Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल में सर्विस कोटे के दुरुपयोग की जांच शुरू, जूनियर डॉक्टरों की पहचान में जुटा स्वास्थ्य विभाग

कोलकाता, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने उन जूनियर डॉक्टरों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें पिछली ममता बनर्जी सरकार के दौरान राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सर्विस कोटा के तहत उच्च शिक्षा का मौका मिला था। आरोप है कि इन डॉक्टरों को आवश्यक मानदंडों को पूरा किए बिना ही यह अवसर दिया गया था।

Continue reading on the app

एशियन गेम्स- मेंस क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला:28 को भिड़ेंगे; बारिश से नेपाल-जापान मैच रद्द, दोनों को 1-1 अंक

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है और उसका मुकाबला ग्रुप स्टेज के रनरअप से होना था। अफगानिस्तान ग्रुप-A में 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नेपाल और मेजबान जापान का आखिरी ग्रुप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जापान को 1 अंक मिला और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि नेपाल 3 अंकों के साथ ग्रुप-A में टॉप पर रहा। नेपाल ने 15 ओवर में बनाए 149 रन निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बारिश की आशंका के कारण नेपाल और जापान का मैच 15-15 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही। ओपनर कुशल भुर्तेल 12 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नेपाल के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। सुंदीप जोरा और लोकेश बम के अर्धशतक सुंदीप जोरा ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। उन्होंने शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी की और बाद में पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लोकेश बम ने सिर्फ 22 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने तेजी से रन बनाए और कई छक्के लगाए। दोनों ने मिलकर नेपाल को 149 रन तक पहुंचाया। आसिफ शेख ने भी टीम के स्कोर में योगदान दिया। कुशल मल्ला और गुलशन झा 2-2 रन बनाकर आउट हुए। बारिश के कारण जापान की पारी शुरू नहीं हो सकी नेपाल की पारी खत्म होने के बाद मैदान पर फिर तेज बारिश शुरू हो गई। काफी इंतजार के बाद भी हालात नहीं सुधरे और मैदान खेलने लायक नहीं हो सका। जापान की टीम अपनी पारी में एक भी गेंद नहीं खेल सकी। इसके बाद अंपायरों ने मैच को बिना किसी नतीजे के खत्म करने का फैसला किया। जापान को 1 अंक मिला और वह ग्रुप-A में तीसरे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। नेपाल टॉप, अफगानिस्तान दूसरे स्थान पर नेपाल के 3 अंक रहे और वह ग्रुप-A में पहले स्थान पर रहा। अफगानिस्तान के 2 अंक रहे, जिससे उसने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जापान को सिर्फ 1 अंक मिला। इस तरह ग्रुप-A से नेपाल और अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें बनीं। मलेशिया-ओमान मैच बारिश से रद्द, मलेशिया क्वार्टर फाइनल में पहुंचा एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में शनिवार को मलेशिया और ओमान के बीच ग्रुप-B का मुकाबला बारिश के कारण बिना एक भी गेंद खेले रद्द हो गया। इससे मलेशिया ग्रुप में टॉप पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, जबकि ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। ग्रुप-B से हॉन्गकॉन्ग ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान का सामना सोमवार, 28 सितंबर को भारत से होगा। हॉन्गकॉन्ग की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। वहीं मंगलवार, 29 सितंबर को मलेशिया का मैच बांग्लादेश से होगा। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स में नेपाल का उलटफेर:अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, 103 रन का टारगेट 18वें ओवर में हासिल किया नेपाल ने एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में सिर्फ 102 रन बना सकी। जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Tonk News: एशियन गेम्स में टोंक के धर्मवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान से लौटते ही जयपुर से हाड़ीखुर्द तक हुआ भव्य स्वागत

Tonk Dharmveer Win Bronze At Asian Games: टोंक के धर्मवीर चौधरी ने एशियन गेम्स में 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. किसान के बेटे धर्मवीर का जयपुर से टोंक तक भव्य स्वागत हुआ. धर्मवीर के साथ फोटो लेने और उन्हें बधाई देने के लिए लोग भी आगे आए. गांव पहुंचने तक उनके स्वागत को लेकर उत्साह देखने को मिला. Fri, 2 Oct 2026 22:39:25 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update : केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी? | DA Hike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T19:30:15+00:00

Hero pilot tells India PM Narendra Modi about alleged hijack and other stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T19:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers