Responsive Scrollable Menu

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने अब तक अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया हालांकि भाजपा की ओर से आठ और सपा की ओर से चार नामांकन पत्र लिए गए। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य राम गोपाल यादव बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी ने किसी अन्य उम्मीदवार का नाम तय किया है, मेहरोत्रा ने कहा कि स्थिति बुधवार सुबह तक स्पष्ट हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख नौ अक्टूबर है।

मतदान 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी। उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के अलावा भाजपा के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। सपा के राम गोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल भी इसी दिन पूरा होगा।

दसवीं सीट भाजपा के दिनेश शर्मा के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। उन्हें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भाजपा सात और सपा दो सदस्यों को निर्वाचित कराने की स्थिति में है।

दसवीं सीट के लिए दोनों दलों के बीच मुकाबले की संभावना है। वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने आठ उम्मीदवार उतारे थे और सभी निर्वाचित हुए थे। सपा ने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें जया बच्चन और रामजी लाल सुमन निर्वाचित हुए जबकि पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा था।

Continue reading on the app

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख


फेस्टिव सीजन से पहले ही रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल Classic 350 को नए और शानदार कलर में पेश किया है। इस बीच, कंपनी ने इसका नया सिग्नेचर व्हाइट कलर वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरुम कीमत 2,23,275 रुपये है।

वहीं, पुराने जेनरेशन वाली क्लासिक में व्हाइट कलर काफी लोकप्रिय था। अब पहली बार कंपनी ने इसे अपने आधुनिक J-सीरीज प्लेटफॉर्म वाली क्लासिक 350 में शामिल किया। चलिए आपको नई सिग्नेचर व्हाइटर कलर में आई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के लुक और फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।

सिग्नेचर व्हाइट वेरिएंट का लुक और डिजाइन

सफेद और काले रंग का कॉम्बिनेशन- इसमें आपको सफेद रंग का फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स दिए गए हैं, जिन पर बारीक डार्क पिनस्ट्रिपिंग की गई है।

 ब्लैक एलिमेंट्स- इतना ही नहीं, बाइक के मडगार्ड, हेडलाइट हाउसिंग और फ्रेम को काले (ब्लैक) रंग में रखा गया है, जो सफेद बॉडी के साथ जबरदस्त कंट्रास्ट देता है और देखने में यह बाइक काफी अच्छी लगती है।

क्रोम और स्पोक व्हील्स- इसमें एग्जॉस्ट (साइलेंसर), इंजन कवर और साइड मिरर्स पर चमकदार क्रोम फिनिश दी गई है, जो वायर-स्पोक व्हील्स के साथ आती है।

ब्राउन सीट- व्हाइट कलर में लॉन्च हुई Royal Enfield Classic 350 में ब्राउन कलर की सिंगल राइडर सीट दी गई है, जो इसके रेट्रो लुक को शानदार बनाएगी।

इंजन और मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स

 - इंजन- इसमें अन्य कलर वेरिएट्स वाला ही 349cc सिंगल-सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड J-सीरीज इंजन दिया गया है।

- पावर और टॉर्क- खासकर इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क  जेनरेट करता है।

- गियरबॉक्स- वहीं, इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच दिया गया है।

क्लासिक 350 की रिकॉर्ड बिक्री

आपको बताते चलें कि, क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल बनी हुई है। अगस्त 2026 में क्लासिक 350 की कुल 43,428 यूनिट्स बिक गई है। जो कि पिछले साल अगस्त में बिकने वाली 36,025 यूनिट्स के मुकाबले 20.55% ज्यादा है। रॉयल एनफील्ड की कुल ब्रिकी में सिर्फ क्लासिक 350 का योगदान 37.78% का है।

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

UK Prime Minister Andy Burnham sets out his big ideas in Labour conference speech | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T19:30:40+00:00

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! | Kisan Samman Nidhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T19:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers