Responsive Scrollable Menu

IRDAI data: जीवन बीमा लाभ में सरेंडर और निकासी की हिस्सेदारी बढ़कर 39 प्रतिशत हुई

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि जीवन बीमा कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले कुल लाभ में सरेंडर (पॉलिसी समय से पहले बंद करना) और निकासी (पैसे निकालना) की हिस्सेदारी 2021-22 के 32 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 में 39 प्रतिशत हो गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि यह पिछले पांच साल में ‘सरेंडर’ और निकासी के रुख में बढ़ोतरी दिखाता है। उन्होंने कहा कि कुल लाभ के हिस्से के तौर पर सरेंडर और निकासी (विड्रॉल) ने जीवन बीमा क्षेत्र द्वारा दिए जाने वाले ‘मैच्योरिटी’ (परिपक्वता) लाभ को पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि जीवन बीमा कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले कुल लाभ में मैच्योरिटी लाभ का हिस्सा 2021-22 में 48 प्रतिशत से घटकर 2025-26 में 37 प्रतिशत हो गया है। बीमा नियामक इरडाई ने बताया है कि पॉलिसी सरेंडर और जल्दी पॉलिसी को छोड़ने की कई वजहें होती हैं, जैसे खरीदे गए उत्पाद का सही न होना, प्रीमियम का खर्च न उठा पाना, पॉलिसी धारक की उम्मीदों का पूरा न होना, गलत तरीके से बेचना, बीमा उत्पाद के बारे में पॉलिसी धारक की जानकारी और समझ की कमी, तथा पॉलिसी धारकों की वित्तीय हालात में बदलाव। उन्होंने कहा कि पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा करने और सही सरेंडर लाभ सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने ‘इरडाई (बीमा उत्पाद) विनियमन, 2024 और जीवन बीमा उत्पादों पर ‘मास्टर सर्कुलर 2024’ के जरिए सरेंडर से जुड़े मामलों को विनियमित करने वाली बड़ी विनियामक रूपरेखा बनाई है, जो सरेंडर के मूल्य से जुड़े नियमों के साथ विस्तृत दिशानिर्देश देता है।

Continue reading on the app

पश्चिमी राजस्थान में मेहरबान हुआ मानसून, जैतारण में 146 मिमी बारिश; गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

पश्चिमी राजस्थान में मेहरबान हुआ मानसून, जैतारण में 146 मिमी बारिश; गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: 'खिलाड़ियों के लिए एक ट्वीट भी नहीं...' विजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर होना चाहिए.

The post CWG 2026: 'खिलाड़ियों के लिए एक ट्वीट भी नहीं...' विजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना appeared first on Prabhat Khabar.

Wed, 05 Aug 2026 01:08:00

  Videos
See all

Jammu And Kashmir : आर्टिकल 370 हटाने के सात साल का जश्न #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:11:57+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat :मुद्दों पर राहुल का गोल पोस्ट चेंज? |Jharkhand Students Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:12:50+00:00

Arundhati Chaudhary Wins Gold: गोल्ड जीतते ही जश्न में डूबा पूरा परिवार! | Commonwealth Games | Kota #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:15:01+00:00

Rescue Viral Video: गंगा में डूब रहा था युवक, जवानों ने लगाई जान की बाजी | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers