Responsive Scrollable Menu

345 टेक्निकल कॉलेज की मान्यता रद्द, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

AICTE: भारत में टेक्निकल एजुकेशन के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों के दौरान देशभर में AICTE से मान्यता प्राप्त 345 टेक्निकल इंस्टीट्यूट बंद हो चुके हैं. यह जानकारी लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय की ओर से साझा की गई.

The post 345 टेक्निकल कॉलेज की मान्यता रद्द, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Sensex तेजी कच्चे तेल के दाम में नरमी से लगातार चौथे दिन शेयर बाजार मजबूत

मुबंई, तीन अगस्त स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और दोनों मानक सूचकांक लाभ में रहे। वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल के दाम में नरमी से बीएसई सेंसेक्स 544 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 391 अंक के लाभ में रहा। कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से भी बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत चढ़कर 78,639.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 800.46 अंक यानी एक प्रतिशत चढ़कर 78,895.10 अंक तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 390.70 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,774.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, इटर्नल, आईटीसी और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ, सन फार्मा, भारती एयरटेल, मारुति और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.62 प्रतिशत टूटकर 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 277.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की लिवाली की। लगातार चार महीने की बिकवाली के बाद विदेशी निवेशक जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार बने। उन्होंने आकर्षक मूल्यांकन, कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजों और वैश्विक परिस्थितियों में नरमी के बीच 20,200 करोड़ रुपये का निवेश किया।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से बाजार को राहत मिली है। इससे मुद्रास्फीति और कंपनियों की आय को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एफआईआई निवेश में सुधार और रुपये की मजबूती से भी बाजार धारणा को समर्थन मिला। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल का ऊंचा स्तर उभरते बाजारों में विदेशी निवेश के लिए अब भी एक प्रमुख जोखिम बना हुआ है।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुए।

हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर में दोपहर के कारोबार में बढ़त का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

सेंसेक्स शुक्रवार को 166.49 अंक चढ़कर 78,094.64 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 66.45 अंक बढ़कर 24,383.60 अंक पर रहा था।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI टेस्ट में बड़ा हादसा, बाबर आजम को आउट करने वाला खिलाड़ी स्ट्रैचर पर गया बाहर, लगी गंभीर चोट

Brandon King: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक बड़ी घटना घटी. बाबर आजम को रन आउट करने की कोशिश में विंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग गंभीर रूप से चोटिल हो गए. Tue, 04 Aug 2026 23:57:16 +0530

  Videos
See all

Did Iran hack water systems in the US? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:09:49+00:00

Anjana Om Kashyap | मेरठ में कांवड़ियों के मारपीट का वीडियो वायरल | Kawad Yatra 2026 #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:12:26+00:00

"Param Bir Singh मेरी नजर तुम पर थी है और रहेगी" ऐसा क्यों बोले Arnab ! Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:08:57+00:00

Anjana Om Kashyap | झारखंड में छात्रों किस मांग पर पेंच फंसा है ? | #ranchiprotest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers