Responsive Scrollable Menu

सितंबर 2026 में मध्यप्रदेश में होंगे छात्र संघ चुनाव, हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सरकार का जवाब

मध्य प्रदेश में छात्र नेताओं को के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सत्र 2026-27 में छात्र संघ चुनाव (MP Student Union Election) होंगे। हाई कोर्ट में दायर याचिका का राज्य सरकार ने जवाब दिया है। कोर्ट के निर्देश पर सरकार द्वारा अकादेमिक कैलेंडर पेश किया गया है। जिसमें छात्र संघ गठन के कार्यक्रम को स्पष्ट किया गया है।

सितंबर 2026 में छात्र संघ चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा गया है। राज्य सरकार के जवाब के बाद कोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया है, जो काफी लंबे समय से लंबित है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई की गई। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026- 27 का अकादेमिक कैलेंडर कोर्ट के सामने पेश किया। इसमें परीक्षा, छुट्टियाँ, छात्र संगठन और अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय ले सकते हैं पुलिस सुरक्षा

सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से तर्क रखा गया कि छात्र संघ चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। जिसपर इस पर हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षा की जा सकती है। लेकिन इस कारण चुनाव को रोकना सही नहीं है। सितंबर 2026 में चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।

2017 से बंद है छात्र संघ चुनाव 

मध्य प्रदेश में साल 2017 के बाद से ही छात्र संघ चुनाव बंद है। इसके बाद विश्वविद्यालय और कॉलेज में चुनाव नहीं करवाया गया। हालांकि इस मामले को लेकर साल 2024 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। करीब 2 साल बाद अदालत के निर्देश पर सरकार ने फिर से छात्र संघ चुनाव कराने का फैसला लिया है। याचिका का निराकरण कर दिया गया है।

 

 

Continue reading on the app

307 की बिरयानी विवाद के बात प्रणित मोरे का कमबैक, लाइव शो में हुए भावुक

प्रणित मोरे के शो में एक कंटेस्टेंट द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड पर किए गए कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आक्रोश देखा गया था. अब उन्होंने लंबे समय के बाद कमबैक किया है. लाइव शो के दौरान वो भावुक हो गए.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: अब्दुल्ला शफीक का शानदार शतक, बाबर आजम का भी चला बल्ला, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जोरदार वापसी

West Indies vs Pakistan 2nd Test Day-2 highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जोरदार वापसी की है. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान के लिए अब्दुला शफीक और बाबर आजम क्रीज पर खड़े थे. शफीक 107 रन और बाबर आजम 87 रन बनाकर खेलकर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी पारी में 78 रन पीछे हैं. Tue, 4 Aug 2026 05:58:10 +0530

  Videos
See all

Drama of a drunk police officer in uniform: शराबी पुलिसवाले का हाई वोल्टेज ड्रामा! | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T00:30:18+00:00

Aaj Ka Mausam : मानसून दिखाएगा प्रचंड रूप, 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ! Weather Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T00:30:25+00:00

CJP Protest: महुआ मोइत्रा का अमित शाह पर हमला #mohuamoitra #cjpprotest #shorts #amitshah #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T00:26:52+00:00

Independence Day 2026: 15 अगस्त 1947 की पूरी कहानी! कैसे आज़ाद हुआ भारत ? | History | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T00:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers