Responsive Scrollable Menu

Abhijit Dipke ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर उठाया सवाल, छत्रपति संभाजीनगर का मामला

छत्रपति संभाजीनगर, तीन अगस्त कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी डिग्री सार्वजनिक करते हैं तो वह भी अमेरिका में अपनी पढ़ाई से जुड़े छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण के दस्तावेज सार्वजनिक करने को तैयार हैं। दीपके की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने उनके पिता, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, द्वारा बेटे को अमेरिका पढ़ने भेजने के लिए धन की व्यवस्था की जांच की मांग की है। दीपके ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अपनी छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से जुड़े दस्तावेज दिखाने के लिए तैयार हूं।

क्या प्रधानमंत्री मोदी अपनी डिग्री दिखाएंगे?’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने बोस्टन विश्वविद्यालय से मिली छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण की मदद से अमेरिका में पढ़ाई की। वह बोस्टन विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन से जनसंपर्क (पब्लिक रिलेशंस) में स्नातकोत्तर हैं और जून में भारत लौटे हैं। दीपके ने कहा, मुझे अपनी पढ़ाई के लिए बोस्टन विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति मिली है।

मैंने वहां अपनी पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण भी लिया था। इसे चुकाना है। कोई भी इसकी जांच कर सकता है।

दीपके ने कहा, ‘‘मैं अपनी छात्रवृत्ति, शिक्षा ऋण के दस्तावेज और डिग्री दिखाने को तैयार हूं। प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी डिग्री सार्वजनिक करें। यदि वह ऐसा करते हैं तो मैं भी अपने सभी दस्तावेज सार्वजनिक कर दूंगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कोई इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके पीछे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को लगा दिया जाता है।

दीपके ने कहा, ‘‘वे मेरे घर जांच के लिए आएं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं अपने दस्तावेज दिखाने को तैयार हूं, लेकिन यदि प्रधानमंत्री ईडी भेज रहे हैं तो उन्हें अपनी डिग्री भी सार्वजनिक करनी चाहिए। मेरी डिग्री असली है और मुझे उम्मीद है कि उनकी डिग्री भी असली होगी।’’ इस सवाल पर कि क्या कॉजपा एक राजनीतिक पार्टी बनेगी, दीपके ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया मौजूदा राजनीतिक पार्टियों से निराश है।

अभी हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है (राजनीतिक पार्टी बनाने का) और हम इसे अभी एक जन-आंदोलन के तौर पर ही बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, जब वोट ही चोरी हो जाते हैं, तो राजनीतिक पार्टी बनकर हम क्या करेंगे? लोगों का राजनीति से भरोसा उठ रहा है क्योंकि वे सुबह किसी और को वोट देते हैं और शाम तक किसी और की सरकार बन जाती है।

दीपके ने कहा, सांसद और विधायक एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चले जाते हैं।

Continue reading on the app

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भेजने की साजिश नाकाम, वीडियो में जाने बीकानेर में 50 करोड़ की हेरोइन समेत हथियार बरामद

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भेजने की साजिश नाकाम, वीडियो में जाने बीकानेर में 50 करोड़ की हेरोइन समेत हथियार बरामद

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI टेस्ट में बड़ा हादसा, बाबर आजम को आउट करने वाला खिलाड़ी स्ट्रैचर पर गया बाहर, लगी गंभीर चोट

Brandon King: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक बड़ी घटना घटी. बाबर आजम को रन आउट करने की कोशिश में विंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग गंभीर रूप से चोटिल हो गए. Tue, 04 Aug 2026 23:57:16 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान अमेरिका युद्ध पर आया बड़ा अपडेट | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T22:30:31+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | POJK Protest पर इंटरनेशनल मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T22:20:28+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Bypoll Results 2026...क्या विपक्ष की वापसी की शुरुआत है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T22:10:38+00:00

US Israel Iran War Update | अमेरिका और इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला? | Middle East Conflict | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T22:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers