हमने इसके लिए पूरे साल तैयारी की, मेडल जीतने पर सभी बहुत खुश थे: अनिमेष कुजूर
हमने इसके लिए पूरे साल तैयारी की, मेडल जीतने पर सभी बहुत खुश थे: अनिमेष कुजूर
विमेंस 4x400 मीटर टीम बोली-पक्षियों की तरह उड़ रहे थे:नेशनल एंथम सुनकर पूरा भारत गर्व करेगा; जीत के बाद पार्टी और मॉल का प्लान
भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस 4x400 मीटर में गोल्ड जीता। किरण पाहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और वित्या रामराज ने रिले रेस 3 मिनट 29.69 सेकेंड में मेडल अपने नाम किया। यह गोल्ड भारत के सात दिन के एथलेटिक्स अभियान का पहला रहा। गोल्ड जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें पहले से भरोसा था कि आज गोल्ड आएगा। हम पक्षियों की तरह उड़ रहे थे। नेशनल एंथम सुनना सबके मन में होता है। इस पर पूरा भारत गर्व करेगा। आखिरी लेग में सलवा का दबाव, वित्या ने नहीं छोड़ी बढ़त बहरीन की टीम में ओलिंपिक मेडलिस्ट सलवा ईद नासेर थीं। आखिरी 400 मीटर में उन्होंने तेजी से अंतर कम किया, लेकिन वित्या ने दबाव के बावजूद भारत की बढ़त कायम रखी। अब पार्टी, फिर मॉल में फोटो गोल्ड जीतने के तुरंत बाद टीम ने सेलिब्रेशन का प्लान भी बना लिया उन्होंने बताया, पार्टी जरूर होगी। हमने सब कुछ प्लान कर रखा है। हम मॉल जाएंगे, तस्वीरें क्लिक करेंगे और एंजॉय करेंगे। कल का दिन सबसे अच्छा दिन होगा। हम अच्छे से तैयार होकर मॉल जाएंगे। मेकअप को लेकर भी टीम में मजाक हुआ। एक खिलाड़ी ने कहा, अब हमें जाकर मेकअप करना है।”इसके बाद टीम की एक खिलाड़ी के बारे में मजाक करते हुए कहा गया कि उसका मुख्य काम मेकअप करना है और वह सब कुछ करेगी। 6वीं बार भारत का महिला 4x400 में गोल्ड यह एशियन गेम्स में भारत का महिला 4x400 मीटर रिले का छठा गोल्ड है। 2018 जकार्ता के बाद इस इवेंट में पहला। भारत ने 2002 बुसान से 2018 जकार्ता तक लगातार पांच एशियन गेम्स में यह खिताब जीता था। 2023 हांगझोउ में भारतीय टीम रनर-अप रही थी। इस जीत में पूवम्मा माचेत्तिरा का खास रिकॉर्ड भी रहा। वह 2014 इंचियोन और 2018 जकार्ता में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। यानी वह तीन एशियन गेम्स में महिला 4x400 मीटर रिले का गोल्ड जीतने वाली टीमों में शामिल रही हैं। वित्या के लिए तीसरा मेडल, एक दिन पहले तोड़ा था रिकॉर्ड विथ्या रामराज के लिए यह गोल्ड बेहद खास रहा। उन्होंने इससे एक दिन पहले महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और उस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। वह भारत की सिल्वर जीतने वाली मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा थीं। महिला 4x400 का गोल्ड उनका एशियन गेम्स का तीसरा मेडल रहा। ----------------- एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड 4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल भारत ने एशियन गेम्स के 4x400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama








