Manmohan Singh Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने किया नमन
Manmohan Singh Birth Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आज जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया और उनके आर्थिक सुधारों तथा सार्वजनिक जीवन में योगदान का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 सितंबर 2025 को भी डॉ. सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र के योगदान को याद किया था।
PM मोदी ने किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और देश के प्रति योगदान को याद किया।
खरगे ने आर्थिक सुधारों को किया याद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। कांग्रेस की ओर से साझा किए गए संदेश में खरगे ने उनकी विनम्रता, ईमानदारी और समझदारी को उनकी पहचान बताया। उन्होंने डॉ. सिंह के आर्थिक सुधारों को नए अवसरों और आर्थिक बदलाव से जोड़ते हुए उनके योगदान को याद किया।
26 सितंबर 1932 को हुआ था जन्म
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को गाह गांव में हुआ था, जो उस समय अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में था और अब पाकिस्तान में है। उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और आगे चलकर देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में अपनी पहचान बनाई।
मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान आर्थिक सुधारों की व्यापक प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके बाद वे 22 मई 2004 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने और 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे मई 2014 तक इस पद पर रहे।
26 दिसंबर 2024 को हुआ निधन
डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को हुआ था। उनके निधन के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें देश के प्रमुख राजनेता, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण हस्ती के रूप में याद किया था।
Hair Scarf Styling: स्कार्फ से हेयर लुक को दें स्टाइलिश टच, ट्रेंड में हैं ये 6 डिजाइन
Hair Scarf Styling: एक समय तक हेयर स्कार्फ से बालों को कवर किया जाता था, उसके स्टाइल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन अब कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर मिड एज की महिलाओं तक इन्हें स्टाइलिश तरीके से कैरी कर रही हैं।
अलग-अलग फैब्रिक, कलर, प्रिंट और डिजाइन में मिलने वाले हेयर स्कार्फ हर आउटफिट और मौके के अनुसार आसानी से चुने जा सकते हैं। सही तरीके से और लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार स्टाइल करने पर ये छोटी-सी एसेसरीज भी आपके पूरे लुक को खास बना सकती है।
1.प्रिंटेड हेयर स्कार्फ
प्रिंटेड हेयर स्कार्फ हर सीजन में ट्रेंड में बने रहते हैं। इनमें फ्लोरल प्रिंट, लीव्स पैटर्न, छोटे-छोटे मोटिफ्स, ज्योमेट्रिक डिजाइन और आर्ट प्रिंट जैसी कई वैरायटीज मौजूद हैं। सिल्क, सैटिन और शिफॉन फैब्रिक में मिलने वाले ये स्कार्फ आपके हेयरस्टाइल को एलिगेंट और रॉयल टच देते हैं।
वहीं पिंक, ब्लू, ग्रीन और पेस्टल शेड्स वाले प्रिंटेड स्कार्फ, एथनिक और वेस्टर्न, दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
2.मल्टीकलर हेयर स्कार्फ
अगर आप अपने लुक में कलरफुल और ट्रेंडी टच जोड़ना चाहती हैं, तो मल्टीकलर हेयर स्कार्फ शानदार विकल्प हैं। इनमें कई रंगों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन और शेड्स का आकर्षक ब्लेंड देखने को मिलता है। ब्लू-पिंक, ऑरेंज-यलो, पर्पल-ग्रीन, रेड-ब्लू और रेनबो कलर कॉम्बिनेशन वाले स्कार्फ इन दिनों ट्रेंड में हैं।
इसके अलावा प्लेन कलर, ड्यूल टोन और ओम्ब्रे डिजाइन भी मिल जाते हैं। जहां सिंगल कलर स्कार्फ सिंपल और एलिगेंट लुक देते हैं, वही ड्यूल टोन, ओम्ब्रे और रेनबो डिजाइन आउटफिट में मॉडर्न टच जोड़ते हैं। ये स्कार्फ सिंपल आउटफिट को भी आकर्षक बना देते हैं।
3.पोल्का डॉट डिजाइन हेयर स्कार्फ
क्लासिक फैशन पसंद करने वालों के लिए पोल्का डॉट डिजाइन फेवरेट रहा है। छोटे और बड़े गोल डॉट्स वाला यह पैटर्न आज भी फैशन ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है।
ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट के अलावा रेड, पिंक, नेवी ब्लू और पेस्टल शेड्स में भी यह डिजाइन बेहद स्टाइलिश नजर आता है। यह स्कार्फ कैजुअल, ट्रैवल और फेस्टिव लुक के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है।
4.ट्रांसपेरेंट हेयर स्कार्फ
अगर आप लाइट और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, तो ट्रांसपेरेंट हेयर स्कार्फ एक बेहतरीन चॉइस हो सकते हैं। ऑर्गेंजा, शिफॉन, नेट और अन्य हल्के फैब्रिक में मिलने वाले ये स्कार्फ अपनी सॉफ्ट फिनिश की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं।
इनमें फ्लोरल प्रिंट, पर्ल वर्क, हल्की एंब्रॉयडरी, ग्लिटर डिजाइन और शीर पैटर्न जैसी कई आकर्षक वैरायटीज मिल जाती हैं। ये स्कार्फ एथनिक, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न, हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
5.चेक्स-स्ट्राइप्स हेयर स्कार्फ
सिंपल लेकिन मॉडर्न लुक पसंद करने वालों के लिए चेक्स और स्ट्राइप्स डिजाइन वाले हेयर स्कार्फ बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें छोटे और बड़े चेक्स, वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स जैसे कई स्टाइलिश पैटर्न देखने को मिलते हैं।
ब्लैक-व्हाइट चेक्स, ब्लू-व्हाइट स्ट्राइप्स और पेस्टल शेड्स वाले डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऑफिस, कॉलेज, ट्रैवल और कैजुअल आउटिंग के लिए यह डिजाइन एक एवरग्रीन चॉइस माना जाता है।
6.बो डिजाइन हेयर स्कार्फ
अगर आप अपने हेयरस्टाइल को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो बो डिजाइन हेयर स्कार्फ आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कुछ बो डिजाइन हेयर स्कार्फ में पर्ल, स्टोन, लेस या रफल डिटेलिंग भी देखने को मिल जाती है, जो इन्हें और ज्यादा आकर्षक बनाती है।
इसके साथ ही मार्केट में रेडीमेड बो डिजाइन वाले हेयर स्कार्फ भी आसानी से मिल जाते हैं। इनमें पहले से ही खूबसूरत बो डिजाइन जुड़ा होता है। सैटिन, सिल्क और ऑर्गेंजा जैसे फैब्रिक में भी ये स्कार्फ उपलब्ध हैं।
ऐसे करें स्टाइलिंग
हेयर स्कार्फ को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। खुले बालों में इसे हेडबैंड की तरह लगाकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं। पोनीटेल में इसे रिबन की तरह, चोटी में बालों के साथ गूंथकर या बन के चारों ओर लपेटकर भी स्टाइल किया जा सकता है।
अगर आपको स्कार्फ बांधने में परेशानी होती है, तो मार्केट में मिलने वाले रेडीमेड हेयर स्कार्फ भी एक अच्छा विकल्प हैं। इनमें पहले से ही बो, नॉट या क्लिप डिजाइन होते हैं, जिससे इन्हें बालों में लगाना आसान हो जाता है और कुछ ही मिनटों में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है।
(फैशन एसेसरीज एक्सपर्ट स्वस्ति शाह से बातचीत पर आधारित)
श्वेता आयंगर
यह भी पढ़ें: ऑफिस से गेटटुगेदर तक ब्राउन मेकअप देगा सॉफ्ट लुक, ऐसे करें सही शेड्स का इस्तेमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










