सचिन-कोहली के क्लब में आ सकते हैं रोहित शर्मा:वनडे में 12 हजार रन से 73 रन दूर; आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से गुवाहाटी में खेला जाएगा। ओपनर रोहित शर्मा 12 हजार वनडे रन से 73 रन दूर हैं। रोहित के इस आंकड़े तक पहुंचते ही ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन पूरे किए थे। भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। रोहित-कोहली ने 2018 में इसी मैदान पर शतक लगाया गुुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 2 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। 2018 में भी भारत-वेस्टइंडीज का वनडे मैच यहां खेला गया था। वेस्टइंडीज ने 323 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारत ने रोहित और कोहली के शतकों की मदद से 8 विकेट रहते जीत दर्ज की। रोहित ने 117 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए थे। वहीं कोहली ने 107 गेंद पर 140 रन की पारी खेली थी। कुलदीप 200 वनडे विकेट से 2 कदम दूर कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वे 200 वनडे विकेट लेने वाले 9वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने 269 मैचों में 334 विकेट लिए हैं। कुलदीप से आगे भारतीय गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा 232 विकेट और मोहम्मद शमी 206 विकेट के साथ मौजूद हैं। वेस्टइंडीज से पिछले 12 वनडे में भारत सिर्फ 1 मैच हारा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले पिछले 12 वनडे मुकाबलों में भारत ने 11 मैच जीते हैं। वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 1 मैच जीत सका। दोनों टीमों के बीच कुल 143 वनडे खेले गए। भारत ने 73 मैच जीते, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं। गिल ने इस साल 95 के एवरेज से रन बनाए इस साल वेस्टइंडीज के टॉप वनडे प्लेयर्स भारत पहले वनडे में 3 ऑलराउंडर्स के साथ खेला था भारत ने पहले वनडे में तीन ऑलराउंडर्स के साथ टीम उतारी थी। इसमें नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और नमन धीर शामिल रहे। भारत के पास तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज के विकल्प हैं। पहले वनडे में सिराज प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। अगर सिराज को मौका मिलता है, तो भारत ऑलराउंडर्स में से एक को बाहर कर सकता है। शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स चोटिल हुए मैच से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में 101 रन की पारी खेलने वाले ओपनर जस्टिन ग्रीव्स चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें काफ इंजरी हुई है। ग्रीव्स की जगह शेरफेन रदरफोर्ड को मौका दिया जा सकता है। गुवाहाटी में हर पारी में 300+ स्कोर बना बरसापारा स्टेडियम में अब तक 2 वनडे खेले गए हैं। इन चारों पारियों में 300 से ज्यादा रन का स्कोर बना है। गुवाहाटी में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने थंडरस्टॉर्म की संभावना भी जताई गई है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा। वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, जेवेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेयडन सील्स।
लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग का सेमीफाइनल मैच खेलेंगी:भारत के बॉक्सिंग में 3 मेडल पक्के, आर्चरी-रेसलिंग में भी मौका; आज कुल 24 गोल्ड का फैसला
एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत की नजर बॉक्सिंग पर होगी। लवलीना बोरगोहेन 75kg महिला कैटेगरी में सेमीफाइनल खेलेंगी। उनके अलावा प्रिया और कपिल पोखरिया भी बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में उतरेंगे। तीनों ने बॉक्सिंग में भारत के तीन मेडल पक्के कर दिए हैं। वहीं भारत आर्चरी में तीन कंपाउंड टीम इवेंट के मेडल मुकाबले खेलेगा। रेसलिंग में निशा और सुनील कुमार उतरेंगे। दोनों के पास आज मेडल जीतने का मौका होगा। इसके अलावा हॉकी में भारत की महिला टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से खेलेगी। एशियन गेम्स में आज कुल 24 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। साइक्लिंग ट्रैक में सबसे ज्यादा 5 और रेसलिंग-जूडो में 4-4 गोल्ड मेडल मैच खेले जाएंगे। सुबह 3:55 बजे से भारत के मुकाबले शुरू होंगे दिन की शुरुआत सुबह 3:55 बजे गोल्फ से होगी। वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू पुरुष इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले के डे-1 में उतरेंगे। सुबह 5:30 बजे सेपकटकरॉ और ई-स्पोर्ट्स में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे। आर्चरी में तीन टीम इवेंट के मेडल मुकाबले सुबह 5:55 बजे आर्चरी में भारत और साउथ कोरिया की महिला कंपाउंड टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। इसके बाद ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच होंगे। 6:10 बजे अनिश भानवाला पुरुष 25 मीटर रैपिड इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। सुबह 7:55 बजे कंपाउंड मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में थाईलैंड से भिड़ेगी। 10:55 बजे पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से खेलेगी। तीनों इवेंट में सेमीफाइनल के बाद ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच खेले जाएंगे। रेसलिंग में निशा और सुनील का मुकाबला सुबह 7:23 बजे निशा महिला 68 किग्रा फ्रीस्टाइल के राउंड ऑफ-16 में उतरेंगी। जीतने पर वे क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेल सकती हैं। वहीं 7:47 बजे सुनील कुमार पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे। बॉक्सिंग में लवलीना, प्रिया और कपिल के सेमीफाइनल सुबह 10:15 बजे प्रिया महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू से भिड़ेंगी। 10:45 बजे लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल में नताल्या बोगदानोवा के खिलाफ उतरेंगी। दोपहर 12 बजे कपिल पोखरिया पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबिबुल्लायेव से खेलेंगे। तीनों मुकाबलों में जीतने वाले खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगे। शूटिंग में ट्रैप मिक्स्ड टीम का फाइनल सुबह 6:30 बजे भारत ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेगा। क्वालिफाई करने पर सुबह 11 बजे फाइनल खेला जाएगा। वहीं 6:10 बजे अनिश भानवाला पुरुष 25 मीटर रैपिड के क्वालिफिकेशन स्टेज-1 में उतरेंगे। हॉकी में साउथ कोरिया से सेमीफाइनल शाम 3:30 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से खेलेगी। भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। स्क्वाश में महिला और पुरुष टीम के क्वार्टरफाइनल सुबह 6:30 बजे भारतीय महिला टीम क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर से खेलेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में कुवैत के खिलाफ उतरेगी। स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में जोगा पुरती शाम 4:36 बजे जोगा पुरती महिला स्पीड 4 के क्वार्टरफाइनल में उतरेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इसके अलावा ट्रैक साइक्लिंग में रोनाल्डो सिंह, डेविड बेकहम, सरिता कुमारी और कीर्ति रंगास्वामी चिक्का उतरेंगे। कैनो स्लालम में प्रद्युम्न सिंह राठौड़, हितेश केवट और रीना सेन भारतीय चुनौती पेश करेंगे। गोल्फ में प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक भी खेलेंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










