Responsive Scrollable Menu

India vs Japan: जापानी स्पिनरों ने छुड़ाए भारतीय बल्लेबाजों के पसीने, 2 रन से जीत पर कप्तान श्रेयस भी हैरान

India vs Japan: भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारत को सिर्फ 2 रन से जीत मिली। हालांकि, बारिश के कारण मैच का मजा काफी हद तक किरकिरा हो गया। गीली पिच होने की वजह से मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया। 

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को जापान के स्पिन गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिली। टर्न और अतिरिक्त उछाल वाली गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। टीम इंडिया ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 32 रन बनाए।

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन का योगदान दिया। जापान के गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्ज़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने भी भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए संघर्ष किया। मेजबान टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल...
कप्तान श्रेयस अय्यर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। अय्यर ने कहा- 'पिच पर गेंद काफी घूम रही थी, इसलिए बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल था। हमने देखा कि ओपनर्स भी स्पिन की गति को ठीक से समझ नहीं पा रहे थे। मैंने तय किया कि सिंगल और डबल लेना आसान रहेगा और अपने साथ आए बल्लेबाज के साथ तालमेल बिठाकर खेलूंगा। 

मैंने फैसला किया कि गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलूंगा। अगर गेंद घूम रही है और थोड़ी रुककर आ रही है, तो मैं सिंगल और डबल के लिए खेलूंगा। मैं हमेशा कहता हूं कि पांच ओवर का खेल किसी भी तरफ जा सकता है। आज जापानी टीम ने जो रवैया दिखाया, वह शानदार था। मुझे यकीन है कि वे सही रास्ते पर हैं। हमारे लिए भी इस पिच पर यह एक बेहतरीन प्रैक्टिस थी।

2 दिन बारिश, नहीं सूखी पिच
मैच से पहले लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब थी। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को मैदान सुखाने में काफी समय लगा और मुकाबला देरी से शुरू हुआ। समय की कमी को देखते हुए मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया।

Continue reading on the app

एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं की किताबें जारी कीं, NEP के मुताबिक तैयार किया गया सिलेबस

NCERT ने कक्षा 9वीं की नई पाठ्यपुस्तकों को जारी करना शुरू कर दिया है। नई गणित की पाठ्यपुस्तक अब खरीद के लिए उपलब्ध है, जबकि सामाजिक विज्ञान की नई किताब 30 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में 188 रनों की पारी...13 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड स्वाहा, 20 साल के क्रिकेटर ने बनाया इतिहास

Lhuan-dre Pretorius world records: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने सीएसए टी20 चैलेंज में इतिहास रचते हुए क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टाइटन्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने नाइट्स के खिलाफ मात्र 79 गेंदों में नाबाद 188 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 चौके और 13 छक्के जड़े. वे अपने दोहरे शतक से भले ही चूक गए, लेकिन उनकी इस मैराथन पारी ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है. Sat, 3 Oct 2026 05:58:12 +0530

  Videos
See all

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00

Smit Machchhar on Flydubai Flight LIVE: गिरफ्तार ओमानी पायलट का बड़ा कबूलनामा? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T01:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers