Responsive Scrollable Menu

पीएम-आरकेवीवाई के तहत 10 राज्यों को 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी, कृषि विकास को मिलेगी नई गति

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत 10 राज्यों के कृषि मंत्रियों को 1,200 करोड़ रुपए से अधिक के वित्तीय स्वीकृति पत्र सौंपे। सरकार का कहना है कि इस राशि से राज्यों में कृषि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन और तेज होगा तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

जारी राशि में पश्चिम बंगाल को 290 करोड़ रुपए, हरियाणा को 198 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़ रुपए, अरुणाचल प्रदेश को 154 करोड़ रुपए, बिहार को 114 करोड़ रुपए, कर्नाटक को 104 करोड़ रुपए, मिजोरम को 75 करोड़ रुपए, हिमाचल प्रदेश को 64 करोड़ रुपए, झारखंड को 58 करोड़ रुपए और पंजाब को 43 करोड़ रुपए शामिल हैं।

विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्यों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराकर यह भी सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का क्रियान्वयन बिना देरी के जमीन पर शुरू हो सके।

कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के बाद से देश की कृषि वृद्धि दर 3 प्रतिशत से बढ़कर 4.5 प्रतिशत हो गई है। वहीं खाद्यान्न उत्पादन में औसत वार्षिक वृद्धि पहले लगभग 40 लाख टन थी, जो अब बढ़कर 84 लाख टन प्रति वर्ष हो गई है।

चौहान ने बताया कि केवल दो वर्षों में, यानी 2023-24 से 2025-26 के बीच, रबी खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड 205 लाख टन की वृद्धि दर्ज की गई है, जो भारतीय कृषि की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

सहकारी संघवाद को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने एक नई समीक्षा व्यवस्था की घोषणा की। इसके तहत केंद्र की तरह राज्यों के साथ भी हर महीने वर्चुअल समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही राज्यों में कृषि मंत्री, कृषि सचिव, कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), एटीएमए और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को शामिल करते हुए एक मजबूत राज्य कृषि टीम गठित की जाएगी। जिला स्तर पर भी मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित होंगी।

मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए चौहान ने 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक देशव्यापी खेत बचाओ अभियान चलाने की घोषणा की। इस अभियान में वैज्ञानिकों और अन्य प्रमुख हितधारकों की भागीदारी होगी। अभियान के दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि भूमि की उर्वरता और लाभकारी कीटों का संरक्षण किया जा सके।

उन्होंने पूर्वी भारत के राज्यों झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में धान की कटाई के बाद खाली पड़े क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दलहन उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया।

रबी सीजन की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों और उन्नत बीजों के संबंध में सिफारिशें मिट्टी में उपलब्ध नमी और जल संसाधनों को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में खाद और बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन राज्यों को नकली उर्वरक, फर्जी बीज और घटिया कीटनाशकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें फसल कटाई के बाद प्रबंधन, वैज्ञानिक भंडारण और आधुनिक विपणन प्रणाली को मजबूत करना शामिल है।

चौहान ने कहा कि तुअर, उड़द और मसूर की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 100 प्रतिशत सुनिश्चित की जाएगी और किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर करने की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत अंतरराष्ट्रीय मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से उभर रहे नए अवसरों का लाभ उठाएगा। इसके जरिए भारतीय कृषि उत्पादों, फलों, सब्जियों और खाद्यान्न को वैश्विक बाजारों से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और भारत दुनिया की एक प्रमुख फूड बास्केट के रूप में उभर सकेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: देश के 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रह सकता है कल का मौसम

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 22 राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. ऐसे में आम लोगों के साथ किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. IMD के हालिया अपडेट में भी कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों का पूर्वानुमान दिया गया है.

दिल्ली में ऐसा रहेगा कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बारिश और तेज हवा का दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. 

यूपी में ऐसा रहेगा कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और गोरखपुर में कुछ जगहों पर बारिश के साथ सतही हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. 

बिहार-झारखंड में ऐसा रहेगा कल का मौसम

बिहार के गया, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, रांची और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

उत्तराखंड-हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ऐसा रहेगा कल का मौसम

उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में 30 सितंबर की रात से 2 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में भी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल और बारामूला में भी मौसम खराब रहने की संभावना है.

राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा कल का मौसम

राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. यहां तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, नर्मदापुरम, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोकनगर, नीमच और आगर-मालवा में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा, रायपुर और महासमुंद में भी भारी बारिश और आंधी का अनुमान है.

देश के इन-इन राज्यों में बारिश के आसार

30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और खराब मौसम की संभावना है.

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत और पाकिस्तान आज होंगे आमने सामने, वॉलीबाल और हॉकी के मैदान पर टक्कर

एशियन गेम्स 2026, 13वां दिन लाइव: एशियन गेम्स का आज 13वां दिन है. गुरुवार यानी एक अक्टूबर को भारतीय एथलीट्स कई इवेंट में हिस्सा लेंगे. दिन की शुरुआत तीरंदाजी से होगी. इसके बाद वॉलीवबॉल क्वार्टर फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें टकराएंगी जबकि सुबह 10 बजे से भारत और श्रीलंका की मेंस क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी. वहीं दोपहर में भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें भी एक दूसरे से भिड़ेंगी. इनके अलावा बॉक्सिंग, रेसलिंग और स्क्वॉश में भी भारतीय एथलीट अपनी किस्मत आजमाएंगे. Thu, 1 Oct 2026 05:47:19 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज में फंसा अमेरिका? ईरान की चाल से बढ़ा तनाव! Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T00:45:03+00:00

Nepal Land slide Viral Video : नेपाल में भूस्खलन का भयावह मंजर ! | Natural Disaster #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T00:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers