Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के लिए ऐसे बनाएं Modak Kheer, बेहद आसान है Recipe

आज देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व का शुभारंभ हो चुका है। बप्पा को पहले दिन भोग में मोदक की खीर जरुर अर्पित करें। इसे बनाना काफी आसान है और श्री गणेश जी भी इसको पसंद करेंगे। मोदक बप्पा की सबसे प्रिय है, इसलिए आज के दिन आप उनके भोग के लिए मोदक की खीर बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

मोदक की खीर बनाने की सामग्री

-मोदक- 6 से 8
-दूध- 1 लीटर
-इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
-काजू- 1 बड़ा चम्मच
-बादाम- 1 बड़ा चम्मच
-चीनी- जरूरत के अनुसार

गणेश उत्सव पर मोदक से खीर बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले मोदक बनाकर तैयार कर लें। आप चाहे तो घर पर बनाए हुए मोदक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि आपने मोदक पहले से बना रखें, तो उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। जिससे यह दूध में आसान सी मिल जाए।

- इसके बाद भारी तले वाले बर्तन या कड़ाही मे दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। दूध को बीचों-बीच में चलाती रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं। दूध को अच्छी तरह गर्म होने दें।

- दूध गर्म होने के बाद इसमें कटे हुए मोदक को डाल दें। अब आंच की धीमा कर दें और दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं। मोदक को धीरे-धीरे नरम होने दें।

- अब खीर को धीमी आंच पर कुछ देर तक पकने दें। इसको आप बीच-बीच में चलाते रहें। इससे दूध नीचे नहीं लगेगा और मोदक भी अच्छे घुल मिल जाएंगे। यदि आपके मोदक पहले से काफी मीठे हैं, तो अलग से ज्यादा चीनी न डालें।

- इसके बाद इलाचयी पाउडर डालें। ऊपर से आप कटे हुए काजू और बादाम डाल सकते हैं।

- आप खीर को अपनी पसंद के हिसाब से थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। ध्यान रहे कि ठंडी होने के बाद खीर और भी गाढ़ी हो जाएगी। इसलिए गैस पर ज्यादा गाढ़ा करने की कोशिश न करें।

- खीर अच्छे पक जाए, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से आप थोड़े कटे हुए मेवे डाल दें। आपकी मोदक की खीर तैयार है। इसे थोड़ा ठंडा करके य कम गर्म रहते हुए बप्पा को भोग लगा सकते हैं।

Continue reading on the app

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

कई बार आधार कार्ड या जरुरी आईडी अचानक से खो जाती है, तो आप दूसरी आधार कार्ड या आईडी निकलवा लेते हैं। लेकिन आप शायद ही ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवाते होंगे। आमतौर देखा गया है कि लोग इसको छोटी बात मानकर नया कार्ज बनवा लेते हैं और पुराने कार्ड के गुम होने की शिकायत नहीं कराते हैं। लेकिन ऐसा करने से परेशानी का कारण बन सकता है।
यदि आप आपके पास समय नहीं है, तो आप घर पर ही ऑनलाइन ही इसकी गुम होने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं।

FIR दर्ज कब करवाएं?
यदि आपके जरुरी दस्तावेज चोरी होने या गुम होने, दोनों स्थिति में फाइल करवा सकते हैं। क्योंकि ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवाते समय आपको Lost Report जैसे ऑप्शन का चयन करना पड़ता है-

ऑनलाइन रिपोर्ट कैसे करें?
 - यदि आप दिल्ली में दस्तावेज खोने रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं, तो आपको पुलिस के Lost and Found पोर्टल पर जानकारी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

 - सबसे पहले आप  lostfound.delhipolice.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

 - यहां पर Lost Report वेबसाइट वाला ऑप्शन खोलें।

 - अब अपना नाम, पिता/माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आपका पता, जिला, शहर और पिन कोड दर्ज कर दें।
 
 - इसके बाद खोए हुए दस्तावेज की जानकारी दें।

रिपोर्ट दर्ज करवाते समय क्या जानकारी देनी पड़ती है?
इसके लिए आपको आधार कार्ड, ऑफिस आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट्स।

 - फिर आपको लोकेशन बताना पड़ेगा कहां खोया है? उस जगह और जिला जैसी जानकारी भी मांगी जाएगी।

 - आपको बताना होगा कि किस दिन दस्तावेज खोया था, उसकी तारीख डालें। यदि आपको टाइम पता है, तो वो भी डाल सकते हैं। 

 - फिर कैप्चा पूरा करके रिपोर्ट सबमिट कर दें। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मिलने वाला Lost/LR नंबर संभालकर रखें।
 
 - यदि आप संभालकर रखेंगी, तो दिल्ली पुलिस के पोर्टल पर LR नंबर से रिपोर्ट के बाद में देख भी सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान फाइनल हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? ये है नियम

Asian Games 2026 IND vs PAK Final: एशियन गेम्स 2026 में कई क्रिकेट मैच बारिश में धुल चुके हैं. जिसके चलते गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए खास नियम बनाए गए हैं. Fri, 02 Oct 2026 16:44:29 +0530

  Videos
See all

Protest At Jantar Mantar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन | SIR | Gyanesh Kumar | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:15:39+00:00

कैसे हो...तबीयत कैसी है- PM मोदी | PM Modi speaks with Captain Smit Machchhar | Dubai Plane Hijack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T11:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers