Responsive Scrollable Menu

Iran's Revolutionary Guards encourage Americans to reject Donald Trump's policies | BBC News

An open letter to the American people from Iran's Revolutionary Guards (IRGC) claims the US public don't know what is happening in Iran and asks them to pressure the Trump administration to end the war. Meanwhile President Donald Trump has said he believes taking action against Tehran will be seen as one of the most important things in the history of the United States. Iran threatens to attack infrastructure across the Middle East, if the country's security cannot be guaranteed. And there's a warning from the head of the International Energy Agency that Europe faces a difficult winter for energy supplies. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #DonaldTrump #BBCNews

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट में हो सकती हैं 3 महिला जज:गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल के नाम की सिफारिश, अभी सिर्फ दो

सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या जल्द तीन हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की है। उनके साथ दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह के नाम भी भेजे गए हैं। कॉलेजियम ने 28 सितंबर को तीनों नामों की सिफारिश की। अभी सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना दो महिला जज हैं। सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति हुई तो महिला जजों की संख्या तीन हो जाएगी। तीनों की नियुक्ति हुई तो सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 34 से बढ़कर 37 हो जाएगी। वरिष्ठता क्रम के अनुसार जस्टिस नागरत्ना 24 सितंबर 2027 को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में हैं। उनका कार्यकाल 36 दिन का होगा। अभी सिर्फ दो महिला जज, एक अगले साल CJI बनेंगी बी वी नागरत्‍ना- 2027 में देश की पहली CJI बनेंगी भारत में CJI की नियुक्ति वरिष्‍ठता के आधार पर होती है। ऐसे में बी वी नागरत्‍ना 11 सितंबर 2027 को भारत की 50वीं मुख्‍य न्‍यायाधीश बनेंगी। वो इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी। उनका कार्यकाल लगभग 1 महीने का होगा। वो 29 अक्‍टूबर 2027 को CJI के पद से रिटायर होंगी। जस्टिस वी. मोहना: वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनीं जस्टिस वी. मोहना ने कोयंबटूर लॉ कॉलेज से 1988 में कानून की पढ़ाई पूरी की और उसी साल वकालत शुरू की। वे 1996 में सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट बनीं और 2015 में सीनियर एडवोकेट नामित हुईं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी की, साथ ही मध्यस्थता और आर्बिट्रेशन में भी काम किया। 2 जून 2026 को उन्हें सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। वह सुप्रीम कोर्ट की बार से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला हैं। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाकर 37 करने वाला बिल मानसून सत्र में पास हुआ था केंद्रीय कैबिनेट ने 5 मई को सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। सरकार ने मानसून सत्र में बिल पेश किया। दोनों सदनों से पास हुआ। संविधान के अनुच्छेद 124(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का अधिकार संसद के पास है। 2019 में आखिरी बार बढ़ी थी संख्या इससे पहले 2019 में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 31 से बढ़ाकर 33 की गई थी। वहीं, 2008 में जजों की संख्या 26 से बढ़कर 31 हुई थी। शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के अलावा सिर्फ 10 जजों की व्यवस्था थी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… देश की पहली महिला CJI बनेंगी जस्टिस बी वी नागरत्‍ना: कोर्ट्स ऑफ इंडिया का कन्‍नड़ अनुवाद किया जस्टिस बी वी नागरत्‍ना सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम में शामिल होने वाली पहली महिला जज बन गई हैं। 23 मई को जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका के रिटायरमेंट के चलते 25 मई को जस्टिस नागरत्‍ना सुप्रीम कोर्ट की 5वीं सबसे सीनियर जज बन गईं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम में 5 सबसे सीनियर जज ही रहते हैं, जिसमें CJI यानी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी शामिल होते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

जडेजा चाहता था मैं फिसल जाऊं... शतक के बाद रोहित शर्मा ने खोला अपने अनोखे सेलिब्रेशन का राज

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 101 रनों की दमदार पारी खेली. इस शतकीय पारी के साथ ही रोहित शर्मा सेलिब्रेशन भी चर्चा में रहा. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने मैदान क्यों उछल उछलकर शतक के सेलिब्रेट किया और जडेजा उनसे क्या चाहचे थे. Thu, 1 Oct 2026 01:52:32 +0530

  Videos
See all

Flydubai Horror | Tel Aviv पहुंचे Passengers ने बताया Plane में क्या हुआ | Exclusive | Hijack #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T21:00:39+00:00

Hindi News | Chief Proctor के खिलाफ ABVP का बड़ा प्रदर्शन.. BHU में क्यों बढ़ा विवाद? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T21:10:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers