्थानीय जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना भी शामिल हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि कंपनियों को डेटा सेंटर बनाने से पहले स्थानीय समुदायों के साथ साझेदारी करनी चाहिए, ताकि वहां रहने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिले। टेक कंपनियों ने कहा- सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ना जरूरी बैठक में AI के सुरक्षित इस्तेमाल और इसके गलत इस्तेमाल को रोकने पर भी चर्चा हुई। मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि व्हाइट हाउस के साथ हुए समझौते का मकसद लोगों का भरोसा बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों और ग्राहकों को भरोसा होना चाहिए कि यह तकनीक उसी तरह काम करेगी, जिस तरह इसे बनाया गया है। एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई ने कहा कि सभी कंपनियों को मिलकर काम करना होगा, ताकि इस तकनीक का विकास सुरक्षित तरीके से हो। ट्रम्प बोले- गलत इस्तेमाल हुआ तो कार्रवाई करेंगे ट्रम्प ने AI सिस्टम की जटिलता और संभावित गलत इस्तेमाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन मॉडलों का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए होगा। अगर इनका गलत इस्तेमाल किया गया तो सरकार कार्रवाई कर सकेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा में AI को अहम बताया अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर जे क्लेटन ने कहा कि AI में अमेरिका का नेतृत्व करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि AI और उससे जुड़ी नई तकनीकों का विकास सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? व्हाइट हाउस की बैठक में टेक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए। इनमें: ट्रम्प ने बैठक को बेहद खास बताते हुए कहा कि अमेरिका AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार तथा टेक कंपनियां मिलकर इस तकनीक को सुरक्षित तरीके से विकसित करना चाहती हैं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूक्रेन ने जंग में विस्फोटकों से लैस रोबोट सैनिक उतारे: रूस के 3000 सैनिकों को मारने का दावा रूस-यूक्रेन जंग में अब रोबोट सैनिक भी मोर्चा संभाल रहे हैं। यूक्रेन ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड जमीनी रोबोट का इस्तेमाल कर रूसी सेना पर हमला करने का दावा किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा टी-20 क्रिकेट मैच, ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को टी-20 मैच होगा. टिकट बिक्री 5-6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए काउंटर और district.in पर होगी. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकता है. Wed, 30 Sep 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Dubai Tel Aviv Plane Hijack : दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में बवाल! | Dubai Tel Aviv Flight | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T20:30:13+00:00

Israel Pilots Association ने Smit Machchhar को किया सलाम! Flydubai Flight Hijack Scare में Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T20:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers