iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: ₹2 लाख सस्ता Samsung या ₹4.49 लाख वाला Apple, कौन है ज्यादा दमदार?
ऐपल iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के बीच कीमत, डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी में क्या अंतर है? iPhone Duo की कीमत ₹2,99,900 से शुरू होती है, जबकि Samsung का फोल्डेबल ₹1,99,999 से मिलता है. जानिए दोनों में कौन सा फोल्डेबल फोन आपके लिए बेहतर रहेगा.
IND vs JPN: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में अटकी सांसें, रोमांचक रहा ऐतिहासिक T20 मुकाबला
भारत और जापान के बीच मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ऐतिहासिक एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया। वहीं, बारिश के कारण 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने मुकाबला 2 रन से जीत लिया।
बता दें कि भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही। अभिषेक शर्मा पहले ओवर में गोल्डन डक का शिकार हो गए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 9 और ईशान किशन ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए। अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया, जिसमें एक चौका है। सभी को लगा था कि भारत बड़ा लक्ष्य देगा लेकिन स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद फैंस को निराशा हाथ लगी।
जापान की ओर से कप्तान ने बनाये सर्वाधित रन
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाए। कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने सर्वाधिक 12 रन की पारी खेली। इब्राहिम ताकाहाशी ने 4 और लाचलन यामामोटो-लेक ने 1 रन का योगदान दिया। बेंजामिन इतो-डेविस 9 रन और विकेटकीपर अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
हारते-हारते बची भारतीय टीम
बता दें कि मैच छोटा भले ही रहा लेकिन रोमांच से भरा रहा। रवि विश्नोई द्वारा किये गये तीसरे ओवर में सबसे ज्यादा 10 रन खर्च हो गये। जिसके बाद फैंस के धड़कने तेज हो गईं कि कहीं अब भारतीय टीम हार न जाये। इसके बाद चौथा ओवर सुंदर को दिया गया। उन्होंने इस ओवर में फिर से एक विकेट लिया और सात रन खर्च किए। पान का स्कोर चार ओवर में तीन विकेट पर 25 रन हो गया।
इसके बाद आखिरी ओवर में यानी छह बॉल पर जापान को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। अब हर बॉल पर रोमांच था। पहली दो बॉल पर उन्होंने एक रन दिया। तीसरी बॉल वाइड हो गई। अंपायर ने चौथी बॉल भी वाइड करार दी, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और पटेल ने अंपायर को समझाया कि ये वाइड नहीं है। थोड़ी सी देर की बात के बाद आखिर अंपायर मान गए। जो एक एक्स्ट्र रन गया था, वो तो बचा ही, साथ ही एक बॉल भी काउंट हो गई। अक्षर पटेल ने आखिरी तीन बॉल पर एक एक रन कर तीन रन दिए और जापान को केवल पांच ही रन बनाने दिए। इस तरह से जापान की टीम केवल 30 ही रन बना सकी इस तरह फिर टीम इंडिया आखिरी ओवर में 2 रन से जीत गई।
भारत-जापान दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीमः संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
जापान टीमः लाचलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो थॉमस, केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो डेविस, वातारू मियाउची, शिराई पेटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी, माकोतो तानियामा, शोमा स्लेटर।
Target defended ????????#TeamIndia seal a nail-biter with a 2-run victory over Japan ????
Scorecard ▶️ https://t.co/0YhYTwc8HS#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND pic.twitter.com/icPNwzOb5s
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News







